ब्रेकिंग न्यूज़
बंग-भंग से स्वतंत्रता-संग्राम तक ‘वंदे मातरम्’ की हुंकार, स्वांतरंजन ने रेखांकित की राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक शक्ति | नवदुर्गा की आराधना से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों तक—भक्ति, समरसता और राष्ट्रधर्म का संदेश | संभोग से समाधि तक: देहबोध से आत्मबोध की एक आध्यात्मिक यात्रा | DISSENT UNDER THE GUISE OF DISSENT: THE ANATOMY OF ANARCHY, THE SUPREMACY OF TRUTH, AND THE CONSTITUTIONAL CONSCIENCE OF A DEMOCRACY | प्रवीण गर्ग के जन्मदिवस पर शुभकामनाओं का तांता, वरिष्ठजनों के श्रीचरणों में नमन कर स्नेहीजनों के प्रति जताया आभार | मधुबन में श्रद्धा और आस्था के साथ कन्या पूजन, सुख-समृद्धि की कामना के बीच भक्तिमय हुआ वातावरण | मधुबन में दुर्गा पंडालों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र | फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने के लिए 5.5 किमी तटबंध, 12 नए पंपिंग स्टेशन; ड्रेनेज से शिक्षा और स्वास्थ्य तक बदलेगा विकास का खाका | बंग-भंग से स्वतंत्रता-संग्राम तक ‘वंदे मातरम्’ की हुंकार, स्वांतरंजन ने रेखांकित की राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक शक्ति | नवदुर्गा की आराधना से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों तक—भक्ति, समरसता और राष्ट्रधर्म का संदेश | संभोग से समाधि तक: देहबोध से आत्मबोध की एक आध्यात्मिक यात्रा | DISSENT UNDER THE GUISE OF DISSENT: THE ANATOMY OF ANARCHY, THE SUPREMACY OF TRUTH, AND THE CONSTITUTIONAL CONSCIENCE OF A DEMOCRACY | प्रवीण गर्ग के जन्मदिवस पर शुभकामनाओं का तांता, वरिष्ठजनों के श्रीचरणों में नमन कर स्नेहीजनों के प्रति जताया आभार | मधुबन में श्रद्धा और आस्था के साथ कन्या पूजन, सुख-समृद्धि की कामना के बीच भक्तिमय हुआ वातावरण | मधुबन में दुर्गा पंडालों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र | फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने के लिए 5.5 किमी तटबंध, 12 नए पंपिंग स्टेशन; ड्रेनेज से शिक्षा और स्वास्थ्य तक बदलेगा विकास का खाका |
हाइलाइट न्यूज़
821 करोड़ की JPNIC अब निजी हाथों में—नौ साल का इंतजार खत्म या चुनाव से पहले बड़ा फैसला? • प्रधानमंत्री जी के जनसभा एवं अंबेडकर जी की जयंती में भरपूर भागीदारी हेतु रोहनिया विधायक ने कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश • लखनऊ यूनीवर्सिटी व रामस्वरूप मेमोरियल यूनीवर्सिटी के छात्र छात्राओं ने विधानसभा की कार्यवाही देखी • चुनौतियों का सामना करें, शॉर्टकट पतन का रास्ता: सीएम योगी • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने किया नारी शक्ति का सम्मान • “उत्तर प्रदेश में फिर चला सख्त प्रशासनिक चाबुक: 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले” • भूतपूर्व सैनिक बंधुओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण किया जाएगा निस्तारण • गुरुसत्ता के प्रति अहर्निश निष्ठा : ब्रह्मविद्या, ऋतंभरा प्रज्ञा और विवेक का सनातन रहस्य • 821 करोड़ की JPNIC अब निजी हाथों में—नौ साल का इंतजार खत्म या चुनाव से पहले बड़ा फैसला? • प्रधानमंत्री जी के जनसभा एवं अंबेडकर जी की जयंती में भरपूर भागीदारी हेतु रोहनिया विधायक ने कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश • लखनऊ यूनीवर्सिटी व रामस्वरूप मेमोरियल यूनीवर्सिटी के छात्र छात्राओं ने विधानसभा की कार्यवाही देखी • चुनौतियों का सामना करें, शॉर्टकट पतन का रास्ता: सीएम योगी • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने किया नारी शक्ति का सम्मान • “उत्तर प्रदेश में फिर चला सख्त प्रशासनिक चाबुक: 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले” • भूतपूर्व सैनिक बंधुओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण किया जाएगा निस्तारण • गुरुसत्ता के प्रति अहर्निश निष्ठा : ब्रह्मविद्या, ऋतंभरा प्रज्ञा और विवेक का सनातन रहस्य •
उत्तर प्रदेश सरकार English

