ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
821 करोड़ की JPNIC अब निजी हाथों में—नौ साल का इंतजार खत्म या चुनाव से पहले बड़ा फैसला? • डीसी मनरेगा ने मनरेगा कर्मचारियों की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित पाए जाने पर जारी की नोटिस • ब्लाइंड मर्डर एवं लूटकांड में 115 दिनों के भीतर फैसला, तीन दोषियों को आजीवन कारावास • राजभवन घोटाला गहराया: रिटायर्ड अधिकारी जगन्नाथ बैंस अब भी उठा रहे वीआईपी सुविधाओं का लाभ • फसल बीमा जागरूकता अभियान के तहत प्रचार वाहन को किया रवाना • भारत-पाक मैच को लेकर मारामारी, टिकट के लिए लंबी वेटिंग लिस्ट, होटल भी फुल • भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण का सूत्रपात, बाल संस्कारशाला अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान • ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट आवंटन स्कीम लायी योगी सरकार • 821 करोड़ की JPNIC अब निजी हाथों में—नौ साल का इंतजार खत्म या चुनाव से पहले बड़ा फैसला? • डीसी मनरेगा ने मनरेगा कर्मचारियों की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित पाए जाने पर जारी की नोटिस • ब्लाइंड मर्डर एवं लूटकांड में 115 दिनों के भीतर फैसला, तीन दोषियों को आजीवन कारावास • राजभवन घोटाला गहराया: रिटायर्ड अधिकारी जगन्नाथ बैंस अब भी उठा रहे वीआईपी सुविधाओं का लाभ • फसल बीमा जागरूकता अभियान के तहत प्रचार वाहन को किया रवाना • भारत-पाक मैच को लेकर मारामारी, टिकट के लिए लंबी वेटिंग लिस्ट, होटल भी फुल • भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण का सूत्रपात, बाल संस्कारशाला अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान • ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट आवंटन स्कीम लायी योगी सरकार •
उत्तर प्रदेश सरकार English

उद्योग बंधु बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर सख्ती, बैंकों को कारण बताओ नोटिस

D

Dainik India News

• 7443 views
उद्योग बंधु बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर सख्ती, बैंकों को कारण बताओ नोटिस


युवा स्वरोजगार योजना के निरस्त आवेदनों की होगी जांच, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

दैनिक इंडिया न्यूज़, मऊ

मऊ। जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर खुलकर चर्चा हुई और कई अहम निर्देश दिए गए।

उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन ने जानकारी दी कि जिले में निवेश से जुड़े 38 प्रस्तावों में से 29 प्रस्तावों में कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू हो चुका है, जबकि शेष 9 प्रस्तावों में विलंब की स्थिति बनी हुई है। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को तुरंत समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए और उद्यमियों से कहा कि किसी भी बाधा की सूचना सीधे प्रशासन को दें।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा में पता चला कि 123 भौतिक और 238 लाख रुपये के वित्तीय लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 85 आवेदन बैंकों को भेजे गए, जिनमें 33 को स्वीकृति और 30 को ऋण वितरण हुआ है। उद्यमियों ने आरोप लगाया कि यूनियन बैंक घोसी शाखा ने बिना कारण कई आवेदन निरस्त कर दिए। इस पर एडीएम ने शाखा प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी करने और सभी अस्वीकृत आवेदनों की जांच कराने के निर्देश दिए। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में जिले को 1850 का लक्ष्य मिला था, जबकि 2424 आवेदन बैंकों को भेजे गए। इनमें 904 को स्वीकृति और 874 को ऋण वितरण हो चुका है।

बैठक में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की प्रगति की समीक्षा भी हुई। 709 आवेदनों में प्रथम स्तर पर 311, द्वितीय स्तर पर 255 और तृतीय स्तर पर 233 आवेदनों को मंजूरी मिली। एडीएम ने सत्यापन प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने तथा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही, औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली पोल शिफ्टिंग, जलभराव, नालों की सफाई और कूड़ा निस्तारण जैसी समस्याओं पर भी कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई करने को कहा गया।

बैठक में उपायुक्त उद्योग सहित जनपद स्तरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!