ब्रेकिंग न्यूज़
सीओपीडी के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे डॉ बी पी सिंह,जितेंद्र प्रताप सिंह, पदयात्रा के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन | न्यायिक अनुभव की लंबी यात्रा के बाद विधान परिषद के शीर्ष प्रशासनिक दायित्व तक पहुंचे रामानन्द चन्द, जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया अभिनंदन | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | सीओपीडी के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे डॉ बी पी सिंह,जितेंद्र प्रताप सिंह, पदयात्रा के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन | न्यायिक अनुभव की लंबी यात्रा के बाद विधान परिषद के शीर्ष प्रशासनिक दायित्व तक पहुंचे रामानन्द चन्द, जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया अभिनंदन | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार |
हाइलाइट न्यूज़
60 नामांकन पत्रों में 15 नामांकन पत्र पाए गए अवैध • साल्वर गैंग का भण्डाफोड़, 04 सदस्य गिरफ्तार, • उप्र में सरकारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश भर में नहीं होगा अनावश्यक पॉवर कट-सीएम योगी • "मोती नगर में महर्षि दयानंद संस्कृत संस्थान का भव्य उद्घाटन, 108 कुंडीय महायज्ञ और राष्ट्र रक्षा सम्मेलन संपन्न" • अपनों ने ही अपने को लूटने का बुना ताना-बाना, अनुप्रिया पटेल का योगी सरकार पर हमला • मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक: योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति की व्यापक समीक्षा • अयोध्या का प्रसिद्ध कार्तिक पूर्णिमा स्नान आज • महाशिवरात्रि पर सीएम योगी आदित्यनाथ नेगोरक्षनाथ मंदिर में की पूजा • 60 नामांकन पत्रों में 15 नामांकन पत्र पाए गए अवैध • साल्वर गैंग का भण्डाफोड़, 04 सदस्य गिरफ्तार, • उप्र में सरकारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश भर में नहीं होगा अनावश्यक पॉवर कट-सीएम योगी • "मोती नगर में महर्षि दयानंद संस्कृत संस्थान का भव्य उद्घाटन, 108 कुंडीय महायज्ञ और राष्ट्र रक्षा सम्मेलन संपन्न" • अपनों ने ही अपने को लूटने का बुना ताना-बाना, अनुप्रिया पटेल का योगी सरकार पर हमला • मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक: योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति की व्यापक समीक्षा • अयोध्या का प्रसिद्ध कार्तिक पूर्णिमा स्नान आज • महाशिवरात्रि पर सीएम योगी आदित्यनाथ नेगोरक्षनाथ मंदिर में की पूजा •
उत्तर प्रदेश सरकार English

जनहानि, पशुहानि तथा फसल क्षति के सम्बन्ध में आकलन कराकर विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश-सीएम योगी

B

Bhargav Bhargav

• 7979 views

हरिंद्र सिंह/दैनिक इंडिया न्यूज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आंधी-तूफान, बारिश एवं आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं से प्रभावित जनपदों के जिलाधिकारियों को पीड़ित व्यक्तियों/परिवारों को निर्धारित मानक के अनुसार तत्काल राहत वितरित किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि राहत व मदद पहुंचाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि दैवीय आपदा के दृष्टिगत जनपदों में राहत कार्य प्रभावी रूप से कराया जाए। उन्होंने आपदा में घायल व्यक्तियों की समुचित चिकित्सीय व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश देते हुए कहा है कि अहेतुक सहायता प्रदान करने के लिए अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता के सम्बन्ध में शासन को तत्काल सूचित किया जाए। उन्होंने इस आपदा में हुई जनहानि, पशुहानि तथा फसल क्षति के सम्बन्ध में आकलन कराकर विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि सभी जनपदों से फीडबैक लेकर आवश्यकतानुसार तत्काल जरूरी कदम उठाए जाएं। इसके साथ ही, उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को अपने जनपदों में सघन दौरा करने एवं नुकसान का जायज़ा लेने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने मण्डलायुक्तों को राहत कार्याें का प्रभावी अनुश्रवण करने के लिए निर्देशित किया है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!