ब्रेकिंग न्यूज़
संस्कृत की दिव्य अनुगूंज में राष्ट्रीय आत्मा का जागरण: ‘प्रणवः’ से आरंभ हुआ सांस्कृतिक पुनर्जागरण का महाशंखनाद | संस्कृत: राष्ट्रात्मा का अनश्वर स्पंदन और ‘प्रणव’ से प्रारंभ हुआ नवयुगीन चेतना का महाप्रस्थान | उत्तर प्रदेश बिजली विवाद और गहराया: प्राइवेटाइजेशन अटकने की खीझ क्या उपभोक्ताओं पर बन रही कहर? | “मानकों से खिलवाड़ पर कड़ा प्रहार: स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त” | “विनाश की विभीषिका में करुणा का उदय, और राजनीति के प्रहारों के बीच सुलगता सच” | “महिला आरक्षण से शैक्षिक विमर्श तक: आश्वासन, अवकाश और अनुत्तरित प्रश्नों की गाथा” | “आस्था, इतिहास और स्वाभिमान का संगम: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए जनपद से दल रवाना” | “नियुक्ति की दहलीज़ पर ठिठके 68 चिकित्सक: आयुष तंत्र में अदृश्य अवरोध या प्रशासनिक जड़ता?” | संस्कृत की दिव्य अनुगूंज में राष्ट्रीय आत्मा का जागरण: ‘प्रणवः’ से आरंभ हुआ सांस्कृतिक पुनर्जागरण का महाशंखनाद | संस्कृत: राष्ट्रात्मा का अनश्वर स्पंदन और ‘प्रणव’ से प्रारंभ हुआ नवयुगीन चेतना का महाप्रस्थान | उत्तर प्रदेश बिजली विवाद और गहराया: प्राइवेटाइजेशन अटकने की खीझ क्या उपभोक्ताओं पर बन रही कहर? | “मानकों से खिलवाड़ पर कड़ा प्रहार: स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त” | “विनाश की विभीषिका में करुणा का उदय, और राजनीति के प्रहारों के बीच सुलगता सच” | “महिला आरक्षण से शैक्षिक विमर्श तक: आश्वासन, अवकाश और अनुत्तरित प्रश्नों की गाथा” | “आस्था, इतिहास और स्वाभिमान का संगम: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए जनपद से दल रवाना” | “नियुक्ति की दहलीज़ पर ठिठके 68 चिकित्सक: आयुष तंत्र में अदृश्य अवरोध या प्रशासनिक जड़ता?” |
हाइलाइट न्यूज़
भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निकाला "मतदाता जागरूकता मार्च" Climate Conclave 2023: Announcement by Chief Minister Yogi, 35 crore plants to be planted in July in UP. विहिप अवध प्रांत की दो दिवसीय प्रांत योजना बैठक संपन्न राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने पवन कल्याण के वक्तव्य का किया प्रबल समर्थन, केंद्र से सनातन बोर्ड के गठन की मांग स्कूलों से तलाशी जा रहीं खेल प्रतिभाएं-यूपी सरकार लोकसभा अध्यक्ष ने मिजोरम के आइजोल में स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, डिजिटल भुगतान से की खरीदारी लखनऊ के कमिश्नर बदले गए: विजय विश्वास पंत ने संभाली कमान चीनी के साथ अब 'ग्रीन ईंधन' का स्रोत बन रहीं यूपी की चीनी मिलें: मुख्यमंत्री भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निकाला "मतदाता जागरूकता मार्च" Climate Conclave 2023: Announcement by Chief Minister Yogi, 35 crore plants to be planted in July in UP. विहिप अवध प्रांत की दो दिवसीय प्रांत योजना बैठक संपन्न राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने पवन कल्याण के वक्तव्य का किया प्रबल समर्थन, केंद्र से सनातन बोर्ड के गठन की मांग स्कूलों से तलाशी जा रहीं खेल प्रतिभाएं-यूपी सरकार लोकसभा अध्यक्ष ने मिजोरम के आइजोल में स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, डिजिटल भुगतान से की खरीदारी लखनऊ के कमिश्नर बदले गए: विजय विश्वास पंत ने संभाली कमान चीनी के साथ अब 'ग्रीन ईंधन' का स्रोत बन रहीं यूपी की चीनी मिलें: मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश सरकार English

