ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए भाजपा का तीन दिवसीय अभियान, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ता | मतदाता सूची की शुद्धता के लिए मैदान में उतरे जितेन्द्र प्रताप सिंह, SIR शिविर का किया स्थलीय निरीक्षण | गांधी-बुद्ध के विचारों से चलेगा देश, भाजपा सरकार ने पाठशालाएं बंद कर खोलीं मधुशालाएं: संजय सिंह | मुर्गियों के लिए H5N1 वैक्सीन लॉन्च, इंसानी स्वास्थ्य पर संभावित प्रभावों को लेकर उठे सवाल; वैज्ञानिक निगरानी और पारदर्शिता जरूरी | कोरोना के नाम पर देश ने क्या-क्या खोया? लॉकडाउन की तबाही से वैक्सीन के सवाल तक... छह साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने खोला जवाबदेही का दरवाजा! | हरिद्वार के चंडी घाट पर योगी आदित्यनाथ की मां को दी गई भावभीनी विदाई, यूपी-उत्तराखंड के दिग्गज नेताओं और संतों का लगा जमावड़ा | हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ मां की विदाई पर टूट गए, संन्यासी के भीतर का बेटा आंसुओं में बह निकला! | हवाई हमले और ब्लैकआउट से निपटने की तैयारी में जुटा मऊ प्रशासन, 22 नवंबर को होगा व्यापक मॉक ड्रिल | मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए भाजपा का तीन दिवसीय अभियान, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ता | मतदाता सूची की शुद्धता के लिए मैदान में उतरे जितेन्द्र प्रताप सिंह, SIR शिविर का किया स्थलीय निरीक्षण | गांधी-बुद्ध के विचारों से चलेगा देश, भाजपा सरकार ने पाठशालाएं बंद कर खोलीं मधुशालाएं: संजय सिंह | मुर्गियों के लिए H5N1 वैक्सीन लॉन्च, इंसानी स्वास्थ्य पर संभावित प्रभावों को लेकर उठे सवाल; वैज्ञानिक निगरानी और पारदर्शिता जरूरी | कोरोना के नाम पर देश ने क्या-क्या खोया? लॉकडाउन की तबाही से वैक्सीन के सवाल तक... छह साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने खोला जवाबदेही का दरवाजा! | हरिद्वार के चंडी घाट पर योगी आदित्यनाथ की मां को दी गई भावभीनी विदाई, यूपी-उत्तराखंड के दिग्गज नेताओं और संतों का लगा जमावड़ा | हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ मां की विदाई पर टूट गए, संन्यासी के भीतर का बेटा आंसुओं में बह निकला! | हवाई हमले और ब्लैकआउट से निपटने की तैयारी में जुटा मऊ प्रशासन, 22 नवंबर को होगा व्यापक मॉक ड्रिल |
हाइलाइट न्यूज़
जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक • <em>हरदोई तहसील बिलग्राम में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस</em> • शांति और सुरक्षा का संदेश देते हुए पुलिस अधीक्षक इलामारन ने किया रूट मार्च • मेयर सुषमा खरकवाल को मंडलायुक्त द्वारा शपथ दिलाई गई, 110 पार्षदों ने भी ल‍िया वचन • 11 अगस्त से 17 अगस्त तक मनाया जाएगा आजादी का अमृत महोत्सव, • धर्म, संस्कृति व राष्ट्र रक्षा के प्रति आग्रही बनाती है सिख गुरुओं की परंपरा : मुख्यमंत्री • भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर • दुनिया के बड़े से बड़े देशों से अधिक सामर्थ्य अकेले यूपी में : पीएम मोदी • जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक • <em>हरदोई तहसील बिलग्राम में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस</em> • शांति और सुरक्षा का संदेश देते हुए पुलिस अधीक्षक इलामारन ने किया रूट मार्च • मेयर सुषमा खरकवाल को मंडलायुक्त द्वारा शपथ दिलाई गई, 110 पार्षदों ने भी ल‍िया वचन • 11 अगस्त से 17 अगस्त तक मनाया जाएगा आजादी का अमृत महोत्सव, • धर्म, संस्कृति व राष्ट्र रक्षा के प्रति आग्रही बनाती है सिख गुरुओं की परंपरा : मुख्यमंत्री • भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर • दुनिया के बड़े से बड़े देशों से अधिक सामर्थ्य अकेले यूपी में : पीएम मोदी •
Uncategorized English

