ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ |
हाइलाइट न्यूज़
सकारात्मक सोच सफलता की कुंजी है:हरिंद्र कुमार सिंह • पेट्रोल, डीजल तथा रसोई गैस के दामों में कटौती सेप्रदेश के किसानों, गरीब परिवारों की महिलाओं सहितआमजन को बहुत राहत मिलेगी: मुख्यमंत्री • आज नगर नगीना में महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस हर्षोल्लास रूप से मनाया गया • महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी एवं विधायकों ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं • समग्र शिक्षा अभियान की राज्य स्तरीय चयन ट्रायल प्रतियोगिता शुरू • सुभागी देवी कॉलेज में आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन • लखनऊ मे लगेगी धर्म संसद - संत समागम में शंकराचार्य की उपस्थिति - जे पी सिंह • धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव,पेश किए गए रंगारंग कार्यक्रम • सकारात्मक सोच सफलता की कुंजी है:हरिंद्र कुमार सिंह • पेट्रोल, डीजल तथा रसोई गैस के दामों में कटौती सेप्रदेश के किसानों, गरीब परिवारों की महिलाओं सहितआमजन को बहुत राहत मिलेगी: मुख्यमंत्री • आज नगर नगीना में महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस हर्षोल्लास रूप से मनाया गया • महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी एवं विधायकों ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं • समग्र शिक्षा अभियान की राज्य स्तरीय चयन ट्रायल प्रतियोगिता शुरू • सुभागी देवी कॉलेज में आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन • लखनऊ मे लगेगी धर्म संसद - संत समागम में शंकराचार्य की उपस्थिति - जे पी सिंह • धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव,पेश किए गए रंगारंग कार्यक्रम •
Uncategorized English

<em>देश में अनिवार्य नहीं होगा वैक्सीनेशन, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- वैक्सीन लगाने के लिए लोगों को नहीं किया जा सकता मजबूर</em>

B

Bhargav Bhargav

• 6896 views

ब्यूरो डेस्क

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कोरोनावायरस वैक्सीन को अनिवार्य करने पर कहा है कि अपने शरीर पर अधिकार होना अनुच्छेद 21 का हिस्सा है।इसलिए किसी को वैक्सीन लगाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है।
कोरोनावायरस वैक्सीन को अनिवार्य करने पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा है कि किसी को वैक्सीन लगवाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अपने शरीर पर अधिकार होना अनुच्छेद 21 का हिस्सा है। इस तरह किसी को भी वैक्सीन (Vaccine) लगाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है।देश की शीर्ष अदालत ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को वैक्सीनेशन के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है. लेकिन सरकार महामारी जैसे गंभीर मसलों पर नीति बना सकती है. सरकार बड़े और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए कुछ शर्त रख सकती है. सुप्रीम कोर्ट ने वैक्सीनेशन को अनिवार्य करने की मांग वाली याचिका को खारिज भी कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को वैक्सीनेशन के दुष्परिणामों को प्रकाशित करने का निर्देश दिया।साथ ही कहा कि मौजूदा कोविड वैक्सीन नीति अनुचित या मनमानी नहीं है। किसी वैज्ञानिक या विशेषज्ञ राय का दूसरा अनुमान नहीं लगाया जा सकता है।साथ ही कोरोना वैक्सीनेशन की अनिवार्यता को चुनौती देने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया। अदालत ने कहा कि महामारी के दौरान वैक्सीशन जरूरी था। ऐसे में सरकार कि नीति को गलत नहीं माना जा सकता।ये वक्त की जरूरत थी

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वैज्ञानिक प्रमाणों के बारे में निर्णय लेने के लिए न्यायालय के पास विशेषज्ञता नहीं है

ऐसे में किसी राय के साथ वह नहीं जा सकता, क्योंकि मौजूदा वैक्सीनेशन नीति को मनमाना नहीं कहा जा सकता है।

मार्च में केंद्र सरकार ने अदालत से कहा था कि उसने कोविड-19 वैक्सीन को अनिवार्य नहीं किया है। इसने सिर्फ इतना कहा है कि वैक्सीनेशन 100 फीसदी तक किया जाना चाहिए. केंद्र की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का स्पष्टीकरण तब आया, जब तमिलनाडु के अतिरिक्त महाधिवक्ता अमित आनंद तिवारी ने जस्टिस एल नागेश्वर राव और बीआर गवई की पीठ को बताया कि केंद्र सरकार ने हमें एक जनादेश जारी किया था कि 100 प्रतिशत लोग वैक्सीनेशन किया जाना चाहिए।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!