ब्रेकिंग न्यूज़
लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का मतदाता बनना जरूरी : मुकेश शर्मा | विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट से परिचित कराने में जुटा प्रशासन | कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश | एशियाई चैंपियनशिप में भारत की कमान संभालेंगे प्रवीण गर्ग, अंतरराष्ट्रीय मंच पर दम दिखाने उतरेंगे 12 खिलाड़ी | मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए भाजपा का तीन दिवसीय अभियान, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ता | मतदाता सूची की शुद्धता के लिए मैदान में उतरे जितेन्द्र प्रताप सिंह, SIR शिविर का किया स्थलीय निरीक्षण | गांधी-बुद्ध के विचारों से चलेगा देश, भाजपा सरकार ने पाठशालाएं बंद कर खोलीं मधुशालाएं: संजय सिंह | मुर्गियों के लिए H5N1 वैक्सीन लॉन्च, इंसानी स्वास्थ्य पर संभावित प्रभावों को लेकर उठे सवाल; वैज्ञानिक निगरानी और पारदर्शिता जरूरी | लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का मतदाता बनना जरूरी : मुकेश शर्मा | विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट से परिचित कराने में जुटा प्रशासन | कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश | एशियाई चैंपियनशिप में भारत की कमान संभालेंगे प्रवीण गर्ग, अंतरराष्ट्रीय मंच पर दम दिखाने उतरेंगे 12 खिलाड़ी | मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए भाजपा का तीन दिवसीय अभियान, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ता | मतदाता सूची की शुद्धता के लिए मैदान में उतरे जितेन्द्र प्रताप सिंह, SIR शिविर का किया स्थलीय निरीक्षण | गांधी-बुद्ध के विचारों से चलेगा देश, भाजपा सरकार ने पाठशालाएं बंद कर खोलीं मधुशालाएं: संजय सिंह | मुर्गियों के लिए H5N1 वैक्सीन लॉन्च, इंसानी स्वास्थ्य पर संभावित प्रभावों को लेकर उठे सवाल; वैज्ञानिक निगरानी और पारदर्शिता जरूरी |
हाइलाइट न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! • संदिग्ध परिस्थितियों से फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस • नव-निर्वाचित विधायक अमन गिरि को शपथ दिलायी-सतीश महाना • अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं के सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सीएम ने दिया नए निर्देश • उत्तर प्रदेश में शिक्षण प्रशिक्षण में नवाचार: जितेन्द्र प्रताप सिंह की अग्रणी भूमिका • एक शातिर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के इलेक्ट्रानिक सामान बरामद • स्थापना दिवस पर वैभवशाली शक्ति-प्रदर्शन की तैयारी में भाजपा महानगर, 6 से 12 अप्रैल तक गूंजेगा ‘राष्ट्र प्रथम’ का उद्घोष • प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं-जेपी सिंह • स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! • संदिग्ध परिस्थितियों से फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस • नव-निर्वाचित विधायक अमन गिरि को शपथ दिलायी-सतीश महाना • अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं के सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सीएम ने दिया नए निर्देश • उत्तर प्रदेश में शिक्षण प्रशिक्षण में नवाचार: जितेन्द्र प्रताप सिंह की अग्रणी भूमिका • एक शातिर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के इलेक्ट्रानिक सामान बरामद • स्थापना दिवस पर वैभवशाली शक्ति-प्रदर्शन की तैयारी में भाजपा महानगर, 6 से 12 अप्रैल तक गूंजेगा ‘राष्ट्र प्रथम’ का उद्घोष • प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं-जेपी सिंह •
Uncategorized English

दुर्व्यवहार और दहेज की मांग का मामला-लड़की वालों ने CM से लगाई गुहार

D

Dainik India News

• 9630 views
दुर्व्यवहार और दहेज की मांग का मामला-लड़की वालों ने CM से लगाई गुहार

दैनिक इंडिया न्यूज़, मऊ।रामपुर थाना, जनपद मऊ के अंतर्गत मिठाई लाल पुत्र स्व. नागा चौहान, निवासी ग्राम फतहपुर ताल चंवर थाना मधुबन , ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी किरन चौहान का विवाह श्री भगवान चौहान पुत्र श्री जयराम चौहान, निवासी ग्राम कुतुबपुर धनेवा थाना रामपुर के साथ 12 नवम्बर 2024 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सम्पन्न हुआ था। विवाह की सामाजिक रीति-रिवाजों से सम्पन्नता दिनांक 4 दिसम्बर 2024 को सुनिश्चित की गई थी।

पीड़ित का आरोप है कि 25 नवम्बर 2024 को जब वह तिलक कार्यक्रम के लिए भगवान चौहान के घर पहुँचे, तो वहाँ उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। श्री भगवान चौहान, उनके पिता जयराम चौहान, माता शिवराजी देवी और भाई-बहन ने प्रार्थी को गालियाँ दीं और तिलक का सारा सामान वापस कर दिया। प्रार्थी से दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल (होंडा कंपनी की) के साथ एक अंगूठी और माला की मांग की गई। दहेज की इस मांग को पूरा न करने पर उन्होंने पारम्परिकविवाह से इनकार कर दिया और लड़की को अपनें घर में रखनें से भी मना कर दिया।

मिठाई लाल ने आरोप लगाया है कि उपरोक्त व्यक्तियों ने धमकी दी है कि अगर वे दहेज की मांग पूरी नहीं करते हैं, तो 4 दिसम्बर को निर्धारित विवाह सम्पन्न नहीं होने देंगे। प्रार्थी ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि वह एक गरीब परिवार से संबंधित हैं और इतनी बड़ी दहेज की मांग पूरी करना उनके लिए असंभव है।

पीड़ित अत्यन्त भयभीत और सदमें में हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से उपरोक्त व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उचित कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।लड़की की माँ ने बताया ,लड़की ने आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन घर के लोगों ने मिलकर बचा लिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री से लड़की वाले मांग कर रहे है मुख्यमंत्री जी हमारी इज्जत और बेटी की जान बचा लें।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!