ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर ब्रिज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर ब्रिज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
निवेश के लिए सर्वोत्तम गंतव्य है उत्तर प्रदेश : नितिन गडकरी मत्स्य पालन हेतु एक दिवसीय तालाब पट्टा शिविर का आयोजन हुआ सम्पन्न सनातन धर्म: भविष्य की चेतना का शाश्वत स्रोत तेज बरसात भी न रोक पाई हौंसले की दौड़ रेज़िडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया मधुबन में विकास कार्य ठप: खड़ंजा उखाड़े जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जनता ने CM योगी आदित्यनाथ से लगाई गुहार महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया Amway Nutrilite Concentrated Fruit & Vegetable: A Scientific Convergence of Modern Nutrition निवेश के लिए सर्वोत्तम गंतव्य है उत्तर प्रदेश : नितिन गडकरी मत्स्य पालन हेतु एक दिवसीय तालाब पट्टा शिविर का आयोजन हुआ सम्पन्न सनातन धर्म: भविष्य की चेतना का शाश्वत स्रोत तेज बरसात भी न रोक पाई हौंसले की दौड़ रेज़िडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया मधुबन में विकास कार्य ठप: खड़ंजा उखाड़े जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जनता ने CM योगी आदित्यनाथ से लगाई गुहार महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया Amway Nutrilite Concentrated Fruit & Vegetable: A Scientific Convergence of Modern Nutrition
उत्तर प्रदेश सरकार English

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में यूपी के ओडीओपी की धूम

B

Bhargav Bhargav

5468 views

👌41वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2022 में ओडीओपी के स्टॉल पर बड़ी संख्या में उमड़ रहे लोग

👌 गोरखपुर का टेराकोटा, आगरा का मार्बल इनले, लखनऊ की चिकनकारी के स्टॉल पर सबसे ज्यादा भीड़    

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज नई दिल्ली/लखनऊ, 21 नवंबर: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक जिला, एक उत्पाद के जरिए जिलों के उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है। इस कड़ी में राष्ट्रीय राजधानी के प्रगति मैदान में 14 से 27 नवंबर के बीच चल रहे 41वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2022 में यूपी के प्रमुख उत्पादों (ओडीओपी) के स्टॉल पर लोगों की भीड़ देखते ही बन रही है। वाराणसी की गुलाबी मीनाकारी से लेकर गोरखपुर का टेराकोटा, आगरा का मार्बल इनले, लखनऊ की चिकनकारी, कन्नौज का इत्र, कानपुर के लेदर उत्पादों को यूपी गैलरी में प्रदर्शित किया जा रहा है, जो यहां आने वाले लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्य सचिव डीएस मिश्रा ने यूपी गैलरी का शुभारंभ किया था, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मेले में आकर यूपी के उत्पादों की सराहना की थी।

मेले में यूपी की वृहद हिस्सेदारी

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला प्रत्येक वर्ष 14 से 27 नवम्बर तक आयोजित होता है। यह देश की आर्थिक औद्योगिक प्रगति को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। इस मेले के आयोजन के माध्यम से देश के प्रत्येक राज्य एवं भारत सरकार के संबंधित विभागों द्वारा अपने उत्कृष्ट उत्पादों को प्रदर्शित किया जाता है। उत्तर प्रदेश भी विगत वर्ष की भांति फोकस राज्य के रूप में मेले में प्रतिभाग कर रहा है। प्रदेश द्वारा इस मेले में एमएसएमई उद्योगों, निर्यातकों, हस्तशिल्पियों एवं ओडीओपी उद्यमियों के उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। यूपीसीडा, नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा यमुना एक्सप्रेस-वे अथारिटी द्वारा भी प्रदेश में कराये जा रहे उत्कृष्ट औद्योगिक अवस्थापना संबंधी कार्यों का प्रदर्शन यहां किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त इंडियन इंस्टीट्यूट आफ पैकेजिंग द्वारा भी ओडीओपी उत्पादों की पैकेजिंग के संबंध में प्रदर्शन किया जा रहा है। 

ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं उत्पाद

ओडीओपी के तहत उत्तर प्रदेश के जो उत्पाद यूपी गैलरी में प्रदर्शित किए जा रहे हैं उनमें वाराणसी की गुलाबी मीनाकारी, गोरखपुर का टेराकोटा, आगरा का मार्बल इनले, लखनऊ की चिकनकारी, कन्नौज का इत्र, कानपुर के लेदर उत्पाद आदि शामिल हैं। इसके साथ ही मैनपुरी की तारकशी, लखनऊ की चिकनकारी, वाराणसी की गुलाबी मीनाकारी एवं आगरा का मार्बल इन-ले की कलाओं का सजीव प्रदर्शन हस्तशिल्पियों द्वारा किया जा रहा है। इन उत्पादों को देखने और खरीदने के लिए आने वालों की भारी भीड़ लग रही है। देश ही नहीं दुनिया भर के मेहमानों ने भी इन उत्पादों में अपनी रुचि दिखाई है। इन उत्पादों को व्यक्तिगत तौर पर या वर्चुअल खरीद जा सकता है। इसके लिए सोशल मीडिया पर भी प्रचार किया जा रहा है। एक क्यूआर कोड को स्कैन करने पर यूपी गैलरी के सजीव दर्शन हो सकते हैं और यहां आप उत्पादों को ऑनलाइन बुक भी कर सकते हैं।

लोकल टू ग्लोबल की थीम

इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप मेले की थीम ’’वोकल फार लोकल, लोकल टू ग्लोबल’’ की अवधारणा पर रखी गई है। इसके आधार पर प्रदेश के पारम्परिक उत्पाद के साथ-साथ निर्यातकों के उत्पादों को भी शोकेस किया जा रहा है। मालूम हो कि इस अवसर के जरिए प्रदेश सरकार अपने प्रमुख उत्पादों की वैश्विक स्तर पर मार्केटिंग का प्रयास कर रही है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बाली में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों को प्रदेश के उत्पाद उपहार स्वरूप प्रदान किए थे। ये सारी गतिविधिया प्रदेश के वन ट्रियलियन डॉलर इकॉनमी बनने के लक्ष्य को साकार करने में सहायक होंगे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!