ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज |
हाइलाइट न्यूज़
सैनिकों के नाम एक हजार यूनिट ‘रक्त’, राष्ट्रसेवा का अनूठा संकल्प • जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS • हम आजादी का जश्न मनाएंगे हर घर तिरंगा लहराएंगे- जेपी सिंह • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वामित्व योजना,आई.जी.आर.एसगोल्डन कार्ड अभियान, सहित कई अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न • विश्व सिंधी सेवा संगम का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न • राष्ट्रीय रक्षा एकेडमी के 146 वें बैच के पासिंग आउट परेड के साक्षी होंगे वारियर्स डिफेन्स एकेडमी के सैंकड़ो छात्र • उ. प्र. माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की प्रथम वैचारिक गौष्ठी का हुआ आयोजन • जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक के साथ थाना मोहम्मदाबाद गोहना में की जन सुनवाई • सैनिकों के नाम एक हजार यूनिट ‘रक्त’, राष्ट्रसेवा का अनूठा संकल्प • जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS • हम आजादी का जश्न मनाएंगे हर घर तिरंगा लहराएंगे- जेपी सिंह • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वामित्व योजना,आई.जी.आर.एसगोल्डन कार्ड अभियान, सहित कई अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न • विश्व सिंधी सेवा संगम का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न • राष्ट्रीय रक्षा एकेडमी के 146 वें बैच के पासिंग आउट परेड के साक्षी होंगे वारियर्स डिफेन्स एकेडमी के सैंकड़ो छात्र • उ. प्र. माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की प्रथम वैचारिक गौष्ठी का हुआ आयोजन • जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक के साथ थाना मोहम्मदाबाद गोहना में की जन सुनवाई •
Uncategorized English

सहारा हॉस्पिटल में प्रेरणा दिवस से जारी रक्तदान शिविर का विश्व रक्तदाता दिवस पर हुआ समापन

D

Dainik India News

• 5661 views
सहारा हॉस्पिटल में प्रेरणा दिवस से जारी रक्तदान शिविर का विश्व रक्तदाता दिवस पर हुआ समापन

दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ : सहारा हॉस्पिटल में गत 10 जून प्रेरणा दिवस से मनाये जा रहे रक्तदान जागरूकता अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किये गये और बुधवार को विश्व रक्तदाता दिवस पर इस चार दिवसीय जागरूकता अभियान का समापन हो गया।
समापन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सहारा हॉस्पिटल के डायरेक्टर मेडिकल हेल्थ डॉ. मजहर हुसैन और सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर अनिल विक्रम सिंह ने संयुक्त रूप से रक्तदाताओं के सम्मान समारोह में हिस्सा लिया।
सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर अनिल विक्रम सिंहजी ने‌ बताया कि 10 जून को सहारा समूह के अभिभावक "सहाराश्री"जी के जन्मदिन के शुभ अवसर को समस्त सहारा इंडिया परिवार ‘प्रेरणा दिवस’
के रूप में मनाता है और इसी उपलक्ष्य में इस वर्ष चार दिवसीय रक्तदान जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आमंत्रित लायंस क्लब के पदाधिकारी आर. सी. मिश्रा और जी. पी. गुप्ता ने अपने सम्बोधन में सहारा हॉस्पिटल की गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की सराहना की।
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें सहारा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें नर्सिंग की छात्रा संजू, दिव्या पाण्डेय और मानसी सिंह को क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिला।
कार्यक्रम का संचालन ब्लड बैंक के हेड डा.अरविन्द सिंह व लैब मेडिसिन की हेड अंजू शुक्ला ने किया। सहारा हॉस्पिटल के ब्लड बैंक के हेड डॉ अरविंद सिंह ने बताया कि सुरक्षित ब्लड कंपोनेंट सभी मरीजों को मिल सके इसके लिए स्वैच्छिक रक्तदाताओं की अहम् भूमिका होती है। उन्होंने यह भी बताया कि राजधानी में सहारा हॉस्पिटल ब्लड बैंक में अत्याधुनिक नेट टेस्टिंग की भी सुविधा उपलब्ध है जो कि रक्त अवयवों को सुरक्षित बनाने में अत्याधुनिक विधि है। ब्लड बैंक के विशेषज्ञ डॉक्टर ए. के. सिंह ने बताया कि 18 से 65 साल का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति हर तीन से चार माह के बाद रक्तदान कर सकता है। रक्तदान को लेकर भ्रांतियों को दूर करते हुए डॉ. सिंह ने बताया कि जो लोग नियमित रूप से रक्तदान करते हैं, उन्हें दिल की बीमारियों और स्ट्रोक‌ का खतरा कम रहता है।
शिविर में लगभग 30 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। साथ ही सहारा हॉस्पिटल के डॉक्टर्स व अन्य स्टाफ ने भी अपना योगदान दिया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!