भारत को वैश्विक मानचित्र पर नया सम्मान दिलाने की नई कामना का नाम है 'वैक्सीन वार': सीएम योगी

D

Dainik India News

2 views
भारत को वैश्विक मानचित्र पर नया सम्मान दिलाने की नई कामना का नाम है 'वैक्सीन वार': सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने किया 804 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा राव रामबख्श सिंह की अश्वारोही प्रतिमा का किया अनावरण

सीएम बोले-एशियन गेम्स में मेडल के रूप में लगी पहली बार भारत की सेंचुरी

उन्नाव की धरा पर क्रांतिकारी नायक-महानायकों ने लिया है जन्म

दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ/उन्नाव: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उन्नाव के ग्राम डौंडियाखेड़ा में 804 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा राव रामबख्श सिंह की अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण किया। सीएम ने कहा कि भारत की सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार यह अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का पक्ष-पितृपक्ष है। आजादी की अलख जगाने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा रामबख्श सिंह की भव्य-दिव्य प्रतिमा के लोकार्पण का सौभाग्य मिला है। सीएम ने शारदीय नवरात्रि की भी शुभकामनाएं दीं। सीएम ने यूपी के युवाओं से वैक्सीन वार फिल्म देखने का आह्वान करते हुए षडयंत्रों करने वालों को बेनकाब करने की अपील की।

सीएम ने की अपील- यूपी का हर युवा जरूर देखे वैक्सीन वार फिल्म

सीएम ने कहा कि भारत में कोरोना काल में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन व 220 करोड़ फ्री वैक्सीन देने का कार्य हुआ है। नई फिल्म आई है-वैक्सीन वार, इसमें आप देखेंगे कि भारत की शानदार वैज्ञानिक उपलब्धियों को लेकर भारत ने दुनिया के अंदर क्या मिसाल प्रस्तुत की है।
भारत के खिलाफ षडयंत्र करने वाले शत्रुओं को बेनकाब करने वाला, भारत के महान वैज्ञानिकों के द्वारा किए गए अनुसंधान व भारत को वैश्विक मानचित्र पर नया सम्मान दिलाने की नई कामना का नाम है वैक्सीन वार। हर विद्यार्थी-युवा से कहूंगा कि इस फिल्म को जरूर देखें और भारत की वैज्ञानिक उपलब्धि पर गौरव की अनुभूति करें। उन षडयंत्रों को समझें, जो भारत व भारतीयता के खिलाफ की जा रही है। ऐसा करके कुछ लोग अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं। इन लोगों को समझने, कृत्यों को एक्सपोज करने और दुनिया के सामने बेनकाब किए जाने की आवश्यकता है। वैक्सीन वार उस दिशा में किया गया बेहतरीन प्रयास है। इन्हें जनसमर्थन प्राप्त होना ही चाहिए। मैं आह्वान करुंगा कि यूपी का हर युवा इस फिल्म को देखने जरूर जाए। जब देश महामारी से लड़ रहा था, यह लड़ाई व्यक्ति की नहीं थी। जब कैप्टन के रूप में प्रधानमंत्री लीड कर रहे थे, तब कुछ लोग दुष्प्रचार कर इस लड़ाई को कमजोर करने का प्रयास कर रहे थे। वैक्सीन वार जैसी फिल्म में देश के खिलाफ होने वाले षडयंत्र व चेहरों को भी देख सकते हैं, जो देश के खिलाफ षडयंत्र करने में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतते।

हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है उन्नाव

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्नाव हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण जगह है। न केवल धार्मिक व आध्यात्मिक जागरण के लिए, बल्कि अनेक सुप्रसिद्ध संतों ने जन्म लेकर और कर्मभूमि बनाकर इस क्षेत्र को सदैव जीवंत बनाए रखने में योगदान दिया। अनेक विभूतियों का सानिध्य इस धऱती को मिला है। इस धरा पर क्रांतिकारी नायक-महानायकों ने जन्म लिया है। अपने कृतित्व से इस धरा को धन्य करते हुए आने वाली पीढ़ी के सामने नई पहचान प्रदान की है।

