ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
मथुरा पुलिस:पैदल गस्त कर परखी सुरक्षा • गौतमबुद्धनगर में सौर ऊर्जा क्रांति: मुख्यमंत्री ने अवादा ग्रुप की 1.5 गीगावॉट गीगा फैक्ट्री का उद्घाटन, 5 गीगावॉट यूनिट का शिलान्यास • हरदोई मानवता के लिए योग करें योग रहे निरोग • महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — अभयानंद सरस्वती • सीएम का एलान किसानों के साथ है खड़ी है सरकार, नहीं होने देंगे किसी का नुकसान • निकाय चुनाव:दूसरे चरण का प्रचार खत्म होने तक योगी के नाम हो सकता है एक और रिकॉर्ड! • "श्री राम कथा में शिव पार्वती विवाह, गणेश जन्म की दिव्य महिमा" • हरदोई थाना सुरसा पुलिस ने लूट का किया खुलासा मोटरसाइकिल व नकदी जेवर और दो नाजायज असलाहे की बरामद • मथुरा पुलिस:पैदल गस्त कर परखी सुरक्षा • गौतमबुद्धनगर में सौर ऊर्जा क्रांति: मुख्यमंत्री ने अवादा ग्रुप की 1.5 गीगावॉट गीगा फैक्ट्री का उद्घाटन, 5 गीगावॉट यूनिट का शिलान्यास • हरदोई मानवता के लिए योग करें योग रहे निरोग • महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — अभयानंद सरस्वती • सीएम का एलान किसानों के साथ है खड़ी है सरकार, नहीं होने देंगे किसी का नुकसान • निकाय चुनाव:दूसरे चरण का प्रचार खत्म होने तक योगी के नाम हो सकता है एक और रिकॉर्ड! • "श्री राम कथा में शिव पार्वती विवाह, गणेश जन्म की दिव्य महिमा" • हरदोई थाना सुरसा पुलिस ने लूट का किया खुलासा मोटरसाइकिल व नकदी जेवर और दो नाजायज असलाहे की बरामद •
Uncategorized English

मुख्यमंत्री ने डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्तीके अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

B

Bhargav Bhargav

• 6689 views
मुख्यमंत्री ने डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्तीके अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

हरिंद्र सिंह/दैनिक इंडिया न्यूज

डॉ0 मुखर्जी ने नारा दिया था कि आजाद भारत
में ‘दो प्रधान, दो विधान और दो निशान’ नहीं चलेंगे:सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्ती के अवसर पर आज यहां डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय के परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा के सम्मुख चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान शिक्षाविद, स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष थे। आज उनकी पावन जयन्ती है। उन्होंने प्रदेश शासन की ओर से भारत माता के इस महान सपूत को देश के प्रति उनकी सेवाओं के लिए कोटि-कोटि नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डॉ0 मुखर्जी ने देश की आजादी में बढ़-चढ़कर भाग लिया था। उनकी सेवाओं को देखते हुए देश की आजादी के बाद बनी अन्तरिम सरकार में उन्हें देश के उद्योग एवं खाद्य विभाग मंत्रालय का महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया था। जिसका उन्होंने भलीभांति निर्वहन किया था। डॉ0 मुखर्जी देश के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे, जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के उन तमाम षडयंत्रों, जो भारत को कमजोर करने वाले थे, को बेनकाब किया और उनके प्रति समय रहते देश को सचेत करने का काम किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डॉ0 मुखर्जी की उल्लेखनीय सेवाएं बंगाल त्रासदी के दौरान स्मरणीय रही। स्वतंत्र भारत मंे उनकी सेवाओं को लेकर पूरा देश उनका स्मरण करता है। कश्मीर आज अगर भारत का हिस्सा है तो, उसके पीछे डॉ0 मुखर्जी का संघर्ष और बलिदान है। कश्मीर के विषय मंे डॉ0 मुखर्जी ने नारा दिया था कि आजाद भारत में ‘दो प्रधान, दो विधान और दो निशान’ नहीं चलेंगे। उनके इस सपने को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में साकार करने में सफलता मिली। कश्मीर विकास और समृद्धि की नयी ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हो रहा है।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक, लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, श्री नीरज बोरा, श्री मुकेश शर्मा व जनप्रतिनिधिगण एवं शासन-प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!