मुख्यमंत्री ने संत शिरोमणि सद्गुरू रविदास के दरबार में टेका मत्था

D

Dainik India News

• 8265 views
मुख्यमंत्री ने संत शिरोमणि सद्गुरू रविदास के दरबार में टेका मत्था

सद्गुरु संत रविदास जी की 646वीं जयंती पर सीएम पहुंचे संत शिरोमणि के दरबार

मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं, भक्तगणों को जयंती पर दी लख लख बधाइयां

कहा- भक्ति के साथ कर्म साधना को सद्गुरू ने सदैव महत्व दिया

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री के शुभकामना संदेश को भी पढ़ा

दैनिक इंडिया न्यूज वाराणसी। संत शिरोमणि सद्गुरू रविदास जी की 646वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां सीर गोवर्धनपुर स्थित मंदिर में मत्था टेका। मुख्यमंत्री ने सभी भक्तगणों और श्रद्धालुओं को सद्गुरू रविदास जी की जयंती के अवसर पर लख लख बधाइयां दी। उन्होंने कहा कि भक्ति के साथ साथ कर्मसाधना को सद्गुरू ने सदैव महत्व दिया। मन चंगा तो कठौती में गंगा कह के उन्होंने समाज को कर्म का बड़ा ही व्यापक संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सद्गुरू निरंजन दास से मुलाकात करके उन्हें प्रधानमंत्री मोदी की ओर से भेजा गया शुभकामना संदेश पढ़कर सुनाया।

सीएम ने शुभकामना संदेश में कहा कि आज बड़ा पावन दिन है। आज से 646 वर्ष पूर्व काशी की इस पावन धरा पर एक दिव्य ज्योति का प्रकटीकरण हुआ, जिन्होंने तत्कालीन भक्तिमार्ग के प्रख्यात संत सद्गुरु रामानंद जी महाराज के सानिध्य में अपनी तपस्या और साधना के माध्यम से सिद्धि प्राप्त की थी। आज उसी सिद्धि के प्रसाद स्वरूप मानवता के कल्याण का मार्ग किस तरह प्रशस्त हो रहा है, ये हम सबको स्पष्ट दिखाई देता है। मैं आज सबसे पहले केंद्र और राज्य सरकार की ओर से उपस्थित सभी श्रद्धालुओं, भक्तों और सीर गोवर्धन से जुड़े सभी शुभचिंतको के प्रति लख लख बधाई देता हूं। हम सब जानते हैं कि भक्ति के साथ साथ कर्मसाधना को सद्गुरु ने सदैव महत्व दिया। उन्होंने मन चंगा तो कठौती में गंगा कह के समाज को कर्म का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी की ओर से भेजा गया संदेश पढ़ा।

प्रधानमंत्री का संदेश

संत रविदास जी की 646वीं जयंती पर समस्त देशवासियों की ओर से उनको श्रद्धापूर्वक कोटि कोटि नमन, इस अवसर पर आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम के बारे में जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई है। संत रविदास जी के विचारों का विस्तार असीम है। उनके दर्शन और विचार सदैव प्रासंगिक हैं। उन्होंने ऐसे समाज की कल्पना की थी, जहां किसी भी प्रकार का भेदभाव ना हो। सामाजिक सुधार और समरसता के लिए वह आजीवन प्रयत्नशील रहे। वे कहते थे ''ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सभन को अन्न, छोट बड़ो सब समान बसे, रविदास रहे प्रसन्न।'' समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए उन्होंने सौहार्द और भाईचारे की भावना पर बल दिया है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के जिस मंत्र के साथ हम आगे बढ़े रहे हैं, उसमें संत रविदास जी के न्याय, समानता और सेवा पर आधारित कालजयी विचारों का भाव पूरी तरह से समाहित है। आजादी के अमृत कालखंड में संत रविदास जी के मूल्यों से प्रेरणा लेकर एक सशक्त समावेशी और भव्य राष्ट्र के निर्माण कि दिशा में हम तेजी से अग्रसर हैं। सामूहिकता के सामर्थ्य के साथ उनके दिखाए गये रास्ते पर चलकर हम 21वीं सदी में भारत को निश्चय ही नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!