ब्रेकिंग न्यूज़
पुलिस आख्या पर न्यायालय का सवाल: हस्ताक्षर किस अधिकारी के हैं? | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | 22 साल की वित्तीय यात्रा से साहू ग्रुप की रणनीतिक कमान तक पहुंचे रोहित कुमार बाजपेयी | पुलिस आख्या पर न्यायालय का सवाल: हस्ताक्षर किस अधिकारी के हैं? | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | 22 साल की वित्तीय यात्रा से साहू ग्रुप की रणनीतिक कमान तक पहुंचे रोहित कुमार बाजपेयी |
हाइलाइट न्यूज़
जनपद मऊ के समस्त थानों पर समाधान दिवस/थाना दिवस का किया गया आयोजन • शिवसेना ने यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान • नवागत जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पदभार संभाला • श्रीराम के आदर्शों पर आधारित भव्य सांगीतिक कार्यक्रम सम्पन्न, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वीरों को दिया गया धन्यवाद • दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में वकीलों का प्रदर्शन • विद्युत व्यवस्था में अग्रणी राज्यों की व्यवस्था को प्रदेश में लागू करेगी योगी सरकार  • गोधरा की धरा पर सजा भगवा रंग, गूंजा-मंदिर अब बनने लगा है... • एस.एम.एस. लखनऊ में धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस • जनपद मऊ के समस्त थानों पर समाधान दिवस/थाना दिवस का किया गया आयोजन • शिवसेना ने यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान • नवागत जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पदभार संभाला • श्रीराम के आदर्शों पर आधारित भव्य सांगीतिक कार्यक्रम सम्पन्न, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वीरों को दिया गया धन्यवाद • दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में वकीलों का प्रदर्शन • विद्युत व्यवस्था में अग्रणी राज्यों की व्यवस्था को प्रदेश में लागू करेगी योगी सरकार  • गोधरा की धरा पर सजा भगवा रंग, गूंजा-मंदिर अब बनने लगा है... • एस.एम.एस. लखनऊ में धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस •
ताज़ा खबर English

वाराणसी में विकास परियोजनाओं की समीक्षा, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

D

Dainik India News

• 6419 views
वाराणसी में विकास परियोजनाओं की समीक्षा, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर

कानून-व्यवस्था व त्योहारों को लेकर अधिकारियों को सतर्कता के निर्देश

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में चल रही विकास परियोजनाओं और निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि गतिमान परियोजनाओं को युद्धस्तर पर पूर्ण कराया जाए, और निर्माण कार्यों में देरी या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान उन्होंने प्रत्येक निर्माणाधीन परियोजना की मॉनीटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने और साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास परियोजनाओं में लापरवाही बरतने वाली संस्थाओं की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने शहर में ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के साथ आमजन, श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों के प्रति पुलिस के व्यवहार को अधिक संवेदनशील बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

होली पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

मुख्यमंत्री ने आगामी होली पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होलिका दहन स्थलों, होली उत्सव तथा शोभायात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही, शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए थानावार टॉप-10 अपराधियों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस बूथों, पिंक बूथों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने साइबर क्राइम पर नियंत्रण और अपराधियों पर कड़ी नजर रखने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि साइबर अपराध को रोकने के लिए विशेष टीमें गठित की जाएं।

धार्मिक स्थलों पर ध्वनि नियंत्रण और सीसीटीवी निगरानी

मुख्यमंत्री ने धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज को निर्धारित सीमा के भीतर रखने और डीजे जैसी तेज ध्वनि पर सख्त नियंत्रण रखने के निर्देश दिए। साथ ही, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख स्थानों, बैंक, वित्तीय संस्थाओं, दुकानों और प्रतिष्ठानों में अधिकतम सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

गौ-तस्करी पर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में गौ-तस्करी पूरी तरह प्रतिबंधित है। इस अपराध में संलिप्त पाए जाने वालों—चाहे तस्कर हों, वाहन स्वामी हों या अन्य—पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एडीजी जोन को जनपदवार समीक्षा कर इस पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने को कहा गया।

उद्योगों को बढ़ावा, महिलाओं के लिए छात्रावास और सस्ती कैंटीन

मुख्यमंत्री ने जिले में उद्योग स्थापना को बढ़ावा देने के लिए अब तक किए गए एमओयू और निवेश की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास और सस्ती कैंटीन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

यूपीपीसीएल और लोक निर्माण विभाग को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना की शुरुआत से पहले सभी आवश्यक एनओसी और प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएं, ताकि अनावश्यक देरी से बचा जा सके।

प्रमुख विकास कार्यों की समीक्षा और दिशा-निर्देश

  • बड़ा लालपुर में निफ्ट कैंपस: निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की जांच के लिए एक्सपर्ट से परीक्षण कराया जाए।
  • हर घर नल योजना: पूर्ण हो चुकी 757 ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं का सत्यापन कराया जाए।
  • चंद्रावती घाट: कार्यों की गुणवत्ता में और सुधार किया जाए।
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम: वाराणसी विकास प्राधिकरण को काश्तकारों से वार्ता कर स्टेडियम के आसपास की जमीन का अधिग्रहण करने और नियोजित विकास का रोडमैप तैयार करने के निर्देश। पर्याप्त पार्किंग और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी विकास किया जाए।
  • गेहूं क्रय केंद्र: किसानों के लिए सस्ती दर पर भोजन, निःशुल्क पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि 17 मार्च से जिले के 36 केंद्रों पर ₹2,425 प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद शुरू होगी।

बैठक में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टांप एवं न्यायालय शुल्क राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, सहित अन्य जनप्रतिनिधि और शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!