ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
बेरोजगारी से संघर्ष नहीं, सफलता की शुरुआत करें , समर्थ भारत के साथ अपने भविष्य को दें नई उड़ान समाजवादी पार्टी के वृक्षारोपण अभियान का समापन, अखिलेश यादव ने बरगद का पेड़ लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश पृथ्वी का स्वर्ग वहाँ होता है जहाँ बुजुर्ग मुस्कराते हुये मिलेःजिलाधिकारी रविवार को खुलेंगे विद्यालय, मिड-डे मील का भी होगा प्रबंध  मुख्यमंत्री ने फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को उ0प्र0 में टैक्स फ्री करने की घोषणा की सड़कों पर बेपरवाह होकर फर्राटा भर दौड़ती भूसी गाड़ी पयागपुर में रामलीला के सांठवे वर्ष के समारोह का भव्य उद्घाटन Awareness Program on Arthritis and Joint Pain बेरोजगारी से संघर्ष नहीं, सफलता की शुरुआत करें , समर्थ भारत के साथ अपने भविष्य को दें नई उड़ान समाजवादी पार्टी के वृक्षारोपण अभियान का समापन, अखिलेश यादव ने बरगद का पेड़ लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश पृथ्वी का स्वर्ग वहाँ होता है जहाँ बुजुर्ग मुस्कराते हुये मिलेःजिलाधिकारी रविवार को खुलेंगे विद्यालय, मिड-डे मील का भी होगा प्रबंध  मुख्यमंत्री ने फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को उ0प्र0 में टैक्स फ्री करने की घोषणा की सड़कों पर बेपरवाह होकर फर्राटा भर दौड़ती भूसी गाड़ी पयागपुर में रामलीला के सांठवे वर्ष के समारोह का भव्य उद्घाटन Awareness Program on Arthritis and Joint Pain
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री ने जनपद संत कबीर नगर में राष्ट्रपति जी के आगामीभ्रमण कार्यक्रम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया

B

Bhargav Bhargav

3228 views
मुख्यमंत्री ने जनपद संत कबीर नगर में राष्ट्रपति जी के आगामीभ्रमण कार्यक्रम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया

हरिंद्र सिंह/दैनिक इंडिया न्यूज

मुख्यमंत्री ने संत कबीरदास की मजार/समाधि पर पुष्प अर्पित किये

बिस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद संत कबीर नगर में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी के आगामी 05 जून, 2022 के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत मगहर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संत कबीर समाधि स्थल, मजार, गुफा, नवनिर्मित संत कबीर अकादमी एवं शोध संस्थान एवं संत कबीर म्युरल पेण्टिंग दीर्घा इण्टरप्रेटेशन सेण्टर, एक्ज़ीबीशन हॉल तथा राष्ट्रपति जी के आगमन हेतु बनाए जा रहे हेलीपैड आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने संत कबीरदास की मजार/समाधि पर पुष्प भी अर्पित किये।
निरीक्षण के उपरान्त, मुख्यमंत्री जी ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की देख-रेख में खलीलाबाद नगर पंचायत में साफ-सफाई अभियान संचालित किया जाए। उन्होंने साफ-सफाई के अलावा, कार्यक्रम में आने वाले वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने संत कबीर अकादमी एवं शोध संस्थान के सभागार में सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीट के अनुसार ही लोगों को पास जारी किए जाएं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि केवल पूर्ण योजनाओं का ही उद्घाटन कराया जाए। उन्होंने उप निदेशक, पर्यटन को निर्देशित किया कि पर्यटन विभाग की पूर्ण योजनाओं की सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दें, ताकि तदनुसार शिलापट्टिकाएं तैयार करवायी जा सकंे। उन्होंने सभी कार्यों को 02 जून, 2022 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कबीर समाधि स्थल पर स्वागत करने के लिए जनप्रतिनिधियों की सूची अपर मुख्य सचिव गृह के माध्यम से राष्ट्रपति भवन को भेजकर समय से अनुमति प्राप्त कर ली जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कबीर चौरा में कबीर समाधि स्थल पर भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित कराया जाए। इसके अलावा, संस्कृति विभाग से समन्वय करके दो-तीन स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाए। एल0ई0डी0 स्क्रीन की व्यवस्था की जाए, ताकि आने वाले लोग कार्यक्रम का प्रसारण देख सकें।
आगामी 05 जून, 2022 को राष्ट्रपति जी संत कबीरदास की समाधि/मजार पर जाएंगे। उसके पश्चात वृक्षारोपण तथा संत समागम को सम्बोधित करेंगे। यहीं पर राष्ट्रपति जी कबीर चौरा में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों का उद्घाटन भी करेंगे।
मुख्यमंत्री जी ने आज लखीमपुर खीरी में हुई सड़क दुर्घटना में मृतक यात्रियों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों, विशेष रूप से नेशनल हाईवे पर बेतरतीब वाहन खड़े न हों।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!