ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, अराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष की कमान | चांदी लूटकर निकले बदमाश, पुलिस ने दबोचे; व्यापारी की लूटी चांदी बरामद | महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — अभयानंद सरस्वती | त्योहारों से पहले प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान | भूमिपूजन से रंगमंच तक: गाजियाबाद में ‘जाणता राजा’ के जरिए शिवाजी के जीवन को मंच पर उतारने की तैयारी | स्वच्छता अभियान से निकला जनभागीदारी का संदेश, डॉ. नीरज सिंह बोले—स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला | ‘अनकही कहानियों’ के मंच से सेवा-संकल्प की कथा, योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की योजनाओं और 25 वर्ष की सार्वजनिक यात्रा | 25 वर्ष की राजनीतिक यात्रा पर ‘नमो सेवा’ का मंच: योगी ने गिनाए मोदी सरकार के काम, विपक्ष पर भी साधा निशाना | यूपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, अराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष की कमान | चांदी लूटकर निकले बदमाश, पुलिस ने दबोचे; व्यापारी की लूटी चांदी बरामद | महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — अभयानंद सरस्वती | त्योहारों से पहले प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान | भूमिपूजन से रंगमंच तक: गाजियाबाद में ‘जाणता राजा’ के जरिए शिवाजी के जीवन को मंच पर उतारने की तैयारी | स्वच्छता अभियान से निकला जनभागीदारी का संदेश, डॉ. नीरज सिंह बोले—स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला | ‘अनकही कहानियों’ के मंच से सेवा-संकल्प की कथा, योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की योजनाओं और 25 वर्ष की सार्वजनिक यात्रा | 25 वर्ष की राजनीतिक यात्रा पर ‘नमो सेवा’ का मंच: योगी ने गिनाए मोदी सरकार के काम, विपक्ष पर भी साधा निशाना |
हाइलाइट न्यूज़
आरटीआई में सूचना नहीं देने वाले हो सकती है दंडात्मक कार्यवाई • पवित्र जोड़ा साहिब गुरु चरन यात्रा का हुआ जोरदार लखनऊ में स्वागत • समाजसेवी कमालुद्दीन उस्मानी ने अपने आवास पर 500 गरीब परिवारों को वितरित किया कंबल,मुख्य अतिथि रहे महंत सुरजीत दास • संस्कृत संपर्क सप्ताह का समापन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सानिध्य में सम्पन्न • मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर की प्रेरणा देता है महाराणा प्रताप का व्यक्तित्वः सीएम योगी  • श्रीमदभागवत कथा हुआ शुभारंभ, निकली कलश यात्रा • इन्वेस्टर समिट के दौरान प्राप्त निवेशों को धरातल पर उतारने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में इन्वेस्टर्स एवं अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न • विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 जनवरी को • आरटीआई में सूचना नहीं देने वाले हो सकती है दंडात्मक कार्यवाई • पवित्र जोड़ा साहिब गुरु चरन यात्रा का हुआ जोरदार लखनऊ में स्वागत • समाजसेवी कमालुद्दीन उस्मानी ने अपने आवास पर 500 गरीब परिवारों को वितरित किया कंबल,मुख्य अतिथि रहे महंत सुरजीत दास • संस्कृत संपर्क सप्ताह का समापन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सानिध्य में सम्पन्न • मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर की प्रेरणा देता है महाराणा प्रताप का व्यक्तित्वः सीएम योगी  • श्रीमदभागवत कथा हुआ शुभारंभ, निकली कलश यात्रा • इन्वेस्टर समिट के दौरान प्राप्त निवेशों को धरातल पर उतारने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में इन्वेस्टर्स एवं अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न • विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 जनवरी को •
उत्तर प्रदेश सरकार English

देव दीपावली पर 80 लाख रुपए के फूलों से सजेगा श्री काशी विश्वनाथ का धाम

B

Bhargav Bhargav

• 6394 views
देव दीपावली पर 80 लाख रुपए के फूलों से सजेगा श्री काशी विश्वनाथ का धाम

- CM की मंशा, देव दीपावली पर अलौकिक छटा बिखेरे नव्य-भव्य विश्वनाथ धाम परिसर

- लोकार्पण समारोह की तर्ज पर ही सजाया जाएगा काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर

- विशाखापट्टनम के डेकोरेटर बिना शुल्क के सजाएंगे बाबा विश्वनाथ का धाम

- वाराणसी में 7 नवंबर को मनाया जाएगा देव दीपावली का महा उत्सव

- इस साल 10 लाख दीयों की जगमगाहट से काशी के घाट बनाएंगे रिकॉर्ड

- दो दिन तक होगी नव्य-भव्य काशी विश्वनाथ धाम की दिव्य सजावट

दैनिक इंडिया न्यूज वाराणसी/लखनऊ। विश्वनाथ धाम का लोकार्पण होने के बाद वाराणसी में पर्यटकों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। ऐसे में देव दीपावली पर काशी आने वाले सैलानियों की संख्या लाखों में होने का अनुमान है। योगी सरकार जहां वाराणसी के सभी घाटों को 10 लाख दीयों से रौशन करके नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है, वहीं नव्य-भव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम को दिव्य और अलौकिक रूप देने के लिए फूलों से सजाने की तैयारी है। सरकार की ओर से इसके लिए 80 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे। इसमें पूरे विश्वनाथ धाम परिसर की दो दिन तक सजावट की जाएगी। 

काशी की देव दीपावली पूरी दुनिया में विख्यात है। कार्तिक माह की पूर्णिमा को मनाये जाने वाले इस महा उत्सव के दौरान बनारस के सभी घाटों को लाखों दीयों से रौशन किया जाता है, जिसे देखने देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक वाराणसी पहुंचते हैं। काशी आने वाले पर्यटक श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर भी जरूर जाते हैं। मुख्यमंत्री की मंशा है कि देव दीपावली पर वाराणसी आने वाले पर्यटक काशी विश्वनाथ धाम की अलौकिक छटा के साक्षी बनें। इसके लिए पूरे धाम परिसर को लोकार्पण की तर्ज पर सजाने संवारने का निर्देश दिया गया है।

वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा के अनुसार देव दीपावली पर काशी में लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं, जोकि दर्शन-पूजन के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर भी जाते हैं। ऐसे में मंदिर आने वाले पर्यटकों को नया अनुभव मिले, इसके लिए धाम परिसर की भव्य सजावट की जाएगी। उन्होंने बताया कि विशाखापट्टनम के एक नामी डेकोरेटर श्री काशी विश्वनाथ धाम के लिए वॉलेंटियर के तौर पर सजावट का कार्य करने के लिए इच्छुक हैं। उन्हीं के द्वारा काशी विश्वनाथ धाम परिसर की सजावट फूलों से करायी जाएगी। इसमें 80 लाख रुपए का खर्च आएगा। 

मंडलायुक्त के अनुसार 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण के कारण इस बार 7 नवंबर को ही काशी में देव दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि धाम के लोकार्पण के बाद इस साल पहली देव दीपावली है। विश्वनाथ धाम को पहली बार देव दीपावली पर इतने भव्य रूप में सजाया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि इसे एक परंपरा का रूप देते हुए हर साल बाबा के दरबार को अलौकिक रूप से सजाया जाए, जिसमें यहां के दानदाताओं और व्यापारियों का भी सहयोग हो। काशी विश्वनाथ धाम बनने के बाद वाराणसी में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है, जिससे यहां व्यापार में भी वृद्धि हुई है और रोजगार के अवसर भी सृजित हुए हैं।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!