ब्रेकिंग न्यूज़
चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली |
हाइलाइट न्यूज़
भीषण गर्मी में मचा हाहाकार,दस दिन में दो बार जल उठा विद्युत ट्रांसफार्मर • भारतीय परंपरा ही वैश्विक संकटों का समाधान: गृहमंत्री • भगवान श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर वार्षिकोत्सव संपन्न • "मंगलम ग्राण्ड में सुंदरकांड पाठ के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन सम्पन्न" • राजधानी लखनऊ में निकाली गयीं शोभायात्रा, सड़कों पर लगे जय श्री राम के नारे • आस्था की धारा मे भक्तों की डुबकी को अपनी आभा से अभिसिंचित किया सूर्य देवता की प्रचंड किरणों ने - जितेन्द्र प्रताप सिंह • UP विधानसभा का शीतकालीन सत्र: मुख्यमंत्री ने विकास और सुरक्षा के संकल्प को किया रेखांकित • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न • भीषण गर्मी में मचा हाहाकार,दस दिन में दो बार जल उठा विद्युत ट्रांसफार्मर • भारतीय परंपरा ही वैश्विक संकटों का समाधान: गृहमंत्री • भगवान श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर वार्षिकोत्सव संपन्न • "मंगलम ग्राण्ड में सुंदरकांड पाठ के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन सम्पन्न" • राजधानी लखनऊ में निकाली गयीं शोभायात्रा, सड़कों पर लगे जय श्री राम के नारे • आस्था की धारा मे भक्तों की डुबकी को अपनी आभा से अभिसिंचित किया सूर्य देवता की प्रचंड किरणों ने - जितेन्द्र प्रताप सिंह • UP विधानसभा का शीतकालीन सत्र: मुख्यमंत्री ने विकास और सुरक्षा के संकल्प को किया रेखांकित • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न •
Uncategorized English

सम्पूर्ण समाधान - तहसील दिवस सदर , जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में सम्पन्न

D

Dainik India News

• 8015 views
सम्पूर्ण समाधान - तहसील दिवस सदर , जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में सम्पन्न

वाचस्पति त्रिपाठी / डी डी इन्डिया


मऊ । जन समस्याओ के निस्तारण के क्रम में तहसील दिवस सदर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी द्वारा तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न करें। संपूर्ण समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों के लिए कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेसिंग के साथ जिलाधिकारी द्वारा समस्याएं सुनी गयी।


शिकायत के क्रम में शैलेन्द्र सिंह पुत्र जनार्दन द्वारा चकरोड अतिक्रमण, सुनीता देवी पत्नी मिथिलेश मौर्या द्वारा हिस्सा बटवारा, मनोज सिंह पुत्र गौरी शंकर द्वारा रास्ता खोलवाने, जितेन्द्र सिंह पुत्र हरिशंकर सिंह द्वारा खतौनी में नाम संशोधन, रामबचन सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह द्वारा बटवारे, धर्मवाती देवी पत्नी स्व0 गेना द्वारा संक्रमणीय भूमि पर घर बनवाने, सत्यनारायन सिंह पुत्र कामता सिंह द्वारा नलकूप मरम्मत के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। जिलधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से महिलाओं, बच्चों, गरीब व कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता व सलाह का अधिकार है। जिसमें महिलाओं व 18 वर्ष के बच्चों, अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग विभिन्न प्रकार की आपदा, जाति हिंसा, बाढ़, भूकंप, पीड़ित व्यक्ति, कारावास में/विरूद्ध व्यक्ति, मानव तस्कारी से आहत, शोषण या बेरोजगार से पीड़ित औद्योगिक कामगार, मानसिक रूप से अक्षम या दिव्यांग व्यक्ति कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ से लाभ ले सकता है।


उक्त अवसर पर 30 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें 07 आवेदनों का निस्तारण कर दिया गया।
उक्त अवसर पर ज्वाईंट मजिस्ट्रेट अजय कुमार गौतम, जिला बचत अधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी हर्षिता, जिला पंचायत राज अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, उप जिलाधिकारी जयप्रकाश यादव, तहसीलदार संजीव कुमार यादव, अधिशाषी अधिकारी नलकूप सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!