ब्रेकिंग न्यूज़
अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि |
हाइलाइट न्यूज़
देश के ग्रोथ इंजन की भूमिका निभाने को तैयार है 'नए भारत का नया उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री उगते सूर्य को अर्घ्य देकर ब्रती महिलाओं ने मांगा परिवार की सुख-शांति का आशीर्वाद राष्ट्रीय मतदाता दिवस : मत से राष्ट्र, चेतना से लोकतंत्र- जितेंद्र पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्यआयोजन हरदोई थाना शाहाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के 82 हिस्ट्रीशीटर की थाने पर उपस्थिति दर्ज कराकर दी अपराध से दूर रहने की हिदायत थाना रामपुर पुलिस ने चोरी के सामान के साथ शातिर चोर कन्हैयालाल को किया गिरफ्तार निकाय चुनाव की धूम,डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निवास पर टिकट मांगने वालों की लाइन - जे पी सिंह World Homeopathy Day: Celebrating the Healing Powers of Natural Remedies देश के ग्रोथ इंजन की भूमिका निभाने को तैयार है 'नए भारत का नया उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री उगते सूर्य को अर्घ्य देकर ब्रती महिलाओं ने मांगा परिवार की सुख-शांति का आशीर्वाद राष्ट्रीय मतदाता दिवस : मत से राष्ट्र, चेतना से लोकतंत्र- जितेंद्र पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्यआयोजन हरदोई थाना शाहाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के 82 हिस्ट्रीशीटर की थाने पर उपस्थिति दर्ज कराकर दी अपराध से दूर रहने की हिदायत थाना रामपुर पुलिस ने चोरी के सामान के साथ शातिर चोर कन्हैयालाल को किया गिरफ्तार निकाय चुनाव की धूम,डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निवास पर टिकट मांगने वालों की लाइन - जे पी सिंह World Homeopathy Day: Celebrating the Healing Powers of Natural Remedies
Uncategorized English

हरियाली बढ़ाने को प्रदेश भर में ''एक नल एक पेड़'' अभियान चलाएगी योगी सरकार 

D

Dainik India News

5451 views
हरियाली बढ़ाने को प्रदेश भर में ''एक नल एक पेड़'' अभियान चलाएगी योगी सरकार 

पहली बार यूपी के गांव-गांव में जल और पौधे को साथ लेकर चलेगा सबसे बड़ा अभियान

जुलाई के पहले सप्ताह में यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में रोपे जाएंगे 5 लाख से अधिक पौधे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की बड़ी पहल

एक नल कनेक्शन के साथ पौधा लगाकर जल और वृक्ष की महत्ता पर चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ, 28 जून: योगी सरकार राज्य में 1 जुलाई से 'एक नल एक पेड़' अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत 1 से 7 जुलाई तक लाखों की संख्या में पौधरोपण किया जाएगा। हर घर जल योजना के तहत राज्य सरकार ग्रामीणों को नल कनेक्शन देने के साथ भविष्य को हराभरा बनाने का तोहफा भी देगी। ग्रामीणों को एक पौधा उपहार स्वरूप देगी। इन पौधों को नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अधिकारी, कर्मचारी नल कनेक्शन प्रदान किए जाने वाले घर के बाहर, ओवरहैड टैंक के प्रांगण में, पंप हाउस और वाॅटर ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में रोपेंगे। 

सीएम योगी के निर्देश पर शुरू हो रहा अनूठा अभियान

ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के कनेक्शन के साथ हरियाली के इस अनूठे अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर की जा रही है। सात दिनों में उत्तर प्रदेश में करीब 5 लाख से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। इस अभियान के दौरान नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की सभी इकाइयां, अधिकारी, कर्मचारी शामिल होंगे। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने विभागीय अधिकारियों को 1 से 7 जुलाई के मध्य वृहद स्तर पर पौधरोपण के निर्देश जारी किये हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश हर घर जल योजना के तहत ग्रामीणों को सबसे अधिक नल कनेक्शन प्रदान करने वाला राज्य बनने के साथ ही प्रतिदिन 40 से 42 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन भी प्रदान कर रहा है।  

जल समितियां और संस्थाएं भी करवाएंगी पौधरोपण 

जिला, ब्लाॅक और ग्राम पंचायत स्तर पर जल समितियां और संस्थाओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। संस्थाओं के सदस्य ग्रामीणों के बीच पर्यावरण आधारित कार्यक्रम आयोजन करने के साथ गांव-गांव में लोगों को जल बचाने और पर्यावरण को बढ़ावा देने की जानकारी देंगे। जल संरक्षण के महत्व को बताएंगे। गंदे पानी से होने वाली बीमारियों और उससे बचाव के उपाय तो बताएंगे ही साथ में बारिश के पानी को बचाने के तरीकों से भी अवगत कराएंगे। इसके साथ ही गांव, ब्लाॅकों पर बनें ओवरहैड टैंकों के प्रांगण, पंचायत भवनों और वाॅटर ट्रीटमेंट प्लांटों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि योगी सरकार वर्तमान के साथ भविष्य को लेकर भी सजग है। हमारी आने वाली पीढ़ियों को साफ स्वच्छ पेयजल मिलने के साथ ही वो स्वच्छ पर्यावरण में सांस लें सकें, इस योजना पर हम काम कर रहे हैं। किसी भी प्रदेश में नल कनेक्शन के साथ उपहार स्वरूप पौधरोपण पहली बार किया जा रहा है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!