ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले के लखनऊ आगमन पर विधान भवन के सामने समारोह का आयोजन • कलेक्ट्रेट सभागार हरदोई में आयुक्त महोदया, लखनऊ मण्डल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ मण्डलीय जनता दर्शन • अब यह वह प्रदेश नहीं है, जो 6 वर्ष पहले हुआ करता था: सीएम योगी • संकट की घड़ी में भाजपा को माननीय राजनाथ सिंह ही क्यों याद आते हैं? • योगी सरकार के वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज विजन का दिखने लगा असर • अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती की पहल: अतिक्रमण मुक्त हरदोई के लिए नगरवासियों से सहयोग की अपील • सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ चला अभियान, कई लोगों से वसूला जुर्माना • अच्छी ड्राइविंग पर कम बीमा प्रीमियम का विचार : गडकरी • शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले के लखनऊ आगमन पर विधान भवन के सामने समारोह का आयोजन • कलेक्ट्रेट सभागार हरदोई में आयुक्त महोदया, लखनऊ मण्डल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ मण्डलीय जनता दर्शन • अब यह वह प्रदेश नहीं है, जो 6 वर्ष पहले हुआ करता था: सीएम योगी • संकट की घड़ी में भाजपा को माननीय राजनाथ सिंह ही क्यों याद आते हैं? • योगी सरकार के वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज विजन का दिखने लगा असर • अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती की पहल: अतिक्रमण मुक्त हरदोई के लिए नगरवासियों से सहयोग की अपील • सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ चला अभियान, कई लोगों से वसूला जुर्माना • अच्छी ड्राइविंग पर कम बीमा प्रीमियम का विचार : गडकरी •
उत्तर प्रदेश सरकार English

विकास के ट्रिपल इंजन मॉडल से काशी के डेवलपमेंट को मिलेगी तीन गुना ऊर्जा : योगी 

D

Dainik India News

• 7337 views
विकास के ट्रिपल इंजन मॉडल से काशी के डेवलपमेंट को मिलेगी तीन गुना ऊर्जा : योगी 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में प्रबुद्धजन सम्मेलन को किया संबोधित 

◆सीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दी करोड़ों की सौगात 

◆बोले सीएम - आठ वर्षों में काशी को बदलते हुए हम सबने देखा है

◆ काशी आज हर तरफ से फोर लेन कनेक्टिविटी के साथ जुड़ चुकी है

◆देश के पहले इनलैंड वाटर वे से समृद्ध हो रहे किसान, व्यापारी और उद्यमी

◆ यूपी के युवा सबसे प्रतिभाशाली, इन्हें उनके शहरों में ही देंगे रोजगार   

◆पहले एक साल में एक करोड़ पर्यटक आते थे, आज एक महीने में आते हैं

दैनिक इंडिया न्यूज वाराणसी, 11 दिसंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को यहां सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित लाभार्थियों को करोड़ों की सौगात दी। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को घरों की चाबी सौंपी तो वहीं विद्यार्थियों में टेबलेट वितरण के अलावा एमएसएमई से जुड़े उद्योंगों के लाभर्थियों को चेक प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बीते आठ साल में हम सबने बदलती हुई काशी को देखा है। विकास की इस रफ्तार को रुकने नहीं देना है। नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत विकास के ट्रिपल इंजन मॉडल को सशक्त करेगी, जिससे वाराणसी के विकास को तीन गुना ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। 

◆जी20 का नेतृत्व अमृतकाल को और भी गौरवमयी बना रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि देश की संसद में काशी का प्रतिनिधित्व दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। वैश्विक स्तर पर ऐसी घटनाएं घट रही हैं, जिससे हमारा ये अमृतकाल और भी गौरवमयी हो गया है। आज भारत उस ब्रिटेन को पछाड़ कर विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, जिसने यहां दो सौ साल तक राज किया था। इसके अलावा अमृत काल में भारत जी 20 का नेतृत्व कर रहा है। जी 20 के देश दुनिया के 75 फीसदी व्यापार पर अधिकार रखते हैं। इसके अलावा 85 फीसदी जीडीपी, 90 फीसदी पेटेंट पर भी इन्हीं 20 देशों का अधिकार है। यहीं पर दुनिया की 60 प्रतिशत आबादी भी निवास करती है। इन 20 देशों के नेतृत्व का अवसर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारत को मिला है। 

◆हर तरफ से फोर लेन कनेक्टिविटी से जुड़ चुकी है काशी

मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आपने आठ वर्ष में काशी को वैश्विक मंच पर छाते हुए देखा है। काशी विश्वनाथ धाम, जहां पर पहले संकरी गलियों से होकर जाना होता था और जहां पहले एक साल में एक करोड़ श्रद्धालु आते थे, आज उसका कायाकल्प हो चुका है। आज एक महीने में ही एक करोड़ श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे हैं। आज काशी में हर तरफ से फोर लेन कनेक्टिविटी है। लखनऊ, प्रयागराज, गाजीपुर, गोरखपुर को फोर लेन की बेहतरीन कनेक्टिविटी से जोड़ा गया है। साथ ही देश और दुनिया के तमाम शहरों से साथ वायु सेवा को जोड़ा गया है। 