सीएम बोले-एशियन गेम्स में मेडल के रूप में लगी भारत की सेंचुरी

सीएम ने कहा कि मौजूदा काल में भारत ने दुनिया के सामने मानक बनाए हैं। पहली बार एशियन गेम्स में मेडल के रूप में भारत की सेंचुरी लगी। पहली बार भारत ने सौ से अधिक पदक जीते। 2018 में हुए एशियन गेम्स में 70 पदक जीते थे, इस बार 107 मेडल भारत ने जीते। यह नए भारत के नए सामर्थ्य को प्रदर्शित करता है।

संसद में पास हुआ नारी वंदन, अभिनंदन अधिनियम
जी-20 सम्मेलन हुआ तो भारत की संसद ने नारी वंदन, अभिनंदन अधिनियम भी पारित किया। संसद, राज्यों की विधान परिषद व सभाओं में 33 फीसदी आरक्षण की सुविधा महिलाओं प्रतिनिधियों को मिलेगी। इसके लिए भाजपा ने यूपी के अंदर हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक सम्मेलन करने का संकल्प लिया है। नारी शक्ति की तरफ से प्रधानमंत्री जी का आभार।

देश की आजादी को लेकर था राजा रामबख्श सिंह का अभियान


सीएम ने कहा कि राजा रामबख्श सिंह का अभियान देश की आजादी को लेकर था। 1857 के प्रथम स्वातंत्र्य समर से सभी अवगत हैं। यूपी के लाल मंगल पांडेय ने बैरकपुर में इसका आह्वान किया तो कहीं मेरठ-झांसी, कहीं बिठूर, कहीं गोरखपुर में, कौन ऐसा क्षेत्र था जो अछूता रहा हो। एक तरफ झांसी की रानी लक्ष्मीबाई तो एक तरफ तात्या टोपे के नेतृत्व में बिठूर के अंदर, राजा रामबख्श सिंह- बेनीमाधव सिंह के नेतृत्व में यह लड़ाई मजबूती से लड़ी गई। पहली बार भारत ने अहसास कराया था कि मिलकर देश के अंदर से विदेशी हुकूमतों की जड़ों को उखाड़ फेंकने में सफल हो सकते हैं। देखते ही देखते आजादी की नई लौह आगे बढ़ी। चौरीचौरा की घटना इसका परिणाम था। मजदूरों-किसानों ने उस समय नए आजादी के आंदोलन को बढ़ाया। लखनऊ की काकोरी की घटना 100 साल की यात्रा शानदार भारत की यात्रा होगी। दुनिया को नेतृत्व देने वाली भारत की यात्रा होनी चाहिए। विकसित भारत के लिए पंच प्रण हर भारतवासी के लिए महत्वपूर्ण है। जी-20 उसकी नई शुरुआत है, जिसने भारत के सामथर्य का वैश्विक मंच पर लोहा बनवाया है।

कार्यक्रम में परिवहन राज्यमंत्री/उन्नाव के प्रभारी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, सांसद साक्षी महराज, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, विधायक आशुतोष शुक्ल, अनिल सिंह, पंकज गुप्ता, श्रीकांत कटियार, बृजेश रावत, बंबाराव दिवाकर, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र सिंह प्रधान, राज बहादुर सिंह चंदेल, राणा बेनीमाधव सिंह समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान शीला सिंह आदि की मौजूदगी रही।

सीएम ने किया सम्मानित, बच्चों का कराया अन्नप्राशन

सीएम ने कार्यक्रम में महिला अंडर-18 टी-20 विश्वकप में इंग्लैंड को हराने वाली भारतीय टीम की सदस्य अर्चना निषाद को सम्मानित किया।

इसके पश्चात गोरक्षपीठाधीश्वर ने अर्पित व अनाया का अन्नप्राशन संस्कार कराकर उन्हें दुलार किया।

सीएम ने आयुष्मान योजना के दो बच्चों को भी सम्मानित किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!