ब्रेकिंग न्यूज़
मुर्गियों के लिए H5N1 वैक्सीन लॉन्च, इंसानी स्वास्थ्य पर संभावित प्रभावों को लेकर उठे सवाल; वैज्ञानिक निगरानी और पारदर्शिता जरूरी | कोरोना के नाम पर देश ने क्या-क्या खोया? लॉकडाउन की तबाही से वैक्सीन के सवाल तक... छह साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने खोला जवाबदेही का दरवाजा! | हरिद्वार के चंडी घाट पर योगी आदित्यनाथ की मां को दी गई भावभीनी विदाई, यूपी-उत्तराखंड के दिग्गज नेताओं और संतों का लगा जमावड़ा | हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ मां की विदाई पर टूट गए, संन्यासी के भीतर का बेटा आंसुओं में बह निकला! | हवाई हमले और ब्लैकआउट से निपटने की तैयारी में जुटा मऊ प्रशासन, 22 नवंबर को होगा व्यापक मॉक ड्रिल | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जितेन्द्र प्रताप सिंह ने जताया गहरा शोक, कहा—यह अत्यंत पीड़ादायक एवं अपूरणीय क्षति | देवोत्थानी एकादशी : आस्था, आत्मजागरण और सामाजिक चेतना का महापर्व-डॉ. अरुण कुमार द्विवेदी | राष्ट्रपति के सम्मान से बढ़ा लखनऊ का गौरव—जितेन्द्र प्रताप सिंह | मुर्गियों के लिए H5N1 वैक्सीन लॉन्च, इंसानी स्वास्थ्य पर संभावित प्रभावों को लेकर उठे सवाल; वैज्ञानिक निगरानी और पारदर्शिता जरूरी | कोरोना के नाम पर देश ने क्या-क्या खोया? लॉकडाउन की तबाही से वैक्सीन के सवाल तक... छह साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने खोला जवाबदेही का दरवाजा! | हरिद्वार के चंडी घाट पर योगी आदित्यनाथ की मां को दी गई भावभीनी विदाई, यूपी-उत्तराखंड के दिग्गज नेताओं और संतों का लगा जमावड़ा | हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ मां की विदाई पर टूट गए, संन्यासी के भीतर का बेटा आंसुओं में बह निकला! | हवाई हमले और ब्लैकआउट से निपटने की तैयारी में जुटा मऊ प्रशासन, 22 नवंबर को होगा व्यापक मॉक ड्रिल | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जितेन्द्र प्रताप सिंह ने जताया गहरा शोक, कहा—यह अत्यंत पीड़ादायक एवं अपूरणीय क्षति | देवोत्थानी एकादशी : आस्था, आत्मजागरण और सामाजिक चेतना का महापर्व-डॉ. अरुण कुमार द्विवेदी | राष्ट्रपति के सम्मान से बढ़ा लखनऊ का गौरव—जितेन्द्र प्रताप सिंह |
हाइलाइट न्यूज़
एक अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार   • श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -जेपी सिंह • विवेकानंद पुरी वार्ड नव विकास के पथ पर गतिशील होने को तैयार- जे पी सिंह • थाना समाधान दिवस पर सरायलखंसी थाना पर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ की जनसुनवाई । • प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर समाधान/ थाना दिवस का हुआ आयोजन • उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने लम्बित मामलों का सकारात्मक समाधान करने के लिए उ0प्र0 के मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया • नए पीएम किसान पात्र लाभार्थियों के लिए आवश्यक जानकारी • स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! • एक अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार   • श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -जेपी सिंह • विवेकानंद पुरी वार्ड नव विकास के पथ पर गतिशील होने को तैयार- जे पी सिंह • थाना समाधान दिवस पर सरायलखंसी थाना पर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ की जनसुनवाई । • प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर समाधान/ थाना दिवस का हुआ आयोजन • उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने लम्बित मामलों का सकारात्मक समाधान करने के लिए उ0प्र0 के मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया • नए पीएम किसान पात्र लाभार्थियों के लिए आवश्यक जानकारी • स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! •
अपराध ब्रेकिंग हिन्दी

पीढ़वल मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: महिला की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

D

Dainik India News

• 10626 views
पीढ़वल मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: महिला की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

शव हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव, कई घंटे बाधित रहा यातायात

Article image

दैनिक इंडिया न्यूज, मऊ।घोसी कोतवाली क्षेत्र के पीढ़वल मोड़ स्थित फोरलेन पर शनिवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। जाम हटाने पहुंची पुलिस पर कुछ उपद्रवी तत्वों ने पथराव कर दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कई घंटों तक चले हंगामे के कारण फोरलेन के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Article image

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घोसी कोतवाली क्षेत्र के सेमराडाड़ गांव निवासी शांति चौहान (55 वर्ष) शनिवार को पीढ़वल मोड़ पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने जा रही थीं। जैसे ही वह फोरलेन सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला कई फीट दूर जा गिरीं और गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर बांस-बल्ली लगाकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों का आरोप था कि पीढ़वल मोड़ पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। उन्होंने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा क्षेत्र में अंडरपास निर्माण की मांग की।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को उनकी मांगों से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब प्रशासन ने जाम समाप्त कराने का प्रयास किया तो भीड़ में शामिल कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। क्षेत्राधिकारी सहित कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया और यातायात बहाल कराया।

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, अज्ञात वाहन की तलाश के साथ-साथ पथराव में शामिल उपद्रवी तत्वों की पहचान भी की जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रमुख बिंदु

  • फोरलेन पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत।
  • आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर कई घंटे तक किया चक्का जाम।
  • पुलिस व प्रशासन पर पथराव, क्षेत्राधिकारी सहित कई कर्मी बाल-बाल बचे।
  • मुआवजा और अंडरपास निर्माण की मांग पर अड़े रहे ग्रामीण।
  • अज्ञात वाहन एवं उपद्रवियों की तलाश में जुटी पुलिस।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!