ब्रेकिंग न्यूज़
IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह |
हाइलाइट न्यूज़
श्री जय नारायण मिश्र इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन • अर्जुन क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट का महासंगम • Review Meeting Of Sanskrit Bharati Avadh Prant : JP SINGH • त्यौहारों के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग नें चलाया विशेष चेकिंग अभियान • 13,388 मेगावाट क्षमता बढ़ गई 31,804 मेगावाट रिकॉर्ड बन गया,फिर भी जनता त्राहि-त्राहि क्यों कर रही है? • ऊपर अल्लाह और नीचे मल्लाह दोनों मिलकर भाजपा की नैया पार लगाएंगे- संजय निषाद • लखनऊ, पति ने सरेराह पत्नी को चाकुओं से गोदकर उतारा मौत घाट, इसलिए वारदात को दिया अंजाम - • गैस एजेंसीज मैनेजर ने कथित पत्रकारो पर अवैध वसूली का लगाया आरोप , मुकदमा दर्ज • श्री जय नारायण मिश्र इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन • अर्जुन क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट का महासंगम • Review Meeting Of Sanskrit Bharati Avadh Prant : JP SINGH • त्यौहारों के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग नें चलाया विशेष चेकिंग अभियान • 13,388 मेगावाट क्षमता बढ़ गई 31,804 मेगावाट रिकॉर्ड बन गया,फिर भी जनता त्राहि-त्राहि क्यों कर रही है? • ऊपर अल्लाह और नीचे मल्लाह दोनों मिलकर भाजपा की नैया पार लगाएंगे- संजय निषाद • लखनऊ, पति ने सरेराह पत्नी को चाकुओं से गोदकर उतारा मौत घाट, इसलिए वारदात को दिया अंजाम - • गैस एजेंसीज मैनेजर ने कथित पत्रकारो पर अवैध वसूली का लगाया आरोप , मुकदमा दर्ज •
Uncategorized English

गम्भीर हालत में पहुंचे मरीज को सहारा हॉस्पिटल में मिला जीवन दान

D

Dainik India News

• 6832 views
गम्भीर हालत में पहुंचे मरीज को सहारा हॉस्पिटल में मिला जीवन दान

उदय राज
दैनिक इंडिया न्यूज

लखनऊ :

आजमगढ़ निवासी 19 वर्षीय अंशुमान को लगभग दो महीने पहले बुखार के साथ में सांस लेने में तकलीफ़ होने लगी। उनको यूरिन भी नहीं हो रहा था। इस पर उन्होंने मऊ जिले में एक अस्पताल में दिखाया तो डॉक्टर ने उनको तुरंत भर्ती किया, कुछ जांचे करवायी लेकिन मर्ज न पकड़ पाने पर मरीज को आजमगढ़ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल भेज दिया।

वहां पर भी आराम न मिलने पर उन्हें डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। मरीज ने एक परिचित की सलाह पर गोमतीनगर स्थित सहारा हॉस्पिटल में इलाज करवाने का निश्चय किया। जब उन्हें इलाज के लिए सहारा हॉस्पिटल लाया जा रहा था तो रास्ते में उनकी हालत गम्भीर होने लगी और सांस लेने में ज्यादा कठिनाई होने लगी‌।

सहारा हॉस्पिटल की इमरजेंसी में भर्ती होने पर मरीज में डेंगू के लक्षण मिले और ऑक्सीजन का स्तर काफी कम था। मरीज की जांचों से पता चला कि उसका क्रिएटनीन 9.8 था और किडनी काम नहीं कर रही थी मरीज को उल्टियां लगातार हो रही थी और यूरिन नहीं हो रही थी।

सहारा हॉस्पिटल की इमरजेंसी में इंटरनल मेडिसिन के सीनियर कंसलटेंट डॉक्टर सुनील वर्मा ने मरीज का इलाज शुरू किया। मरीज का इलाज आईसीयू (क्रिटिकल केयर) में लगभग 10 दिन तक सम्पूर्ण देखभाल के साथ किया गया । मरीज का हीमोग्लोबिन 2.2 था। हॉस्पिटल में भर्ती के दौरान उसका प्लाज्मा फेरेसिस हुआ और उसको 48 यूनिट एफ एफ पी और 8 यूनिट पी आर बी सी चढ़ाया गया, लगभग डेढ़ महीने भर्ती रहने के दौरान मरीज की कई बार डायलिसिस भी हुई ।

लगभग डेढ़ महीने चले इलाज के बाद अब मरीज का क्रिएटनीन 0.7 आ गया और हीमोग्लोबिन भी 11.9 हो गया। किडनी अब ठीक से काम करने लगी है और ऑक्सीजन का स्तर भी ठीक हो गया है । इस सफल इलाज के लिए मरीज एवं उनके परिजनों ने हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन विभाग के डॉक्टर सुनील वर्मा का धन्यवाद किया और सुविधाओं के लिए हॉस्पिटल मैनेजमेंट के प्रति आभार जताया।

मरीज के सफल इलाज में सहारा हॉस्पिटल के ब्लड बैंक के हेड डॉक्टर अरविंद सिंह एवं ब्लड बैंक के टेक्नीशियन डेविड एवं सहारा हॉस्पिटल के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर शोमित सिंह एवं हेमेटोलॉजिस्ट डॉक्टर मोना का योगदान सराहनीय रहा। सभी के सामूहिक प्रयास से मरीज के इलाज में सफलता मिली।
सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह जी ने बताया कि सम्पूर्ण

उत्तर भारत से लेकर नेपाल, बिहार तक के मरीज सहारा हॉस्पिटल में इलाज के लिए आते हैं। हमारे अभिभावक "सहाराश्री" जी के मार्गदर्शन में सहारा हॉस्पिटल की समस्त टीम सेवा भाव से समर्पित होकर मरीजों को इलाज देने के लिए 24 घंटे कुशल डॉक्टर्स टीम अत्याधुनिक उपकरणों के साथ सेवाएं देने के लिए सदैव तैयार रहती है।

श्री सिंह ने बताया कि हमारे अभिभावक द्वारा प्रदत्त सहारा हॉस्पिटल उत्तर प्रदेश के उत्कृष्ट हॉस्पिटलों में से एक है जो हर वर्ग को स्वास्थ्य सेवाएं देकर अपनी स्वास्थ्य सम्बंधित सामाजिक दायित्व को पूर्ण करने की दिशा में अग्रसर है।।।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!