ब्रेकिंग न्यूज़
चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शानदार उपलब्धि , 87 जोड़ों नें रचाया विवाह • थाना प्रभारी ने कस्बा में अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश • <em>सहारा हॉस्पिटल में सीएमई आयोजित कर नेशनल वैस्कुलर दिवस मनाया गया</em> • मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आज एक ही दिन में 25 करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य कोसफलतापूर्वक पूर्ण करने पर वन विभाग सहित सभी सम्बन्धित विभागों को बधाई दी • फैजुल्लागंज के 10 हजार बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पहुंचेगी राहत, राशन किट वितरण अभियान शुरू • CM योगी अध्यक्षता में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की 170वीं बैठक संपन्न • डीपफेक और दुष्प्रचार लोकतंत्र पर प्रच्छन्न प्रहार : ओम बिरला • एसपी व क्षेत्राधिकारी ने यातायात माह का किया शुभारंभ • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शानदार उपलब्धि , 87 जोड़ों नें रचाया विवाह • थाना प्रभारी ने कस्बा में अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश • <em>सहारा हॉस्पिटल में सीएमई आयोजित कर नेशनल वैस्कुलर दिवस मनाया गया</em> • मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आज एक ही दिन में 25 करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य कोसफलतापूर्वक पूर्ण करने पर वन विभाग सहित सभी सम्बन्धित विभागों को बधाई दी • फैजुल्लागंज के 10 हजार बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पहुंचेगी राहत, राशन किट वितरण अभियान शुरू • CM योगी अध्यक्षता में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की 170वीं बैठक संपन्न • डीपफेक और दुष्प्रचार लोकतंत्र पर प्रच्छन्न प्रहार : ओम बिरला • एसपी व क्षेत्राधिकारी ने यातायात माह का किया शुभारंभ •
Uncategorized English

धीरेन्द्र सिंह विधायक जेवर से राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट

D

Dainik India News

• 8090 views
धीरेन्द्र सिंह विधायक जेवर से राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,नई दिल्ली ।पूर्व निर्धारित समयानुसार राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के जेवर विधानसभा से विधायक धीरेन्द्र सिंह से उनके स्थायी निवास रबूपुरा, तहसील जेवर में शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधायक धीरेन्द्र सिंह की विकास कार्यों की समीक्षा और विभिन्न विभागीय बैठकों में उनकी विशिष्ट कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से उनके द्वारा दिए गए मितव्यता और गुणात्मकता के संदेश को महत्व देते हुए कहा कि यह विकासशील दृष्टिकोण समाज के लिए अत्यंत उपयोगी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मोदी सरकार की केंद्रीय योजनाओं और योगी सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने में धीरेन्द्र सिंह की भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने विशेष रूप से स्मार्ट विलेज, कौशल विकास केंद्र, महिला स्वरोजगार और सशक्तिकरण के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। साथ ही, धार्मिक और पर्यटन स्थलों के विकास के लिए विधायक को साधुवाद दिया।

विधायक धीरेन्द्र सिंह ने राष्ट्रीय सनातन महासंघ द्वारा सनातन संस्कृति के उत्थान और "वसुधैव कुटुंबकम" के भाव को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों और बैठकों की व्यस्तता के कारण व्यापक विचार-विमर्श नहीं हो सका। अतः दोनों नेताओं ने निकट भविष्य में लखनऊ में पुनः बैठक करने का निर्णय लिया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!