◆ये बदलता हुआ यूपी है

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी लैंड लॉक स्टेट है, यानी हम किसी सागर से नहीं जुड़े हैं, जिससे यहां के किसानों, व्यापारियों और उद्यमियों को अपने उत्पाद विदेशों में एक्सपोर्ट के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। जो काफी खर्चीला भी था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काशी को देश के पहले इनलैंड वाटर वे के साथ जोड़ा, जिसने यहां के अन्नदाता किसानों के खाद्यान, सब्जियों, डेयरी और फल को दुनिया के मर्केट में पहुंचाने का कार्य किया। यही नहीं ओडीओपी के माध्यम से यूपी के परंपरागत उत्पादों को दुनियाभर में एक्सपोर्ट करने की बेहतरीन सुविधा मिली है। इससे किसान, व्यापारी और उद्यमी समृद्ध हुआ है। वहीं प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी बल मिला है। ये बदलता हुआ यूपी है। 

◆काशी ने देश और दुनिया को दिये कई मॉडल

मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी ने देश और दुनिया को कई मॉडल दिये हैं। चाहे काशी विश्वनाथ धाम हो या स्वास्थ्य के क्षेत्र में वाराणसी का हब के रूप में उभरना। इन दिनों यहां काशी तमिल संगमम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश से श्रद्धालु आ रहे हैं। वे सभी यहां काशी के वैभव को महसूस कर रहे हैं। काशी के पुरातन गौरव को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पुनर्स्थापित किया जा रहा है। काशी स्वास्थ्य के नये केंद्र के रूप में उभरा है। अस्पतालों का विकास, मंदिर और पर्यटन स्थल नये मॉडल के रूप में उभरकर सामने आए हैं। 

◆यूपी आज सेफ सिटी का मॉडल बना है

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसने सोचा था कि काशी में गरीबों को आवास की सुविधा मिलेगी। आज वाराणसी में 43 हजार गरीबों को उनका आवास मिल चुका है। प्रदेश में 45 लाख लोगों को आवास देने का कार्य किया गया है। काशी में जहां 2016 तक सीवर का पानी सड़कों पर बहता था, गलियों-मोहल्लों में कूड़े के ढेर होते थे, घाटों की हालत बेहद दयनीय हो चुकी थी, मगर आज बदलाव हम सबके सामने है। आज सुरक्षा का बेहतरीन वातावरण बना है। कोरोना काल खंड में शहरी क्षेत्र में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गयी थी। जो तब कोरोना प्रबंधन के काम आयी आज उसे हमने कूड़ा प्रबंधन के साथ जोड़ा है। इसके अलावा यातायात प्रबंधन, सेफ सिटी के रूप में इन इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उपयोग हो रहा है। आज हमारे व्यापारी, हमारी बहन बेटियां इसी सेंटर की वजह से सुरक्षित महसूस कर रही हैं। हम यहीं से सीसीटीवी के जरिये अवांछनीय तत्वों पर नजर रख रहे है। यूपी आज सेफ सिटी का भी मॉडल बना है। प्रधानमंत्री ने यूपी के 10 शहरों को स्मार्ट सिटी से जोड़ा, जिससे यहां सुविधाओं का विकास हुआ है। लोक कल्याण का हर कार्य आज बिना किसी भेद भाव के किया जा रहा है। 

◆भारत का ग्रोथ इंजन बनने जा रहा यूपी

मुख्यमत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेज उभरती हुई अर्थव्यवस्था है। देश ने पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य तय किया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में यूपी भारत का ग्रोथ इंजन बनने जा रहा है। शहरी निवेश, रोजगार, स्किल डेवलपमेंट, शिक्षा और स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधाओं को हम बेहतरीन ढंग से आगे बढ़ रहे हैं। हमें तकनीक का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करते हुए उत्तर प्रदेश को देश का ग्रोथ इंजन बनाने में अपना योगदान देना होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि यूपी में 5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गयी है। साथ ही साथ ओडीओपी और विश्वकर्मा श्रम सम्मान के माध्यम से प्रदेश के 1.59 करोड़ युवाओं को स्व-रोजगार के साथ जोड़ा गया है। 

◆उद्यमियों से किया आह्वान, काशी में निवेश के अधिक से अधिक क्षेत्रों की करें तलाश

मुख्यमत्री ने व्यापारियों और उद्यमियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे काशी में अधिकाधिक निवेश के क्षेत्रों को तलाशें। जिससे यहां के युवाओं को रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों में ना जाना पड़े। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने सुरक्षा, निवेश, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन वातावरण का निर्माण किया है। इस गति को रुकने नहीं देना है। उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य होने के साथ ही सबसे प्रतिभाशाली युवाओं का भी प्रदेश है। आज देश और प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार के साथ ही स्थानीय निकायों में विकास कार्यों को और बेहतरीन तरीके से रफ्तार देने के लिए ट्रिपल इंजन की तरह कार्य करना होगा, जिससे हमारे शहर को तीन गुना ऊर्जा मिल सके। हमारे शहर में अधिक से अधिक निवेश आए, जिससे हर युवा को उसके अपने शहर में रोजगार मिले, हमें ऐसी व्यवस्था के लिए ट्रिपल इंजन की ताकत चाहिए।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!