ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
<em>हरदोई पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुईया गांव के निकट गन्ने भरे ट्रक ने ली एक ओर बाइक चालक की जान</em> फाइनल फुटबॉल प्रतियोगिता में सीवान की टीम ने गोंडा को 5-1 से दी पटखनी ए एम त्रिपाठी ने मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं एसडीएम ने थाना समाधान दिवस पर सुनी फरियादियों की शिकायतें हरदोई तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस एक्सिस बैंक की कस्टमर मीट में दो दिग्गजों की गरिमामयी उपस्थिति वर्ल्ड हिन्दू कांग्रेस के वार्षिक सम्मेलन के लिए सीएम योगी को न्योता रूस ने यूक्रेन पर दागीं छह मिसाइलें, धमाकों से मची अफरा-तफरी <em>हरदोई पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुईया गांव के निकट गन्ने भरे ट्रक ने ली एक ओर बाइक चालक की जान</em> फाइनल फुटबॉल प्रतियोगिता में सीवान की टीम ने गोंडा को 5-1 से दी पटखनी ए एम त्रिपाठी ने मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं एसडीएम ने थाना समाधान दिवस पर सुनी फरियादियों की शिकायतें हरदोई तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस एक्सिस बैंक की कस्टमर मीट में दो दिग्गजों की गरिमामयी उपस्थिति वर्ल्ड हिन्दू कांग्रेस के वार्षिक सम्मेलन के लिए सीएम योगी को न्योता रूस ने यूक्रेन पर दागीं छह मिसाइलें, धमाकों से मची अफरा-तफरी
अपराध English

प्रेमी और उसके साथी ने गला घोटकर की थी हत्या

D

Dainik India News

4277 views

उदयराज/डीडी इंडिया

मीरजापुर। चुनार कोतवाली में दिसंबर 2020 में दर्ज दहेज हत्या के मुकदमें का पर्दाफाश कर पुलिस ने शनिवार को मामले के असल आरोपितों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। 22 दिसंबर को हुई हत्या के बाद मृतका के मायके वालों ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था। इससे गुत्थी और उलझ गई थी। पुलिस के मुताबिक हत्या ससुरालियों की बजाय मृतका के प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी।प्रभारी निरीक्षक गोपाल प्रसाद गुप्ता ने बताया कि मुख्य आरोपित प्रदीप कुमार पटेल ने अपने साथी रवि यादव (दोनों निवासी प्रतापपुर थाना मिर्जामुराद वाराणसी) के साथ मिलकर मृतका संगीता देवी पुत्री शिवशरण प्रजापति निवासी कल्याणपुर कछवां की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। उसके बाद पुलिस को चकमा देकर भाग गए थे। विवेचना के दौरान पुलिस ने मृतका की काल डिटेल में मिले संदिग्ध नंबर के आधार पर संदिग्ध लग रहे आरोपितों को थाने बुलाकर कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। डीआइजी विंध्याचल रेंज आरके भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह भी लगातार चुनार पुलिस से अपडेट ले रहे थे। दोनों आरोपितों को पुलिस ने शनिवार को चालान कर न्यायालय में पेश किया।मामले की विवेचना कर रहे सीओ रामानंद राय ने बताया कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बावजूद मामला संदिग्ध लग रहा था। इसकी कई एंगल से पड़ताल की गई। मृतका के मोबाइल में प्रदीप का नंबर मिला। यही नहीं, दोनों की अंतिम लोकेशन भी एक साथ मिलने पर शक और गहरा हो गया। इसके बाद प्रदीप और उसके साथी रवि से अलग-अलग पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने हत्या करना स्वीकार किया।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका संगीता का प्रेमी मुख्य आरोपित प्रदीप कुमार पटेल का साथी रवि यादव मुंबई में रहकर मृतका की चचेरी बहन के यहां इडली बेचने का काम करता था। रवि के मुताबिक उसके सर में चोट लग गई थी और उसे काम करने में परेशानी हो रही थी तो उसने मुंबई से वापस अपने गांव जाने की इच्छा जताई, लेकिन उसकी मालकिन ने उसे वापस आने का पैसा नहीं दिया। जिस पर उसने इडली बेचने वाला एल्मुनियम का बर्तन बेचकर मिले पैसों से मुंबई से वापसी का टिकट लिया और घर आ गया। इस बीच मृतका को उसकी चचेरी बहन ने रवि का नंबर दिया और कहा कि रवि से उसका पैसा वापस करने को कहे। मृतका संगीता ने पांच-सात बार रवि को फोन किया। इस बीच रवि के मोबाइल से प्रदीप ने मृतका का नंबर निकाल लिया और उससे बातें करने लगा। इसी बीच प्यार का परवान चढ़ा और दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाई।इस बीच मुख्य आरोपित का विवाह वाराणसी में किसी और लड़की के साथ घर वालों ने तय कर दिया। इसके बाद प्रदीप ने रवि को यह बात बताई और गांव के पोखरे पर बैठकर दोनों ने किसी भी हाल में संगीता को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 22 दिसंबर को प्रदीप और रवि मृतका को बाइक से चुनार घुमाने के बहाने लाए। मेड़िया तिराहे पर रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए गला घोंटकर संगीता की हत्या कर दी।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!