ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
प्रवीण गर्ग बने इंडिया टीम डेलिगेशन चीफ, बाली में होगा 8वीं वर्ल्ड वोवीनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का आयोजन • प्रशासन की लापरवाही से अवैध आरामशीन हो रहें हैं संचालित • रक्षाबंधन के पावन पर्व पर लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बहनों से बंधवाई राखी • मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेंस समिति एवं शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न • दुबई बिज़नेस कॉन्क्लेव 2025 में भारत–यूएई साझेदारी पर सार्थक चर्चा - नीरज सिंह • स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! • अधिकारी आप के द्वार प्रसंशा के हकदार:जेपी सिंह • सावधन:दारूबाजों के लिए चेतावनी बोतल खोलने से पहले अच्छी तरह देख ले • प्रवीण गर्ग बने इंडिया टीम डेलिगेशन चीफ, बाली में होगा 8वीं वर्ल्ड वोवीनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का आयोजन • प्रशासन की लापरवाही से अवैध आरामशीन हो रहें हैं संचालित • रक्षाबंधन के पावन पर्व पर लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बहनों से बंधवाई राखी • मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेंस समिति एवं शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न • दुबई बिज़नेस कॉन्क्लेव 2025 में भारत–यूएई साझेदारी पर सार्थक चर्चा - नीरज सिंह • स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! • अधिकारी आप के द्वार प्रसंशा के हकदार:जेपी सिंह • सावधन:दारूबाजों के लिए चेतावनी बोतल खोलने से पहले अच्छी तरह देख ले •
उत्तर प्रदेश सरकार English

धर्म, संस्कृति व राष्ट्र रक्षा के प्रति आग्रही बनाती है सिख गुरुओं की परंपरा : मुख्यमंत्री

D

Dainik India News

• 7196 views
धर्म, संस्कृति व राष्ट्र रक्षा के प्रति आग्रही बनाती है सिख गुरुओं की परंपरा : मुख्यमंत्री

जटाशंकर गुरुद्वारा में गुरु तेग बहादुर के 347वें शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सीएम योगी

गुरु तेग बहादुर का त्याग और बलिदान अविस्मरणीय

दैनिक इंडिया न्यूज गोरखपुर 28 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिख गुरुओं की महान परंपरा हम सबके लिए प्रेरणादायी है। यह परंपरा हमें धर्म, संस्कृति और राष्ट्रीयता की रक्षा के प्रति आग्रही बनाती है। इस परंपरा का अनुसरण कर हम देश और समाज को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे सकते हैं। 

सीएम योगी सोमवार सुबह जटाशंकर गुरुद्वारा में आयोजित नवम सिख गुरु तेग बहादुर के 347वें शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। गुरु ग्रन्थ साहिब को नमन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर के त्याग और बलिदान से आज अपना देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आज गुरु तेज बहादुर का 347वां पावन शहीद दिवस है। आज ही के दिन 347 वर्ष पहले भारत को आक्रांताओं के क्रूर हाथों से मुक्त कराने के लिये उन्होंने अपने आप को बलिदान किया था। सीएम योगी ने कहा कि ने कहा कि आज देश अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। पर, हमें याद रखना होगा कि देश की आजादी का अमृत महोत्सव महापुरुषों के त्याग और बलिदान की नींव पर प्राप्त हुआ है। आजादी का अमृत महोत्सव गुरु तेग बहादुर जी महाराज के बलिदान से एक नई प्रेरणा प्राप्त करने का भी अवसर है। 

कश्मीरी पंडितों की रक्षा के लिए बलिदान हुए गुरु तेग बहादुर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिख गुरुओं का गौरवशाली इतिहास है। गुरु नानक देव जी से लेकर गुरु गोविंद सिंह जी महाराज तक भक्ति और शक्ति का एक अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है। यह हर भारतीय के मन में न केवल धर्म और संस्कृति के संरक्षण के प्रति बल्कि प्मातृभूमि के प्रति भी उतना ही आग्रही बनाता है। क्रूरता और बरर्बरता के खिलाफ गुरु तेग बहादुर जी ने मजबूती के साथ आवाज उठाई थी। उनकी यह आवाज, उनका बलिदान कश्मीरी पंडितों की रक्षा के लिये थी। सीएम ने सबका आह्वान किया कि हम सभी अपने पूर्वजो, पूज्य गुरुओं, पूज्य संतो और महापुरुषोंसे प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में सदैव आगे बढ़ने के लिये प्रेरित हों।

इस अवसर पर जटाशंकर गुरुद्वारा प्रबंध समिति की तरफ से मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र व कृपाण भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा जटाशंकर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह, रविंद्र पाल सिंह, कुलदीप सिंह, मंजीत भाटिया, दौलतराम, अशोक मल्होत्रा,हरप्रीत सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संचालन उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य सरदार जगनैन सिंह नीटू ने किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!