ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
तीर्थराज प्रयाग में महाकुंभ का भव्य समापन: सनातन संस्कृति की दिव्य झलक • संघ के सौ वर्ष : उपलब्धियों का ढिंढोरा नहीं, समाज के साथ एकात्मता का संकल्प • प्रबोधन वर्ग के पंचम दिवस पर विज्ञान, संस्कार और संस्कृत चेतना का विराट संगम • संघ के निःशुल्क प्रकल्प से सजी सेवा बस्ती की बहनें, प्रमाण पत्र पाकर खिल उठे चेहरे • सहारा हॉस्पिटल में ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में मरीजों को मिला इलाज • PDA’ के न्याय पर बृजलाल का तीखा पलटवार, अखिलेश से पूछा—मेरे साथ हुए व्यवहार को किस न्याय की श्रेणी में रखेंगे? • UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह • सेवा पखवाड़ा अंतर्गत हजरतगंज में विशिष्ट व्यक्ति सम्मान समारोह आयोजित • तीर्थराज प्रयाग में महाकुंभ का भव्य समापन: सनातन संस्कृति की दिव्य झलक • संघ के सौ वर्ष : उपलब्धियों का ढिंढोरा नहीं, समाज के साथ एकात्मता का संकल्प • प्रबोधन वर्ग के पंचम दिवस पर विज्ञान, संस्कार और संस्कृत चेतना का विराट संगम • संघ के निःशुल्क प्रकल्प से सजी सेवा बस्ती की बहनें, प्रमाण पत्र पाकर खिल उठे चेहरे • सहारा हॉस्पिटल में ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में मरीजों को मिला इलाज • PDA’ के न्याय पर बृजलाल का तीखा पलटवार, अखिलेश से पूछा—मेरे साथ हुए व्यवहार को किस न्याय की श्रेणी में रखेंगे? • UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह • सेवा पखवाड़ा अंतर्गत हजरतगंज में विशिष्ट व्यक्ति सम्मान समारोह आयोजित •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहारों को लेकर प्रशासन को दिए निर्देश, महाकुंभ और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष जोर

D

Dainik India News

• 8355 views
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहारों को लेकर प्रशासन को दिए निर्देश, महाकुंभ और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष जोर

महाशिवरात्रि स्नान से लेकर होली और रमजान तक, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

अवैध घुसपैठियों की पहचान और लाउडस्पीकर नियंत्रण पर सख्त कार्रवाई के आदेश

लखनऊ, दैनिक इंडिया न्यूज़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्व-त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने शासन, जिला, रेंज, जोन और मंडल स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, धार्मिक आयोजनों के सुचारू संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत आठ वर्षों में प्रदेश में सभी धर्मों और संप्रदायों के पर्व-त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित हुए हैं। इस परंपरा को आगे भी बनाए रखना होगा। उन्होंने महाशिवरात्रि, होलिकोत्सव, शब-ए-बारात, रमजान, नवरोज़, चैत्र नवरात्रि, राम नवमी और ईद-उल-फितर जैसे आगामी त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता रखने को कहा।

महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु होंगे शामिल

मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रयागराज में महाकुंभ का अंतिम स्नान होगा, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति संभावित है। इस दौरान ट्रैफिक, यातायात और रूट प्लान को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • श्रद्धालुओं को संगम स्नान के लिए कम से कम पैदल चलना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाए।
  • संगम में जल की गुणवत्ता बनी रहे, इसके लिए निरंतर मॉनिटरिंग की जाए।
  • चेकर्ड प्लेट और पांटून पुलों का पुनः परीक्षण कर सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
  • महाकुंभ में सेवा दे रहे सभी दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को तत्काल मानदेय भुगतान किया जाए।
  • पड़ोसी जिलों से समन्वय कर भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर 15 से 25 लाख श्रद्धालु पहुंच सकते हैं, जिसके लिए सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान को मजबूत किया जाए। इसी प्रकार, अयोध्या के नागेश्वरनाथ धाम और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आएंगे।

होली, रमजान और अन्य त्योहारों पर विशेष सतर्कता

मुख्यमंत्री ने होलिका दहन (13 मार्च) और होलिकोत्सव (14 मार्च) को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया, क्योंकि इस दिन शुक्रवार भी होगा। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था के दृष्टिकोण से यह संवेदनशील अवसर है।

  • संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती हो।
  • पुलिस बल फुट पेट्रोलिंग करे और पीआरवी-112 पूरी तरह सक्रिय रहे।
  • सोशल मीडिया पर अफवाहों को लेकर कड़ी निगरानी रखी जाए।
  • पारंपरिक शोभायात्राओं से पूर्व विशेष सफाई अभियान चलाया जाए।
  • महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष उपाय किए जाएं।

अवैध घुसपैठियों की पहचान और ई-रिक्शा चालकों का वेरिफिकेशन अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और घुसपैठियों की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा, ई-रिक्शा चालकों का वेरिफिकेशन कराने के आदेश दिए, ताकि किसी भी असामाजिक तत्व को प्रवेश का अवसर न मिले।

  • स्ट्रीट वेंडर्स और अवैध टैक्सी स्टैंड को हटाने के निर्देश।
  • सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कर आवागमन सुगम बनाया जाए।
  • धर्मस्थलों के आसपास भिक्षावृत्ति को नियंत्रित किया जाए।

लाउडस्पीकर नियमों के पालन पर सख्ती

मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मस्थल परिसरों से बाहर लाउडस्पीकर की आवाज नहीं आनी चाहिए। यदि कोई इसका उल्लंघन करता है तो उसे पहले नोटिस दिया जाए और फिर समन्वय के माध्यम से लाउडस्पीकर हटवाया जाए। यदि इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन होता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

बोर्ड परीक्षाओं की शुचिता पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। महाकुंभ के अंतिम स्नान, महाशिवरात्रि, होली, रमजान और अन्य प्रमुख आयोजनों को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम करने के आदेश दिए गए हैं। लाउडस्पीकर के अनियंत्रित उपयोग पर सख्ती, अवैध घुसपैठियों की पहचान, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!