ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
बेहटा की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट: सात की मौत, कई घायल – आखिर जिम्मेदार कौन? • श्रीराम के आदर्शों पर आधारित भव्य सांगीतिक कार्यक्रम सम्पन्न, • योजनाओं का नाम बदलना ठीक नहीं - मायावती • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व मंत्री स्व.राम विलास पाण्डेय की मनाई गई 10 वीं पुण्यतिथि • मोटापा: आधुनिक जीवनशैली का मौन हत्यारा-टीपी तिवारी • Amway Nutrilite Concentrated Fruit & Vegetable: A Scientific Convergence of Modern Nutrition • जनता जनार्दन, डिजिटल-इरा में माननीयों की हर गतिविधि पर रखती है पैनी नजर : सतीश महाना • गोशालाओं के लिए बनाएं सेल्फ सस्टेनेबल मॉडल: सीएम योगी • बेहटा की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट: सात की मौत, कई घायल – आखिर जिम्मेदार कौन? • श्रीराम के आदर्शों पर आधारित भव्य सांगीतिक कार्यक्रम सम्पन्न, • योजनाओं का नाम बदलना ठीक नहीं - मायावती • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व मंत्री स्व.राम विलास पाण्डेय की मनाई गई 10 वीं पुण्यतिथि • मोटापा: आधुनिक जीवनशैली का मौन हत्यारा-टीपी तिवारी • Amway Nutrilite Concentrated Fruit & Vegetable: A Scientific Convergence of Modern Nutrition • जनता जनार्दन, डिजिटल-इरा में माननीयों की हर गतिविधि पर रखती है पैनी नजर : सतीश महाना • गोशालाओं के लिए बनाएं सेल्फ सस्टेनेबल मॉडल: सीएम योगी •
Uncategorized English

रविवार को खुलेंगे विद्यालय, मिड-डे मील का भी होगा प्रबंध 

D

Dainik India News

• 6219 views
रविवार को खुलेंगे विद्यालय, मिड-डे मील का भी होगा प्रबंध 

13 अगस्त को समस्त विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के मध्य कविता गायन प्रतियोगिता का होगा आयोजन 

सार्वजनिक अवकाश के चलते सरकार ने दिए विद्यालयों के समस्त बच्चों के लिए विशेष मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश  

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ ,लखनऊ। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा एवं मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए प्रदेश के बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालय रविवार (13 अगस्त) को भी खुलेंगे और छात्रों के लिए मिड-डे मील की भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार ने स्कूलों में हर घर तिरंगा और मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रमों की तिथिवार रूपरेखा तय की है। इसके अनुसार 13 अगस्त को समस्त विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के मध्य कविता गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सार्वजनिक अवकाश होने के चलते सरकार ने विद्यालयों के समस्त बच्चों के लिए विशेष मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। अब इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा और निदेशक मिड-डे मील अथॉरिटी विजय किरण आनंद ने आदेश जारी किया है। 

  • 9 से 15 अगस्त तक प्रतिदिन चलने हैं कार्यक्रम

सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जारी आदेश में कहा गया है कि आजादी का अमृत महोत्सव योजना के समापन समारोह के तहत प्रदेश में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए दिशा निर्देशों के अनुपालन में 9 से 15 अगस्त तक सभी ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, स्थानीय नगर निकायों में कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। सरकार की ओर से प्राप्त निर्देशों में 13 अगस्त, रविवार को भी स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इस दिन सार्वजनिक अवकाश होने की स्थिति में आजादी का 'मेरी माटी मेरा देश' कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय पर उपस्थित छात्रों के बीच मध्यान्ह विशेष भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश शासन से प्राप्त निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि समस्त विद्यालयों को प्रतिदिन होने वाले आयोजनों के फोटोग्राफ विभागीय पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। साथ ही कार्यक्रम में सम्मिलित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की जनपदवार संख्या भी निदेशालय के संबंधित नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराई जाए।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!