ब्रेकिंग न्यूज़
चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली |
हाइलाइट न्यूज़
"श्री राम कथा में शिव पार्वती विवाह, गणेश जन्म की दिव्य महिमा" • अक्षत वितरण समारोह महादेव शाखा द्वारा महानगर मे आयोजित-जेपी सिंह • सभी विभागों में रिक्त पदों को तत्काल भरें, कतई न हो देर: मुख्यमंत्री • लखनऊवासियों ने स्वर्गीय डॉ. रतन कुमार सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की • उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व महानगर अध्यक्ष ने लखनऊ के बूथ स्तर पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना • महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति • नशे के नेटवर्क पर प्रशासन की सीधी नजर, लापरवाही पर अफसरों को नोटिस • यूपी बना ‘मिसाइल पावर हाउस’, ब्रह्मोस एयरोस्पेस फैसिलिटी का उद्घाटन — पाकिस्तान में मची खलबली • "श्री राम कथा में शिव पार्वती विवाह, गणेश जन्म की दिव्य महिमा" • अक्षत वितरण समारोह महादेव शाखा द्वारा महानगर मे आयोजित-जेपी सिंह • सभी विभागों में रिक्त पदों को तत्काल भरें, कतई न हो देर: मुख्यमंत्री • लखनऊवासियों ने स्वर्गीय डॉ. रतन कुमार सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की • उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व महानगर अध्यक्ष ने लखनऊ के बूथ स्तर पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना • महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति • नशे के नेटवर्क पर प्रशासन की सीधी नजर, लापरवाही पर अफसरों को नोटिस • यूपी बना ‘मिसाइल पावर हाउस’, ब्रह्मोस एयरोस्पेस फैसिलिटी का उद्घाटन — पाकिस्तान में मची खलबली •
Uncategorized English

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत संरक्षण हेतु मुख्यमंत्री से मिले कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर

D

Dainik India News

• 9894 views
ब्रज की आध्यात्मिक विरासत संरक्षण हेतु मुख्यमंत्री से मिले कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ ।वृंदावन, उत्तर प्रदेश: सनातन धर्म रक्षापीठ वृंदावन के पीठाधीश्वर और प्रख्यात कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर ने हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर ब्रज की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की मांग की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को कई महत्वपूर्ण समस्याओं से अवगत कराया, जिनमें वृंदावन के आश्रमों पर बढ़ते भूमाफियाओं के अवैध कब्जे का मुद्दा प्रमुख था।

कौशल किशोर ठाकुर ने बताया कि विगत पांच वर्षों में सैकड़ों आश्रमों पर भूमाफियाओं ने पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत से अवैध कब्जा कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने आपराधिक मामलों को सिविल मुकदमे में बदलकर भूमाफियाओं का साथ दिया है। ठाकुर ने मुख्यमंत्री को दो दर्जन से अधिक आश्रमों पर हुए अवैध कब्जे की रिपोर्ट सौंपी और "संत संरक्षण समिति" एवं "धर्मार्थ मंदिर-मठ आश्रम संरक्षण बोर्ड" के गठन की मांग की।

इस भेंट के दौरान सीतापुर से एमएलसी पवन सिंह चौहान भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी ब्रज क्षेत्र में आश्रमों और मंदिरों के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।

कौशल किशोर ठाकुर ने दिवंगत प्रज्ञाचक्षु संत स्वामी शरणानंद जी के मानव सेवा संघ आश्रम पर हुए अवैध कब्जे और उससे संबंधित मामलों में पुलिस की लापरवाही की शिकायत की। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा दर्ज की गई कई एफआईआर की विवेचना वर्षों से लंबित है। मुख्यमंत्री ने इन मुद्दों पर शीघ्र और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मानव सेवा संघ आश्रम के संयुक्त सचिव गोपाल शरण महाराज ने भी मुख्यमंत्री को ब्रज में संतों पर हो रहे अत्याचार की जानकारी दी। प्रेम मंदिर व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष सिंह गौर ने व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए प्रेम मंदिर के पीछे स्थित शराब के ठेके को हटाने की मांग की।

कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर ने मुख्यमंत्री को सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रीना एन. सिंह द्वारा लिखित पुस्तक "योगी आदित्यनाथ: लोक कल्याण के पथ पर" भेंट की।

कौशल किशोर ठाकुर पहले भी फेसबुक लाइव के माध्यम से ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और आश्रमों के संरक्षण की मांग उठाते रहे हैं। उन्होंने धर्म संसद आयोजकों पर ब्रज की मूल समस्याओं और संतों पर हो रहे अत्याचार पर चर्चा न करने का विरोध भी जताया था।

इस मुलाकात के बाद संतों और श्रद्धालुओं में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल के प्रति विश्वास और उम्मीद का संचार हुआ है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!