ब्रेकिंग न्यूज़
सामाजिक समरसता के जरिए समाज के हर वर्ग को संगठन से जोड़ने की भाजपा की पहल | रक्षा मंत्री ने भारतीय वोवीनाम टीम को दिया विजय का मंत्र, बोले—पदक जीतकर बढ़ाएं देश का गौरव | गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर याहियागंज गुरुद्वारे पहुंचे राजनाथ सिंह, संगत के बीच बैठकर सुना कीर्तन | विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, संवेदनशील बूथों की होगी सघन निगरानी; अधिकारियों को निष्पक्ष मैपिंग के निर्देश | लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का मतदाता बनना जरूरी : मुकेश शर्मा | विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट से परिचित कराने में जुटा प्रशासन | कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश | एशियाई चैंपियनशिप में भारत की कमान संभालेंगे प्रवीण गर्ग, अंतरराष्ट्रीय मंच पर दम दिखाने उतरेंगे 12 खिलाड़ी | सामाजिक समरसता के जरिए समाज के हर वर्ग को संगठन से जोड़ने की भाजपा की पहल | रक्षा मंत्री ने भारतीय वोवीनाम टीम को दिया विजय का मंत्र, बोले—पदक जीतकर बढ़ाएं देश का गौरव | गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर याहियागंज गुरुद्वारे पहुंचे राजनाथ सिंह, संगत के बीच बैठकर सुना कीर्तन | विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, संवेदनशील बूथों की होगी सघन निगरानी; अधिकारियों को निष्पक्ष मैपिंग के निर्देश | लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का मतदाता बनना जरूरी : मुकेश शर्मा | विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट से परिचित कराने में जुटा प्रशासन | कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश | एशियाई चैंपियनशिप में भारत की कमान संभालेंगे प्रवीण गर्ग, अंतरराष्ट्रीय मंच पर दम दिखाने उतरेंगे 12 खिलाड़ी |
हाइलाइट न्यूज़
हरदोई रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड, यू0पी0 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण- • एसपी हरदोई: अपराधियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा • CM yogi गोरखपुर में केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश की वार्षिक बैठक एवं शैक्षणिक कार्यशाला में शामिल • न्यायिक अनुभव की लंबी यात्रा के बाद विधान परिषद के शीर्ष प्रशासनिक दायित्व तक पहुंचे रामानन्द चन्द, जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया अभिनंदन • गन्ना जलाने के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा • <strong>राष्ट्रपति ने जनपद गौतमबुद्धनगर में सातवें भारत जल सप्ताह का उद्घाटन किया</strong> • जनपद अमेठी में पुलिस लाइन में आवासीय/अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य का स्वीकृति सम्बन्धी प्रस्ताव मंजूर • भारत को विश्व पर्यटन की राजधानी बनाने वाले दूरदर्शी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत को जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं • हरदोई रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड, यू0पी0 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण- • एसपी हरदोई: अपराधियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा • CM yogi गोरखपुर में केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश की वार्षिक बैठक एवं शैक्षणिक कार्यशाला में शामिल • न्यायिक अनुभव की लंबी यात्रा के बाद विधान परिषद के शीर्ष प्रशासनिक दायित्व तक पहुंचे रामानन्द चन्द, जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया अभिनंदन • गन्ना जलाने के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा • <strong>राष्ट्रपति ने जनपद गौतमबुद्धनगर में सातवें भारत जल सप्ताह का उद्घाटन किया</strong> • जनपद अमेठी में पुलिस लाइन में आवासीय/अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य का स्वीकृति सम्बन्धी प्रस्ताव मंजूर • भारत को विश्व पर्यटन की राजधानी बनाने वाले दूरदर्शी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत को जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

लखनऊ में भाजपा का बड़ा संगठनात्मक अभियान: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी तेज

कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा देने के लिए 16-17 मई को होगा प्रशिक्षण वर्ग, 1 से 5 मई के बीच कार्यसमिति बैठक

D

Dainik India News

• 12211 views

 दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ महानगर कार्यालय में आज “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण वर्ग की महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति पर गहन चर्चा की गई।

बैठक में वर्ग प्रभारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव और संचालन समिति प्रमुख मान सिंह ने ‘जिला कार्यसमिति बैठक’ तथा ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग’ की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण करते हुए आयोजन को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया, जिससे हर स्तर पर संगठन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने जानकारी दी कि 1 मई से 5 मई के बीच जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जबकि 16 और 17 मई को प्रशिक्षण वर्ग प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के लिए केवल संगठनात्मक ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रहित के प्रति समर्पण और सेवा भाव को सुदृढ़ करने का भी सशक्त मंच हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इस महाभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, विचारधारा और आधुनिक कार्यप्रणाली से जोड़ा जाएगा, जिससे वे जमीनी स्तर पर अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू के अनुसार बैठक में महामंत्री सतेंद्र सिंह, टिंकू, उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि, दीपक शुक्ला, विनायक पाण्डेय, जी.डी. शुक्ला, कुमकुम राजपूत, सीता नेगी, योगेंद्र पटेल, मंत्री चन्द्र प्रकाश अवस्थी, अपूर्व भार्गव, पंकज सक्सेना, अर्चना साहू, सतीश मिश्रा, राजेश चौधरी, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, कार्यालय सह मंत्री मयंक बाजपेयी, शैलेन्द्र राय, आईटी संयोजक उत्तम मिश्रा, सोशल मीडिया टी.आर. जोशी और मणिकांत शुक्ला सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!