चुनाव के समय विपक्षियों को आती है जाति की याद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

D

Dainik India News

• 6335 views
चुनाव के समय विपक्षियों को आती है जाति की याद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला एवं विराट किसान संगोष्ठी को किया संबोधित

सीएम योगी ने कहा- विपक्षी दलों में भगदड़ मची हुई है

बोले सीएम- मिशन रोजगार के अंतर्गत युवाओं को सरकारी नौकरी और स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा

दैनिक इंडिया न्यूज़, मथुरा/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्षी दलों में भगदड़ मची हुई है। चुनाव के समय विपक्षियों को जाति की याद आती है। बाकी साढ़े चार साल विपक्ष सोता रहता है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिना भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग को सरकार की योजनाओं का लाभ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में स्किल डेवलपमेंट मिशन के माध्यम से स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मिशन रोजगार के अंतर्गत युवाओं को सरकारी नौकरी और स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीयता के भाव के साथ भारत एक नई उचाइयों की ओर आगे बढ़ रहा है।

पं दीनदयाल के संकल्पों को आगे बढ़ा रही डबल इंजन सरकार  

सीएम योगी ने बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला एवं विराट किसान संगोष्ठी को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन अन्नदाता किसानों के लिए समर्पित था। उन्होंने हर हाथ को काम और हर खेत को पानी का नारा दिया था। डबल इंजन की सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी भाव के साथ कार्य कर रही है। सीएम योगी ने कहा कि भारत को समृद्धि के पथ पर अग्रसित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने गांव, किसान, नौजवान और महिलाओं को माध्यम बनाया है, जिसके परिणाम आज हम सबके सामने है।

22 लाख हेक्टेयर भूमि को मिली अतिरिक्त सिंचाई की सुविधा

सीएम योगी ने कहा कि धरती माता के स्वास्थ्य की चिंता प्रधानमंत्री मोदी ने की। इसके लिए केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद 2014 में स्वायल हेल्थ कार्ड की व्यवस्था की गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से किसानों को उनकी फसल की क्षति पूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत सिर्फ उत्तर प्रदेश में छह वर्ष में 22 लाख हेक्टेयर भूमि को अतिरिक्त सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनते ही लघु और सीमांत किसानों के एक लाख रुपये तक कर्ज माफ किया गया। 

पीएम की दूरदर्शिता के कारण एशियन गेम्स में मेडल्स की बरसात   

सीएम योगी ने कहा कि किसान खुशहाल होगा तो देश समृद्ध होगा। आजादी के बाद पहली बार एमएसपी के जरिए किसानों को उनकी लागत का डेढ़ गुना मूल्य दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत तीन किस्तों में प्रदेश के 2 करोड़ 62 लाख किसानों को छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी खेलो इंडिया, फिट इंडिया और सांसद खेल प्रतियोगिता के माध्यम से खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं। इसी का नतीजा है कि इस बार के एशियन खेलों में भारत के मेडल्स की संख्या में वृद्धि हुई है। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार भी खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए हर गांव में खेल का मैदान, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम, जनपद स्तर पर स्टेडियम का निर्माण करा रही है। युवक और महिला मंगल दल को स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराकर खेलकूद की गतिविधियों को तेजी के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

प्रदर्शनी का किया अवलोकन

अपने संबोधन से पहले सीएम योगी ने ग्रामोद्योग केन्द्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में काम करने वाली महिलाओं से बात की और उनका हाल जाना। साथ ही उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद उसका अवलोकन किया। इसके अलावा सीएम योगी ने प्राकृतिक और जैविक खेती करने वाले चार किसानों को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में मथुरा की सांसद हेमा मालिनी, डेयरी विकास, पशुपालन, मत्स्य पालन विभाग के मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र, गौ उद्योग केंद्र के अध्यक्ष महेश गुप्ता, स्मारक समिति के अध्यक्ष मधुसूदन दादू, मेला समिति के अध्यक्ष सोहनलाल सहित भारी संख्या में आस-पास के जनपदों के किसान मौजूद थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!