ब्रेकिंग न्यूज़
IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह |
हाइलाइट न्यूज़
मध्य प्रदेश में भाजपा की अभूतपूर्व विजय: डॉ. महेंद्र सिंह और शिवराज सिंह चौहान की युगलबंदी • सुरों की जंग में गूँजा भक्तिभाव और दर्द-ए-ग़ज़ल, कई नए सितारे चमके • समर्थ भारत के माध्यम से कौशल, संस्कार और स्वावलंबन का होगा राष्ट्रीय नवजागरण : मासिक समीक्षा बैठक में बनी व्यापक कार्ययोजना • गन्ना जलाने के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा • त्वरित आर्थिक विकास योजना से उत्तर विधानसभा में 10.68 करोड़ और पश्चिम में 18.92 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास • गोलमार्केट व्यापार मंडल,महानगर ने मनाया होली मिलन समारोह - जे पी सिंह • उपायुक्त मनरेगा उपेन्द्र कुमार पाठक नें विजेता प्रतिभागियों को दिलायी शपथ व मतदान करने के लिए किया जागरूक • IGRS शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र सख्त, • मध्य प्रदेश में भाजपा की अभूतपूर्व विजय: डॉ. महेंद्र सिंह और शिवराज सिंह चौहान की युगलबंदी • सुरों की जंग में गूँजा भक्तिभाव और दर्द-ए-ग़ज़ल, कई नए सितारे चमके • समर्थ भारत के माध्यम से कौशल, संस्कार और स्वावलंबन का होगा राष्ट्रीय नवजागरण : मासिक समीक्षा बैठक में बनी व्यापक कार्ययोजना • गन्ना जलाने के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा • त्वरित आर्थिक विकास योजना से उत्तर विधानसभा में 10.68 करोड़ और पश्चिम में 18.92 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास • गोलमार्केट व्यापार मंडल,महानगर ने मनाया होली मिलन समारोह - जे पी सिंह • उपायुक्त मनरेगा उपेन्द्र कुमार पाठक नें विजेता प्रतिभागियों को दिलायी शपथ व मतदान करने के लिए किया जागरूक • IGRS शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र सख्त, •
Uncategorized English

धधक रही अवैध शराब की भट्ठियों पर पुलिस नहीं लगा पा रही अंकुश,धड़ल्ले से बेची जा रही अवैध शराब

D

Dainik India News

• 8083 views
धधक रही अवैध शराब की भट्ठियों पर पुलिस नहीं लगा पा रही अंकुश,धड़ल्ले से बेची जा रही अवैध शराब

धनञ्जय पाण्डेय दैनिक इंडिया न्यूज़ मधुबन,मऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र देवरांचल के कई क्षेत्रों में अवैध शराब का कारोबार खुलेआम चल रहा है। फिर भी पुलिस एवं आबकारी विभाग अफसर अवैध बिक्री पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। खासबात यह कि देवारा क्षेत्र में कई जगहों पर कच्ची शराब भी बनाई जा रही है। इसकी जानकारी पुलिस और आबकारी अफसरों को हैं। इसके बाद भी शराब माफिया के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके चलते शराब माफिया खुलेआम अवैध शराब बेच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शासन को हर माह लाखों रुपए राजस्व की हानि हो रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दैनिक इंडिया न्यूज़ की टीम ने जब देवरांचल क्षेत्र का विचरण किया तो पाया की चक्कीमूसाडोही, बैरीकंटा,विनटोलिया, खैरादेवारा सहित अन्य जगहों पर धधक रही अवैध कच्ची शराब की भट्ठियों का व्यापार दिन प्रतिदिन फल फूल रहा है। शराब माफिया दिन दहाड़े जगह-जगह अवैध शराब खुलेआम बेच रहे हैं। इसके बावजूद भी पुलिस एवं आबकारी विभाग अफसर हाथ पर हाथ रखे बैठे हुए हैं। खासबात यह कि अवैध शराब लोगों को सस्ते दामों में मिल जाती है। जिसकी वजह से दिन पर दिन शराब पीने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है।अवैध शराब पर अंकुश को लेकर पुलिस गंभीर नहीं: एक तरफ सभी समाज शराब पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहा है। जिससे लोग नशा से मुक्ति पा सकें। दूसरी ओर क्षेत्र में सस्ते दामों में अवैध शराब मिल रही है। जिसकी वजह से लोग शराब लत को छोड़ नहीं पा रहे हैं। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी सहित लगभग एक दर्जन गांवों में अवैध कच्ची शराब की भट्ठियां धधक रही हैं। और धड़ल्ले से बेची जा रही हैं। जिस पर न तो स्थानीय पुलिस ही कोई रोकथाम लगा पा रही है और ना ही आबकारी विभाग ही कोई कदम उठा रहा है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!