ब्रेकिंग न्यूज़
पहले कृष्ण की खोज, फिर ‘मैं’ की खोज—गीता आखिर किस सत्य तक ले जाती है? | अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा की वह तपःगाथा, जिसका ऋण भारत कभी नहीं भूल सकता | नशे के नेटवर्क पर प्रशासन की सीधी नजर, लापरवाही पर अफसरों को नोटिस | 609 मुकदमे दायर, 390 का निस्तारण; सजा की प्रभावी पैरवी पर जिलाधिकारी का जोर | ब्रह्माण्ड में प्रवाहित सनातन चैतन्य के मूल में प्रवेश का मंत्र-गायत्री | पुलिस आख्या पर न्यायालय का सवाल: हस्ताक्षर किस अधिकारी के हैं? | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | पहले कृष्ण की खोज, फिर ‘मैं’ की खोज—गीता आखिर किस सत्य तक ले जाती है? | अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा की वह तपःगाथा, जिसका ऋण भारत कभी नहीं भूल सकता | नशे के नेटवर्क पर प्रशासन की सीधी नजर, लापरवाही पर अफसरों को नोटिस | 609 मुकदमे दायर, 390 का निस्तारण; सजा की प्रभावी पैरवी पर जिलाधिकारी का जोर | ब्रह्माण्ड में प्रवाहित सनातन चैतन्य के मूल में प्रवेश का मंत्र-गायत्री | पुलिस आख्या पर न्यायालय का सवाल: हस्ताक्षर किस अधिकारी के हैं? | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच |
हाइलाइट न्यूज़
होली के पावन पर्व पर सभी गाँव वासियों हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं- ग्राम प्रधान • समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की अनंत शुभकामनाएं:पंकज सिंह • शिवसेना ने यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान • थाने में हुआ न‍िकाह, पुल‍िसकर्मी बने बाराती, घंटों चली जिरह • योगी सरकार के वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज विजन का दिखने लगा असर • मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गांधी आश्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी • Strengthen the concept of ‘smart village,’ make ‘Vishwakarma complexes’ in every village on the lines of malls: Chief Minister • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना के क्रियान्वयन के संबंध में जिला स्तरीय समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न • होली के पावन पर्व पर सभी गाँव वासियों हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं- ग्राम प्रधान • समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की अनंत शुभकामनाएं:पंकज सिंह • शिवसेना ने यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान • थाने में हुआ न‍िकाह, पुल‍िसकर्मी बने बाराती, घंटों चली जिरह • योगी सरकार के वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज विजन का दिखने लगा असर • मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गांधी आश्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी • Strengthen the concept of ‘smart village,’ make ‘Vishwakarma complexes’ in every village on the lines of malls: Chief Minister • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना के क्रियान्वयन के संबंध में जिला स्तरीय समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न •
उत्तर प्रदेश English

सीडीएस बिपिन रावत को समर्पित की गई मनकामेश्वर की अगहन पूर्णिमा

D

Dainik India News

• 6585 views
सीडीएस बिपिन रावत को समर्पित की गई मनकामेश्वर की अगहन पूर्णिमा

श्रीमहंत देव्यागिरि की अगुआई में बनारस की तर्ज पर हुई 11 वेदियों से मां गोमती की भव्य आरत

जरूरतमंदों को गर्म कपड़े देने का किया गया आवाह्न

कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का दिया गया संदेश

उदय राज / डी डी इंडिया न्यूज लखनऊ


मार्गशीर्ष माह जिसे अगहन भी कहा जाता है की पूर्णिमा के अवसर पर रविवार 19 दिसम्बर को डालीगंज के प्रतिष्ठित मनकामेश्वर मठ मंदिर की ओर से मनकामेश्वर घाट उपवन परिसर में परंपरा के अनुरूप भव्य आरती की गई।

साल की अंतिम मां गोमती आरती नम आंखों से सीडीएस बिपिन रावत और उनके सहयोगी वीर सैनिकों को समर्पित की गई।

  आदि गंगा मां गोमती की महा आरती मठ मंदिर की   तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु को प्राप्त हुए भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित अन्य सहयोगी सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे।

इस हादसे में दुखद मृत्यु को प्राप्त हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एसएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान, स्कवॉड्रन लीडर के सिंह, जेडब्ल्यूओ दास, जेडब्ल्यूओ प्रदीप ए,हवलदार सतपाल, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक बी साई तेजा शामिल थे। हाल ही में उस विमान को चला रहे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भी निधन हो गया। यह बेहद ही दुखद है। उन्होंने कहा कि वीर जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि लोग अपने अपने दायित्वों का निर्वाह ठीक उसी ईमानदारी और राष्ट्रभक्ति के साथ करें जिस तरह सीडीएस बिपिन रावत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक देश का वीर जवान है। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को ठंड बढ़ने के कारण लोगों का आवाह्न किया कि वह जरूरतमंदों की हर संभव मदद करें। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना के बढ़ते खतरे से बचने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने का भी संदेश दिया। आरती से पहले आकर्षक रूप से अलंकृत घाट उपवन में स्थापित मां गोमती की प्रतिमा पर अक्षत, रोली पुष्प, गंध आदि अर्पित कर पूजन किया।

शंखनाद के साथ मां गोमती के जयकारो से घाट परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर वरिष्ठ सेवक उपमा पाण्डेय, जगदीश गुप्ता अग्रहरि, अंकुर पाण्डेय, आशू जायसवाल, विजय मिश्रा, सचिन जायसवाल, सहित अन्य ने रंगोली दीप पुष्प सज्जा और आरती पूजन की व्यवस्था का दायित्व संभाला।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!