ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
शाहजहांपुर में रोड तोड़ने वाले दोषियों से होगी क्षतिपूर्ति की वसूली  • ‘एक भारत - श्रेष्ठ भारत’ स्नेह मिलन समारोह संपन्न, बिहार दिवस पर राष्ट्रीय एकता का संदेश • “अनलिमिटेड पोटेंशियल से विकसित उत्तर प्रदेश तक—क्रेडिट, सहकारिता और कृषि के सहारे आर्थिक महाशक्ति बनने की निर्णायक यात्रा” • केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह • उपचुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक जीत, राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने बताया आरएसएस और डबल इंजन सरकार का योगदान अहम • भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्वर्ण जयंती अटल रन का आयोजन संपन्न • 13 वांछित शातिर अपराधियों के विरुद्ध पुरस्कार घोषित • हरदोई एसपी कार्यालय के सामने नगर पालिका ने बनवाया गाड़ियों का स्टैंड, आम जनमानस को हो रही परेशानी • शाहजहांपुर में रोड तोड़ने वाले दोषियों से होगी क्षतिपूर्ति की वसूली  • ‘एक भारत - श्रेष्ठ भारत’ स्नेह मिलन समारोह संपन्न, बिहार दिवस पर राष्ट्रीय एकता का संदेश • “अनलिमिटेड पोटेंशियल से विकसित उत्तर प्रदेश तक—क्रेडिट, सहकारिता और कृषि के सहारे आर्थिक महाशक्ति बनने की निर्णायक यात्रा” • केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह • उपचुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक जीत, राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने बताया आरएसएस और डबल इंजन सरकार का योगदान अहम • भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्वर्ण जयंती अटल रन का आयोजन संपन्न • 13 वांछित शातिर अपराधियों के विरुद्ध पुरस्कार घोषित • हरदोई एसपी कार्यालय के सामने नगर पालिका ने बनवाया गाड़ियों का स्टैंड, आम जनमानस को हो रही परेशानी •
उत्तर प्रदेश सरकार English

"मोती नगर में महर्षि दयानंद संस्कृत संस्थान का भव्य उद्घाटन, 108 कुंडीय महायज्ञ और राष्ट्र रक्षा सम्मेलन संपन्न"

D

Dainik India News

• 8413 views
"मोती नगर में महर्षि दयानंद संस्कृत संस्थान का भव्य उद्घाटन, 108 कुंडीय महायज्ञ और राष्ट्र रक्षा सम्मेलन संपन्न"

"आरएसएस प्रचारक प्रमुख "स्वांत रंजन" का आह्वान: सनातन रक्षा से ही सशक्त और प्रगतिशील भारत संभव"

"आर्यवीर दल के शौर्य प्रदर्शन में राष्ट्रीय एकता और सनातन रक्षा का संकल्प" : जे. पी. सिंह

संस्कृत संस्कृति में भी सकारात्मक परिवर्तन लाती है: अशोक वाजपेयी

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ। गुरुवार को मोती नगर में महर्षि दयानंद संस्कृत संस्थान का भव्य उद्घाटन किया गया, जिसमें 108 कुंडीय महायज्ञ और राष्ट्र रक्षा सम्मेलन जैसे भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख श्रीमान स्वांत रंजन, राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व राज्यसभा सदस्य अशोक बाजपेई, और दयानंद शिक्षण संस्थान के प्रबंधक मनमोहन तिवारी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में आर्यवीर दल के बालक-बालिकाओं ने अपने अद्वितीय शौर्य प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

"आर्यवीर दल के शौर्य में राष्ट्रीय एकता और सनातन सुरक्षा का मजबूत संकल्प"


इस अवसर पर श्रीमान स्वांत रंजन ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय एकता और अखंडता की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा के प्रति प्रत्येक भारतवासी का दृढ़ संकल्प ही राष्ट्र को सशक्त और प्रगति के पथ पर अग्रसर कर सकता है।

"वीरांगनाओं की तलवार कला और लाठी कौशल को राष्ट्र सुरक्षा के लिए सराहना"
राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि वीरांगना बालिकाओं की तलवार कला और बालकों के लाठी कौशल का प्रशिक्षण न केवल सनातन संस्कृति के संरक्षण में अहम है, बल्कि यह राष्ट्र की सुरक्षा को भी सुदृढ़ करता है।

महापौर श्रीमती खरकवाल ने 108 कुंडीय महायज्ञ की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि 22 जनवरी 2024 का यह दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि रामजन्मभूमि की प्राणप्रतिष्ठा को एक वर्ष पूर्ण हो चुका है। उन्होंने इस शुभ अवसर पर नगरवासियों को बधाई दी और सभी से आग्रह किया कि इस पावन पर्व पर नगर को दीपों की रोशनी से आलोकित करें।

पूर्व सांसद अशोक वाजपेयी द्वारा महर्षि दयानंद संस्कृत संस्थान के उद्घाटन के अवसर पर नगरवासियों को बधाई देने के साथ-साथ संस्कृत की महिमा बतलाई तथा यह भी स्पष्ट किया कि संस्कृत संस्कृति में भी सकारात्मक परिवर्तन लाती है।

कार्यक्रम के संयोजक मनमोहन तिवारी, मंत्री आर्य समाज गणेशगंज एवं विभिन्न डीएवी शिक्षण संस्थाओं के प्रबंधक द्वारा संस्कृत संस्थान के उद्घाटन के अवसर पर एवं 108 कुंडीय यज्ञ की बेला पर आये हुए सभी अतिथिगणों गणमान्य नागरिकों एवं बच्चों के प्रति आभार एवं स्नेह व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉक्टर सत्यकाम आर्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर लखनऊ की महापौर श्रीमती खरकवाल एवं पूर्व सांसद अशोक वाजपेयी तथा जितेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष, राष्ट्रीय सनातन महासंघ तथा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कैंट राजू गाँधी व् अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम के संयोजक तथा आर्य समाज गणेशगंज लखनऊ के मंत्री एवं विभिन्न दयानंद शिक्षण संस्थाओं के प्रबंधक मनमोहन तिवारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सत्यकाम आर्य प्रधान आर्य समाज (गणेश गंज) द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डीएवी पी.जी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर राजीव त्रिपाठी, डीएवी विधि के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर संजय तिवारी, शिक्षक संघ के मंत्री प्रोफेसर दीपक कुमार सिंह, शुभम सिंह, गजेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह राष्ट्रीय सनातन महासंघ महासचिव हरिंद्र भार्गव तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!