ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य एवं जिला टास्क फोर्स समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न • मा0 सदस्य राज्य स्तरीय निगरानी समिति उत्तर प्रदेश धीरेन्द्र कुमार बाल्मीकि दिनॉक 26 अक्टूबर 2021 को 01.30 बजे बहादुरपुर ब्लाक बस्ती आयेंगे • शहीद दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में माँ का दिखा अनुपम दृश्य,भक्तों ने किए दर्शन। • समाजवादी छात्र-सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत • आहार, विचार और अनुशासन — स्वास्थ्य की त्रिसूत्री-श्याम उपाध्य • योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस को चुनौती दे रहा थाना भीमपुरा • सशक्त बूथ, सशक्त संगठन: उत्तर विधानसभा में बूथ स्तरीय सम्मेलन में मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मिली नई ऊर्जा • लोकसभा अध्यक्ष ने तीन नए आपराधिक कानूनों पर किया संवाद, 83 देशों के राजनयिकों को दी जानकारी • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य एवं जिला टास्क फोर्स समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न • मा0 सदस्य राज्य स्तरीय निगरानी समिति उत्तर प्रदेश धीरेन्द्र कुमार बाल्मीकि दिनॉक 26 अक्टूबर 2021 को 01.30 बजे बहादुरपुर ब्लाक बस्ती आयेंगे • शहीद दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में माँ का दिखा अनुपम दृश्य,भक्तों ने किए दर्शन। • समाजवादी छात्र-सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत • आहार, विचार और अनुशासन — स्वास्थ्य की त्रिसूत्री-श्याम उपाध्य • योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस को चुनौती दे रहा थाना भीमपुरा • सशक्त बूथ, सशक्त संगठन: उत्तर विधानसभा में बूथ स्तरीय सम्मेलन में मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मिली नई ऊर्जा • लोकसभा अध्यक्ष ने तीन नए आपराधिक कानूनों पर किया संवाद, 83 देशों के राजनयिकों को दी जानकारी •
Uncategorized English

मधुबन के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय : पहली बार रोजगार मेले का आयोजन, युवाओं को मिला सशक्त अवसर

D

Dainik India News

• 7067 views
मधुबन के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय : पहली बार रोजगार मेले का आयोजन, युवाओं को मिला सशक्त अवसर


दैनिक इंडिया न्यूज ,मधुबन, मऊ।नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने अपने मऊ जनपद भ्रमण के दौरान नगर पंचायत मधुबन स्थित गांधी मैदान में आयोजित ऐतिहासिक रोजगार मेले में सहभागिता की। यह आयोजन मधुबन के इतिहास में पहली बार संपन्न हुआ, जिसने क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए द्वार खोले।


इस अवसर पर मंत्री श्री शर्मा ने रोजगार मेले के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए।
अपने उद्बोधन में मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने कहा कि मधुबन के लिए यह गर्व का क्षण है, जब पहली बार रोजगार मेला आयोजित हुआ है। ऐसे आयोजन युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें सम्मानजनक आजीविका उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं।

उन्होंने बताया कि परदहां की बंद पड़ी मिल को औद्योगिक संकुल के रूप में विकसित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर व्यापक पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
मंत्री श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से लोग स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

उन्होंने बताया कि केवल मधुबन क्षेत्र में ही अब तक लगभग 700 लाभार्थियों को पौने दो करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने युवाओं से इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पूर्व में एप्पल जैसी वैश्विक कंपनियां भारत में अपनी विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने से परहेज करती थीं, किंतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और दूरदर्शी नीतियों के परिणामस्वरूप आज बेंगलुरु सहित देश के अनेक हिस्सों में वैश्विक कंपनियां मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित कर रही हैं। मंत्री श्री शर्मा ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने बताया कि मधुबन क्षेत्र में लगभग 700 आवास आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनमें से 80 से अधिक लाभार्थियों के खातों में धनराशि प्रेषित की जा चुकी है तथा शेष लाभार्थियों के खातों में भी शीघ्र राशि भेजी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह योजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की जनकल्याणकारी पहल है और इसके लिए लाभार्थियों से किसी प्रकार का एक रुपया भी नहीं लिया जा रहा है।


विद्युत व्यवस्था पर चर्चा करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि मधुबन क्षेत्र में विद्युत अधोसंरचना में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। नए विद्युत स्टेशनों की स्थापना के साथ-साथ कई उप-स्टेशनों की क्षमता में वृद्धि की गई है। उन्होंने विद्युत बिल राहत योजना की जानकारी देते हुए बताया कि मधुबन में कुल 918 शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 14,644 उपभोक्ताओं को लाभ मिला तथा लगभग 25 करोड़ रुपये की बचत हुई। वहीं पूरे मऊ जनपद में अब तक 3,500 शिविरों के माध्यम से 75 करोड़ रुपये की छूट प्रदान की जा चुकी है।


रोजगार मेले में मंत्री श्री शर्मा ने चयनित अभ्यर्थियों प्रीति कुमारी, अंशु कुमार, अशोक कुमार, सुनील कुमार यादव, अनिल कुमार, रोशन कुमार, अर्जुन सोनकर एवं सुनील सोनकर को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए। साथ ही प्रधानमंत्री महिला आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों गिरिजा देवी, तेतरी, वेद प्रकाश साहनी, माधुरी, ममता, तारा देवी, सीमा मौर्य एवं महिमा भारती को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए।


कार्यक्रम के प्रारंभ में मंत्री श्री शर्मा ने विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। रोजगार मेले में राया हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड (मऊ), गतिमान एग्रो फॉरेस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड, अशोक लीलैंड (रुद्रपुर, उत्तराखंड), जेएमआर प्राइवेट लिमिटेड, याजकी प्राइवेट लिमिटेड, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (मऊ), पेरिग्रीन सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड (लखनऊ) सहित अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!