ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरा भोजपुरी समाज, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरा भोजपुरी समाज, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश |
हाइलाइट न्यूज़
4 अभ्यासतन अपराधियों के विरूद्ध की गयी जिलाबदर की कार्यवाही एसडीओ के नेतृत्व में चला विद्युत चेकिंग सघन अभियान कार्तिक पूर्णिमा के पवन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-जेपी सिंह श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में CEO पद की दौड़, पूर्व IPS राजेश पांडेय दावेदार आजादी के अमृत महोत्सव पर दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन : मेडिसन हॉस्पिटल मान्यता प्राप्त पत्रकारों हेतु आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन 21 व 22 अगस्त को सपा ने बनाई 72 सदस्यीय राज्य कार्यकारिण बाल्मीकि जयंती एवं शरद पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई- हृदय नारायण दीक्षित 4 अभ्यासतन अपराधियों के विरूद्ध की गयी जिलाबदर की कार्यवाही एसडीओ के नेतृत्व में चला विद्युत चेकिंग सघन अभियान कार्तिक पूर्णिमा के पवन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-जेपी सिंह श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में CEO पद की दौड़, पूर्व IPS राजेश पांडेय दावेदार आजादी के अमृत महोत्सव पर दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन : मेडिसन हॉस्पिटल मान्यता प्राप्त पत्रकारों हेतु आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन 21 व 22 अगस्त को सपा ने बनाई 72 सदस्यीय राज्य कार्यकारिण बाल्मीकि जयंती एवं शरद पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई- हृदय नारायण दीक्षित
Uncategorized English

लखनऊ में टेक्सटाइल पार्क के सर्वे का काम शुरू, 20 दिन में शासन को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

D

Dainik India News

5890 views
लखनऊ में टेक्सटाइल पार्क के सर्वे का काम शुरू, 20 दिन में शासन को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

योगी सरकार से हरी झंडी मिलते ही यूपीएसआईसी ने शुरू किया स्थलीय सर्वेक्षण

डीएम लखनऊ और हरदोई की राजस्व टीम ने भी शुरू किया जमीन की पैमाइश का काम

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ: योगी सरकार ने राजधानी स्थित मलिहाबाद के मॉल ब्लॉक के अटारी गांव में बनने वाले पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क के टोपोग्राफिकल सर्वे को मंजूरी दे दी है। इसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड (यूपीएसआईसी) को सौंपी गयी है। साथ ही लखनऊ और हरदोई के जिलाधिकारी ने टेक्सटाइल पार्क के स्थलीय सर्वेक्षण और जमीन की पैमाइश के लिए राजस्व विभाग की एक टीम निर्धारित की है। मालूम हो कि टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क एक हजार एकड़ में बनना है, जिसमें 903.07 एकड़ जमीन लखनऊ जिले में आती है जबकि 259.09 एकड़ जमीन हरदोई जिले में आती है। 

20 दिनों में पूरा होगा सर्वे

मेगा टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क के सर्वे के लिए शासन स्तर से हरी झंडी मिलते ही इसकी शुरुआत हो गई है। यूपीएसआईसी और डीएम लखनऊ व हरदोई की राजस्व टीमें अपनी सर्वे रिपोर्ट शासन को 20 दिनों में सौंपेगी। वहीं टेक्सटाइल पार्क के क्रियान्वयन के लिए गठित स्पेशल पर्प वेहिकल (एसपीवी) के लिए तैयार ड्राफ्ट को मंजूरी के लिए भारत सरकार की टेक्सटाइल मिनिस्ट्री भेजा गया है। इसके लिए 10.00 करोड़ (पेड अप कैपिटल ) की व्यवस्था की गई है, जिसमें 51 प्रतिशत अंश उत्तर प्रदेश सरकार का होगा तथा 49 प्रतिशत अंश भारत सरकार का होगा। पार्क को पीपीपी मोड पर विकसित किया जायेगा। इसके साथ ही मास्टर प्लान, परियोजना अनुमान और बोली दस्तावेज से संबंधित (आरएफक्यू, आरएफपी और विकास समझौते) कार्य प्रगति पर हैं। वहीं पार्क के मास्टर डेवलपर के चयन के लिए मसौदा बोली से संबंधित दस्तावेज तैयार कर लिए गए हैं जबकि भारत सरकार के मसौदा बोली संबंधित दस्तावेज 20 जून को जारी कर दिये जाएंगे। इससे संबंधित फर्म को 24 जून तक अपना प्रस्ताव जमा करना होगा। मालूम हो कि टेक्सटाइल पार्क के निर्माण में 1200 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।

पर्यावरण को लेकर भी सरकार है गंभीर

टेक्सटाइल पार्क के संचालन को लेकर पर्यावरण का भी खास ध्यान रखा जा रहा है। उद्योग लगने से यहां के पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इससे संबंधित रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक एजेंसी को चयनित किया जाएगा। एजेंसी के चयन के लिए आरएफपी तैयार कर ली गयी है। जल्द ही इससे संबंधित आवेदन मांगने के लिए बिड प्रकाशित की जाएगी। वहीं पार्क को बुनियादी ढांचे से जोड़ने के लिए 4 लेन सड़क का भी निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही पानी और बिजली की समर्पित आपूर्ति के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। मालूम हो कि यूपीजीआईएस-23 में टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क के लिए कुल 73 निवेश प्रस्ताव आए थे, जिसमें निवेशकों ने 2483.85 करोड़ रुपये निवेश करने का प्रस्ताव दिया है

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!