ब्रेकिंग न्यूज़
डीएम की अचानक दस्तक से जिला कारागार में मची हलचल, रसोई से बंदियों की सुविधाओं तक परखी गई व्यवस्था | पर्यावरण संरक्षण की पहल से वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित ने प्रस्तुत किया अनुकरणीय उदाहरण | भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार | लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ का उद्घोष! | नशे के विरुद्ध एकजुट हुआ समाज, युवाओं को बचाने के लिए लिया नशामुक्त भारत का संकल्प | हिमाचल में महिला स्वावलंबन की नई इबारत, राज्यपाल ने किया जैविक मशरूम परियोजना का शुभारंभ! | राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया मोड़! सुप्रीम कोर्ट का आदेश, अब अदालत में होगा हिसाब | अजमेर दरगाह विवाद में भूचाल! डॉ. ए.पी. सिंह ने खोला मोर्चा | डीएम की अचानक दस्तक से जिला कारागार में मची हलचल, रसोई से बंदियों की सुविधाओं तक परखी गई व्यवस्था | पर्यावरण संरक्षण की पहल से वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित ने प्रस्तुत किया अनुकरणीय उदाहरण | भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार | लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ का उद्घोष! | नशे के विरुद्ध एकजुट हुआ समाज, युवाओं को बचाने के लिए लिया नशामुक्त भारत का संकल्प | हिमाचल में महिला स्वावलंबन की नई इबारत, राज्यपाल ने किया जैविक मशरूम परियोजना का शुभारंभ! | राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया मोड़! सुप्रीम कोर्ट का आदेश, अब अदालत में होगा हिसाब | अजमेर दरगाह विवाद में भूचाल! डॉ. ए.पी. सिंह ने खोला मोर्चा |
हाइलाइट न्यूज़
यूपी में भारी बारिश से तबाही, इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट • योगी सरकार की रामराज्य की परिकल्पना हुई साकार, हर कोई नजर आया राम में लीन • जगतगुरु अवधेश प्रपन्नाचार्य पहुंचे उज्जैन, महाकालेश्वर के दर्शन कर विश्व शांति की कामना की • जलभराव की समस्या बनी नासूर, • क्या है संकल्प मंत्र?ब्रह्मांडीय समय, सृष्टि का गणना, युगों की आयु और ब्राह्मण एकता का दिव्य संदेश:जगतगुरु • ब्यंकटेश्वर चले श्रीराम से मिलने • तहसील मधुबन में संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई • वन रैंक वन पेंशन के रिवीजन को सीएम योगी ने बताया अभिनंदनीय, पीएम मोदी के प्रति जताया आभार  • यूपी में भारी बारिश से तबाही, इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट • योगी सरकार की रामराज्य की परिकल्पना हुई साकार, हर कोई नजर आया राम में लीन • जगतगुरु अवधेश प्रपन्नाचार्य पहुंचे उज्जैन, महाकालेश्वर के दर्शन कर विश्व शांति की कामना की • जलभराव की समस्या बनी नासूर, • क्या है संकल्प मंत्र?ब्रह्मांडीय समय, सृष्टि का गणना, युगों की आयु और ब्राह्मण एकता का दिव्य संदेश:जगतगुरु • ब्यंकटेश्वर चले श्रीराम से मिलने • तहसील मधुबन में संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई • वन रैंक वन पेंशन के रिवीजन को सीएम योगी ने बताया अभिनंदनीय, पीएम मोदी के प्रति जताया आभार  •
अपराध ब्रेकिंग हिन्दी

डीएम की अचानक दस्तक से जिला कारागार में मची हलचल, रसोई से बंदियों की सुविधाओं तक परखी गई व्यवस्था

D

Dainik India News

• 286 views
डीएम की अचानक दस्तक से जिला कारागार में मची हलचल, रसोई से बंदियों की सुविधाओं तक परखी गई व्यवस्था

जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन और एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने किया औचक निरीक्षण; भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और प्रशासनिक प्रबंधों को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश, बंदियों की सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़, मऊ।

जिला कारागार में व्यवस्थाओं की हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन और पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने बृहस्पतिवार को अचानक पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों के इस संयुक्त निरीक्षण में कारागार परिसर से लेकर रसोईघर तक व्यवस्थाओं की बारीकी से पड़ताल की गई। विशेष रूप से बंदियों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, पौष्टिकता और स्वच्छता पर प्रशासन का जोर दिखाई दिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रसोईघर में खाद्य सामग्री के रखरखाव, भोजन तैयार करने की प्रक्रिया और साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने कारागार प्रशासन को निर्देशित किया कि प्रत्येक बंदी को निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए। भोजन की तैयारी से लेकर वितरण तक स्वच्छता के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता न हो।

जिलाधिकारी ने कारागार की अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। परिसर में स्वच्छता, अनुशासन और व्यवस्थाओं का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि कारागार में निरुद्ध व्यक्तियों के स्वास्थ्य, भोजन और मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कारागार के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!