ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
रोजगार महाकुंभ - 2025 का आयोजन 26 से 28 अगस्त तक लखनऊ में • <em>हरदोई ग्राम खिरिया इंडियन बैंक के निकट महावीर की फोटो लगाकर किया विधिपूर्वक पूजन व सभी को पिलाया शरबत</em> • महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी एवं विधायकों ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं • कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए वर्तमान परिस्थितियों में प्रत्येक स्तर पर विशेष सावधानी और सतर्कता बरतना जरूरी: मुख्यमंत्री • UP Township Policy: सीएम योगी ने शहरीकरण पर दिया जोर, कहा- एक जगह मिले सभी सुविधाएं • मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक • डिप्टी C.M. ने "उड़ान 2023" वार्षिक उत्सव का किया उद्घाटन • कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा , सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ नें किया बृद्धाश्रम एवं बाल शिशु गृह मुहम्मदाबाद गोहना का आकस्मिक निरीक्षण • रोजगार महाकुंभ - 2025 का आयोजन 26 से 28 अगस्त तक लखनऊ में • <em>हरदोई ग्राम खिरिया इंडियन बैंक के निकट महावीर की फोटो लगाकर किया विधिपूर्वक पूजन व सभी को पिलाया शरबत</em> • महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी एवं विधायकों ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं • कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए वर्तमान परिस्थितियों में प्रत्येक स्तर पर विशेष सावधानी और सतर्कता बरतना जरूरी: मुख्यमंत्री • UP Township Policy: सीएम योगी ने शहरीकरण पर दिया जोर, कहा- एक जगह मिले सभी सुविधाएं • मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक • डिप्टी C.M. ने "उड़ान 2023" वार्षिक उत्सव का किया उद्घाटन • कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा , सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ नें किया बृद्धाश्रम एवं बाल शिशु गृह मुहम्मदाबाद गोहना का आकस्मिक निरीक्षण •
Uncategorized English

संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई संपन्न

D

Dainik India News

• 7173 views
संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई संपन्न

अभियान के दौरान नियमित मॉनीटरिंग कर अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के दिए निर्देश

वाचस्पति त्रिपाठी / दैनिक इण्डिया न्यूज,मऊ।जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं घर-घर दस्तक अभियान के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी नंदकुमार ने बताया कि पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं पशुपालन विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा बेहतर कार्य किया गया।
जिलाधिकारी ने जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों तथा समस्त चिकित्सा अधीक्षकों को विभागों हेतु निर्धारित कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए बेहतर कार्य योजना तैयार कर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले विभागों की प्रशंसा करते हुए अन्य विभागों को भी अपना उत्तरदायित्व समझते हुए पूरे मनोयोग से कार्य करने को कहा। घर-घर दस्तक अभियान की समीक्षा के दौरान आशाओं द्वारा विकासखंड बडरांव, फतेहपुर मंडाव, कोपागंज एवं रतनपुरा ने शत प्रतिशत फैमिली विजिट करने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए अन्य विकास खण्डों में भी शीघ्र ही शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान कुछ विकास खण्डों में आशाओं द्वारा संतोषजनक कार्य न करने पर उन्होंने संबंधित चिकित्सा अधीक्षकों को प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर कार्यों को पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा फतेहपुर मंडाव, कोपागंज, मोहम्मदाबाद गोहना एवं रतनपुरा में शत प्रतिशत कार्य किए जाने पर उन्होंने शेष अन्य विकास खण्डों में भी शीघ्र ही निर्धारित कार्यों को शत प्रतिशत पूर्ण कर लेने को कहा जिससे घर-घर दस्तक अभियान की सफलता सुनिश्चित हो सके।
इस दौरान जिलाधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं घर-घर पर दस्तक अभियान से जुड़े समस्त जनपद एवम् ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को खुद पर विश्वास कर अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पूरे मनोयोग से अभियान की सफलता हेतु प्रयास करने के निर्देश दिए। वहीं मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने समस्त चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित किया कि जो भी कार्य कराये जा रहे हैं उन कार्यों का डाटा पोर्टल पर अवश्य फीड करायें जिससे कार्यों की प्रगति स्पष्ट हो सके।
बैठक के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त चिकित्सा अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!