ब्रेकिंग न्यूज़
4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत | 4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत |
हाइलाइट न्यूज़
प्राइवेट स्कूलों की फीस पर हाइकोर्ट सख्त, जल्द फैसला ले सरकार Aditya Birla Group will invest 25, 000 crores in Uttar Pradesh -J P Singh कलेक्टिव एक्शन अगेंस्ट पॉवर्टी (CAAP) मलिहाबाद चैप्टर ने चार गांवों में सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने में हासिल की महत्वपूर्ण सफलता वोडाफोन आइडिया पर ग्राहकों से धन उगाही का आरोप, पोस्टपेड से प्रीपेड में बदलने पर पैसा नहीं लौटाने की शिकायतें खंड विकास अधिकारी ने विद्यालय का किया औचक निरीक्षण जरूरतमंदों के आवास-इलाज का करें इंतजाम, माफिया पर कसें लगाम : सीएम योगी कीचड़ में खिले कमल वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ प्राइवेट स्कूलों की फीस पर हाइकोर्ट सख्त, जल्द फैसला ले सरकार Aditya Birla Group will invest 25, 000 crores in Uttar Pradesh -J P Singh कलेक्टिव एक्शन अगेंस्ट पॉवर्टी (CAAP) मलिहाबाद चैप्टर ने चार गांवों में सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने में हासिल की महत्वपूर्ण सफलता वोडाफोन आइडिया पर ग्राहकों से धन उगाही का आरोप, पोस्टपेड से प्रीपेड में बदलने पर पैसा नहीं लौटाने की शिकायतें खंड विकास अधिकारी ने विद्यालय का किया औचक निरीक्षण जरूरतमंदों के आवास-इलाज का करें इंतजाम, माफिया पर कसें लगाम : सीएम योगी कीचड़ में खिले कमल वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ
उत्तर प्रदेश सरकार English

मेयर सुषमा खरकवाल को मंडलायुक्त द्वारा शपथ दिलाई गई, 110 पार्षदों ने भी ल‍िया वचन

D

Dainik India News

31 views
मेयर सुषमा खरकवाल को मंडलायुक्त द्वारा शपथ दिलाई गई, 110 पार्षदों ने भी ल‍िया वचन

महापौर सुषमा खर्कवाल: लखनऊ को देश के बेहतरीन शहरों में उच्च स्थान प्रदान करेंगे

शपथ ग्रहण पश्चात मेयर ,110 पार्षदों द्वारा वृक्षारोपण करके स्वस्थ, स्वच्छ हरित नगर का संदेश आम जनमानस को दिया

संस्कृत भारती न्यास के अध्यक्ष जेपी सिंह : "उफनते जन सैलाब से सरोबार हुआ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान"

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। राजधानी के नगर निकाय चुनाव में जबरदस्त जीत दर्ज कर चुकी भाजपा ने मेयर पद प्रत्याशी सुषमा खरकवाल को आगे किया। जहाँ शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया गया।
नगर निगम के इस शपथ ग्रहण समारोह में महापौर और 110 पार्षदों के साथ भाजपा की धूम दिखाई दी। इस मौके पर महापौर, सुषमा खरकवाल, को मंडलायुक्त रोशन जैकब द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया, संस्कृत भारती न्यास अध्यक्ष जे पी सिंह भी शामिल थे। शपथ ग्रहण समारोह में कार्यकर्ताओं की खचाखच भीड़ के साथ ही भाजपा की धूम देखी गयी।

न्यूली इलेक्टेड मेयर सुषमा खरकवाल ने अपने स्विरींग सरोमोनी में वाइव्स ऑफ मार्टियर्स और एक्स सर्विसमैन, सीनियर सिटीजन को बुलाया था। महापौर पद की ओथ लेने के बाद सुषमा खरकवाल ने देश के लिए बलिदान देने वाले विडो ऑफ मार्टियर्स का भी आशीर्वाद प्राप्त किया।

सुषमा खर्कवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम लखनऊ को देश का नंबर एक शहर बनायेंगे। उन्होंने राजधानी वासियों से अपने शहर को साफ सुथरा रखने और प्रदूषण रहित बनाने की अपील भी की। उन्होंने स्वच्छ लखनऊ, सिंगल यूज प्लास्टिक नहीं, स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहन देने हेतु संकल्प लिया।

सुषमा खर्कवाल ने कहा कि वैसे तो मैं तीन दशकों से लखनऊ को देख रही हूं। यहाँ की जनता का आशीर्वाद हमेशा भारतीय जनता पार्टी के साथ ही रहा है। एक समय ऐसा भी आया जब लखनऊ यानि अटल जी और अटल जी यानि लखनऊ दोनों पर्याय हो गये थे। उन्होंने यह भी कहा कि अटल जी ने राजधानी के विकास के लिए जो पौधा रोपा था, वह वट वृक्ष बन गया है। इस विकास की गति को ट्रिपल इंजन की सरकार से और अधिक गति मिलेगी।

नव निर्वाचित मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि मेरी विचारधारा ने एक सदी से अधिक समय तक लखनऊ के विकास को देखा है। यहाँ की जनता ने हमेशा भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया है। एक समय ऐसा भी आया था जब लखनऊ और अटल जी, और अटल जी और लखनऊ, दोनों को प्रतिष्ठित किया गया था। मेयर सुषमा खर्कवाल ने आगे कहा कि अटल जी ने राजधानी के विकास के लिए एक पौधे को रोपा था, जो अब एक वट वृक्ष बन गया है। इस विकास की गति ट्रिपल इंजन सरकार से और भी तेज होगी।

कार्यक्रम के अंत में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डाॅ. महेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री आशुतोष टण्डन, विधायक डाॅ.नीरज बोरा, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, संस्कृत भारती न्यास अध्यक्ष जे पी सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात मेयर और शहर के चुने हुए 110 पार्षदों द्वारा वृक्षारोपण करके स्वस्थ, स्वच्छ हरित नगर का भी संदेश आम जनमानस को दिया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!