ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
14 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए की गई बैठक, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा • संविधान दिवस पर बोले सुरेश खन्ना, राष्ट्र के समक्ष आने वाली चुनौतियों का समाधान करने का मूल मंत्र है संविधान • जिलाधिकारी मऊ की अध्यक्षता में राजस्व कार्यो, लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद तथा आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा बैठक संपन्न • स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! • प्राण प्रतिष्ठा की शुभ मुहूर्त, खुद ईश्वर ने रखवाई है।---- डॉ. विजय कुमार मिश्र, • सोलर पार्क से रोशन हो रहा उत्तर प्रदेश-सीएम • मुख्यमंत्री ने खादी महोत्सव एवं सिल्क एक्सपो-2021 का उद्घाटन किया • लोकसभा चुनाव में तीसरी बार भाजपा प्रचण्ड बहुमत से बनाएगी सरकार- अश्विनी वैष्णव • 14 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए की गई बैठक, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा • संविधान दिवस पर बोले सुरेश खन्ना, राष्ट्र के समक्ष आने वाली चुनौतियों का समाधान करने का मूल मंत्र है संविधान • जिलाधिकारी मऊ की अध्यक्षता में राजस्व कार्यो, लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद तथा आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा बैठक संपन्न • स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! • प्राण प्रतिष्ठा की शुभ मुहूर्त, खुद ईश्वर ने रखवाई है।---- डॉ. विजय कुमार मिश्र, • सोलर पार्क से रोशन हो रहा उत्तर प्रदेश-सीएम • मुख्यमंत्री ने खादी महोत्सव एवं सिल्क एक्सपो-2021 का उद्घाटन किया • लोकसभा चुनाव में तीसरी बार भाजपा प्रचण्ड बहुमत से बनाएगी सरकार- अश्विनी वैष्णव •
Uncategorized English

बिजली विभाग द्वारा पेड़ों की कटाई के बाद कदम्ब पार्क बना कचरे का ढेर, कॉलोनीवासियों में नाराजगी

D

Dainik India News

• 5530 views
बिजली विभाग द्वारा पेड़ों की कटाई के बाद कदम्ब पार्क बना कचरे का ढेर, कॉलोनीवासियों में नाराजगी

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ, 8 जुलाई 2024लखनऊ। विकास नगर सेक्टर 13 की एक प्रमुख कॉलोनी में तीन दिन पहले बिजली विभाग द्वारा की गई पेड़ों की कटाई के बाद वहां कचरे का ढेर लग गया है। विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ की डालियाँ, टहनियाँ और पत्तियाँ काटने के बाद उन्हें वहीं छोड़ दिया, जिससे कॉलोनी के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कॉलोनी के निवासी बताते हैं कि कटाई के बाद से ही क्षेत्र में कचरे का भंडार बढ़ गया है। "यहाँ की नालियाँ पहले से ही जाम हैं और अब कटे हुए पेड़ों की वजह से पूरी तरह से बंद हो गई हैं," एक निवासी ने कहा। "बारिश होने पर स्थिति और भी गंभीर हो जाएगी, क्योंकि पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं रह जाएगी।"

जनता इस मुद्दे को लेकर बहुत परेशान है और सवाल उठा रही है कि आखिर इस कचरे की सफाई की जिम्मेदारी किसकी है। नगर निगम से उम्मीद की जा रही है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करेंगे और सफाई का काम करेंगे। लेकिन अब तक नगर निगम की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया है।

कॉलोनी के निवासी पंकज श्रीवास्तव ने कहा, "बिजली विभाग ने काम तो कर दिया, लेकिन सफाई का ध्यान नहीं रखा। अब हम लोग परेशान हो रहे हैं। हम नगर निगम और बिजली विभाग से अपील करते हैं कि वे इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करें।"

इस मामले में बिजली विभाग से संपर्क करने पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि वे इस मामले की जांच करेंगे और जल्द ही सफाई का काम शुरू करेंगे।

कॉलोनीवासियों ने धमकी दी है कि अगर जल्द ही सफाई नहीं हुई, तो वे विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। अब देखना यह है कि नगर निगम और बिजली विभाग इस समस्या का समाधान कब तक करते हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!