ब्रेकिंग न्यूज़
UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | 22 साल की वित्तीय यात्रा से साहू ग्रुप की रणनीतिक कमान तक पहुंचे रोहित कुमार बाजपेयी | FROM A HOTEL FINANCE DESK TO THE COMMAND CENTRE OF A ₹1,500-CRORE BUSINESS GROUP: SAHU GROUP ENTERS ITS NEXT CORPORATE CHAPTER | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | 22 साल की वित्तीय यात्रा से साहू ग्रुप की रणनीतिक कमान तक पहुंचे रोहित कुमार बाजपेयी | FROM A HOTEL FINANCE DESK TO THE COMMAND CENTRE OF A ₹1,500-CRORE BUSINESS GROUP: SAHU GROUP ENTERS ITS NEXT CORPORATE CHAPTER |
हाइलाइट न्यूज़
नारायण सेवा संस्थान का लखनऊ में विशाल निशुल्क नारायण लिम्ब शिविर 28 को • Constitution Triumphs: Indian-American Lawyer Neal Katyal Floors Trump’s Tariff Gamble in Court • लखनऊ में खुला उत्‍तर भारत का सबसे बड़ा माल 'लुलु माल', मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन • हनुमान अनुकंपा से समर्पण का संगम: राजाजीपुरम में हुआ दिव्य भंडारा • 06जून, को राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी के आगमन पर उ0प्र0 विधान मण्डल का संयुक्त उपवेशन • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक;  जल जीवन मिशन को लेकर जिलाधिकारी है सक्रिय • शांति भंग की आशंका में कुल 19 व्यक्ति व एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • मुख्यमंत्री ने बटलर पैलेस में अतिविशिष्ट गृह नैमिषारण्य कालोकार्पण किया • नारायण सेवा संस्थान का लखनऊ में विशाल निशुल्क नारायण लिम्ब शिविर 28 को • Constitution Triumphs: Indian-American Lawyer Neal Katyal Floors Trump’s Tariff Gamble in Court • लखनऊ में खुला उत्‍तर भारत का सबसे बड़ा माल 'लुलु माल', मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन • हनुमान अनुकंपा से समर्पण का संगम: राजाजीपुरम में हुआ दिव्य भंडारा • 06जून, को राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी के आगमन पर उ0प्र0 विधान मण्डल का संयुक्त उपवेशन • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक;  जल जीवन मिशन को लेकर जिलाधिकारी है सक्रिय • शांति भंग की आशंका में कुल 19 व्यक्ति व एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • मुख्यमंत्री ने बटलर पैलेस में अतिविशिष्ट गृह नैमिषारण्य कालोकार्पण किया •
Uncategorized English

बाबू सुंदर सिंह फाउंडेशन ने किया कंबल वितरण, जरूरतमंदों के चेहरों पर दिखी संतोष की मुस्कान

D

Dainik India News

• 6490 views
बाबू सुंदर सिंह फाउंडेशन ने किया कंबल वितरण, जरूरतमंदों के चेहरों पर दिखी संतोष की मुस्कान

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ। रॉयल पाम रिसॉर्ट, महानगर लखनऊ में बाबू सुंदर सिंह फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में सैकड़ों गरीब, असहाय और दिव्यांगजनों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रीना सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कुलदीप पति त्रिपाठी, अतिरिक्त महाधिवक्ता, उच्च न्यायालय उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह के साथ प्रभात अधौलिया,पूर्व भाग संचालक, सभासद नूपुर शांखधर, सभासद राकेश मिश्र और पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील शांखधर सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

फाउंडेशन की इस पहल ने समाज के उपेक्षित और गरीब वर्ग की मदद के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। जनवरी की सर्द हवाओं के बीच कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष की झलक दिखाई दी। इस दृश्य ने आयोजन से जुड़े सभी व्यक्तियों के आत्मबल को और अधिक मजबूत किया।

राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने इस प्रयास को समाज के लिए अनुकरणीय बताते हुए फाउंडेशन अध्यक्ष रीना सिंह और मुख्य अतिथि कुलदीप पति त्रिपाठी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर अधिवक्ता संजीव पांडेय ने कार्यक्रम का संचालन प्रभावी और रोचक तरीके से किया। सभासद नूपुर शांखधर ने सभी उपस्थित अतिथियों, फाउंडेशन के पदाधिकारियों और लाभार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे और उन्होंने कंबल प्राप्त कर आयोजन की सराहना की। फाउंडेशन की इस पहल ने ठिठुरती ठंड में जरूरतमंदों को राहत देने के साथ-साथ सामाजिक सेवा का आदर्श प्रस्तुत किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!