ब्रेकिंग न्यूज़
सीओपीडी के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे डॉ बी पी सिंह,जितेंद्र प्रताप सिंह, पदयात्रा के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन | न्यायिक अनुभव की लंबी यात्रा के बाद विधान परिषद के शीर्ष प्रशासनिक दायित्व तक पहुंचे रामानन्द चन्द, जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया अभिनंदन | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | सीओपीडी के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे डॉ बी पी सिंह,जितेंद्र प्रताप सिंह, पदयात्रा के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन | न्यायिक अनुभव की लंबी यात्रा के बाद विधान परिषद के शीर्ष प्रशासनिक दायित्व तक पहुंचे रामानन्द चन्द, जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया अभिनंदन | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार |
हाइलाइट न्यूज़
निर्देश: सभी बसों में अनिवार्य रूप से कार्य कर रहे हों अग्निशमन यंत्र • <em>दोहरे हत्याकांड पर पारा गांव में छाया मातम: दो दो लाशे देख कांप उठा कलेजा, रो पड़ा पूरा गांव, मोहल्ले में नहीं जले चूल्हे</em> • Passion and Determination Lead Harsh to Achieve His Goal of Becoming an Officer in the Army - Jitendra Pratap Singh • प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्रद्धालुओं को फीलगुड कराएगा परिवहन विभाग  • मुख्यमंत्री आवास में गायत्री यज्ञ: विश्व-शांति और मानव कल्याण दिया संदेश • संवेदनशील पुकार से बदली दिशा—सुधीर कुमार गुप्ता के आवाहन ने एक बेटी की शिक्षा को अंधकार से प्रकाश की ओर मोड़ा • वन महोत्सव सप्ताह : शहीद इंटर कॉलेज में हरित चेतना का महाअनुष्ठान, विधायक रामविलास चौहान ने विद्यार्थियों को वितरित किए आम के पौधे • शांति भंग की आशंका में 13 व्यक्ति तथा 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • निर्देश: सभी बसों में अनिवार्य रूप से कार्य कर रहे हों अग्निशमन यंत्र • <em>दोहरे हत्याकांड पर पारा गांव में छाया मातम: दो दो लाशे देख कांप उठा कलेजा, रो पड़ा पूरा गांव, मोहल्ले में नहीं जले चूल्हे</em> • Passion and Determination Lead Harsh to Achieve His Goal of Becoming an Officer in the Army - Jitendra Pratap Singh • प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्रद्धालुओं को फीलगुड कराएगा परिवहन विभाग  • मुख्यमंत्री आवास में गायत्री यज्ञ: विश्व-शांति और मानव कल्याण दिया संदेश • संवेदनशील पुकार से बदली दिशा—सुधीर कुमार गुप्ता के आवाहन ने एक बेटी की शिक्षा को अंधकार से प्रकाश की ओर मोड़ा • वन महोत्सव सप्ताह : शहीद इंटर कॉलेज में हरित चेतना का महाअनुष्ठान, विधायक रामविलास चौहान ने विद्यार्थियों को वितरित किए आम के पौधे • शांति भंग की आशंका में 13 व्यक्ति तथा 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार •
उत्तर प्रदेश सरकार English

सिगरा पुलिस ने जुआ खेलते चार अभियुक्तों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

D

Dainik India News

• 10071 views
सिगरा पुलिस ने जुआ खेलते चार अभियुक्तों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

अमूल डेयरी के पास सार्वजनिक स्थल पर ताश के पत्तों से हो रही थी हार-जीत, ₹1200 नकद बरामद

दैनिक इंडिया न्यूज़,वाराणसी। सिगरा थाना पुलिस ने मंगलवार को ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे चार व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब पुलिस क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी और अमूल डेयरी के पास रेलवे पार्क के समीप जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त हुई।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर घेराबंदी कर चार जुआरियों को ताश के पत्तों और नगद रुपए के साथ पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान किशोरी कुमार, जयप्रकाश, आशीष कुमार भारती और दिनेश कुमार भारती, सभी निवासी लहरतारा, थाना मंडुवाडीह, के रूप में हुई है। अभियुक्तों के पास से ₹1200 नकद बरामद किए गए हैं।

इस सफल कार्रवाई में थाना सिगरा के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक रोहित तिवारी, पुष्कर दुबे, महिला उप निरीक्षक प्रीति कुमारी, हेड कांस्टेबल रामसमुझ, मनीष राय एवं मनोज राय शामिल रहे।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। सिगरा पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई स्थानीय नागरिकों के बीच कानून-व्यवस्था की प्रभावी उपस्थिति का प्रमाण है।

वाराणसी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!