ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
एकता, संगठन और संस्कारों में निहित है हिंदू समाज की अक्षय शक्ति • आठवें बड़े मंगल पर राष्ट्रकल्याण हेतु सुसम्पन्न हुआ विराट भंडारा, श्रद्धा-साधना और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम • घपलेबाजी में हारदोई सबसे आगे, डबल इंजन के सरकार का डर नही अधिकारियों में • धर्म सम्राट स्वामी श्री करपात्री जी का 117वां अविर्भाव समारोह महाकालेश्वर मंदिर लालकुआं लखनऊ में सम्पन्न • व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारियों का मधुबन में भव्य स्वागत • सत्र 2021-22 जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने जनपद के समस्त ईट भट्ठा संचालको को विनियमन शुल्क का निर्धारण करते हुए जमा करने का दिया निर्देश • जेई निलंबित, दो संविदा कर्मी कार्यमुक्त: डेयरी को चोरी से बिजली आपूर्ति का मामला • थाना चकिया पुलिस टीम ने08अन्तर्जनपदीय शातिर चोरों को चकिया गया गिरफ्तार कब्जे से चोरी के माल को किया गया बरामद • एकता, संगठन और संस्कारों में निहित है हिंदू समाज की अक्षय शक्ति • आठवें बड़े मंगल पर राष्ट्रकल्याण हेतु सुसम्पन्न हुआ विराट भंडारा, श्रद्धा-साधना और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम • घपलेबाजी में हारदोई सबसे आगे, डबल इंजन के सरकार का डर नही अधिकारियों में • धर्म सम्राट स्वामी श्री करपात्री जी का 117वां अविर्भाव समारोह महाकालेश्वर मंदिर लालकुआं लखनऊ में सम्पन्न • व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारियों का मधुबन में भव्य स्वागत • सत्र 2021-22 जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने जनपद के समस्त ईट भट्ठा संचालको को विनियमन शुल्क का निर्धारण करते हुए जमा करने का दिया निर्देश • जेई निलंबित, दो संविदा कर्मी कार्यमुक्त: डेयरी को चोरी से बिजली आपूर्ति का मामला • थाना चकिया पुलिस टीम ने08अन्तर्जनपदीय शातिर चोरों को चकिया गया गिरफ्तार कब्जे से चोरी के माल को किया गया बरामद •
Uncategorized English

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक संपन्न

D

Dainik India News

• 7623 views
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक संपन्न

खराब प्रदर्शन करने वाले वेंडर्स पर कड़ी कार्रवाई होगी – जिलाधिकारी

निर्धारित लक्ष्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

दैनिक इंडिया न्यूज,मऊ, उत्तर प्रदेश।जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को “पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में योजना के क्रियान्वयन की धीमी गति पर डीएम ने गहरी नाराज़गी जताई और संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान परियोजना अधिकारी (नेडा) ने जानकारी दी कि विद्युत वितरण खंड द्वितीय, पीडब्ल्यूडी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, कृषि, सहकारिता एवं समस्त तहसीलों द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष अब तक एक भी इंस्टॉलेशन नहीं हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी विभागों को तत्काल प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में यह भी बताया गया कि जनपद में अब तक योजना के अंतर्गत 20,397 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से केवल 728 इंस्टॉलेशन पूरे हुए हैं, जबकि 108 इंस्टॉलेशन प्रक्रिया में हैं। जिलाधिकारी ने इस पर असंतोष व्यक्त करते हुए लोक निर्माण विभाग और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को विशेष प्रयास कर शीघ्र लक्ष्य पूरा करने को कहा।

सकारात्मक पक्ष में नगर पालिका परिषद मऊ, सभी नगर पंचायतें, खंड विकास अधिकारी, विद्युत वितरण खंड तृतीय, खाद्य आपूर्ति, बेसिक शिक्षा, उद्यान और उद्योग विभागों की प्रगति को संतोषजनक बताया गया।

जिलाधिकारी ने वेंडर्स द्वारा प्रचार-प्रसार की कमी और लक्ष्य की पूर्ति में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित वेंडर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही, ऐसे वेंडर्स को चिन्हित करने को कहा जिनका प्रदर्शन अत्यंत खराब रहा है। उन्होंने बैंकों को भी लंबित आवेदनों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंच सके।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, परियोजना निदेशक नेडा अरविंद पांडे, सभी उप जिलाधिकारी, विभागीय अधिकारी और वेंडर्स उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!