ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल और दैनिक इंडिया न्यूज़ की पहल बनी जनसेवा का माध्यम, मेगा हेल्थ कैंप में उमड़े लोग | संगठन को नई धार देने की तैयारी, महिला एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को सौंपी गई सक्रिय भूमिका | जेवर बना उद्योगों का नया पावरहाउस, 1,200 करोड़ से लगेगा ट्रैक्टर प्लांट | संसार को जानने की होड़ में स्वयं को भूलता मनुष्य : विज्ञानमय कोश ही आत्मबोध और परम सत्य के साक्षात्कार का निर्णायक द्वार | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल और दैनिक इंडिया न्यूज़ की पहल बनी जनसेवा का माध्यम, मेगा हेल्थ कैंप में उमड़े लोग | संगठन को नई धार देने की तैयारी, महिला एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को सौंपी गई सक्रिय भूमिका | जेवर बना उद्योगों का नया पावरहाउस, 1,200 करोड़ से लगेगा ट्रैक्टर प्लांट | संसार को जानने की होड़ में स्वयं को भूलता मनुष्य : विज्ञानमय कोश ही आत्मबोध और परम सत्य के साक्षात्कार का निर्णायक द्वार | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? |
हाइलाइट न्यूज़
विकास नगर लखनऊ कदम्ब पार्क में छठ महा पर्व पर दिखा अद्भुत एवं मनोरम दृश्य • भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत • मकर संक्रांति पर लगे मेला भारी, गोरख बाबा के महिमा बा न्यारी • 18 यूनिट रक्तदान एवं 200 मरीजों को फल वितरण कर मनाया जन्मदिन • “प्रो. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले—केजीएमयू के गौरव को मिलेगी नई ऊंचाई” • अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ • उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे और रोजगार में अभूतपूर्व विकास: मुख्यमंत्री की नेतृत्व में प्रदेश ने बनाई नई पहचान • मुख्यमंत्री ने एमएसएमई उद्यमियों का किया आह्वान, यूपी जीआईएस के लिए अभी से शुरू करें तैयारी • विकास नगर लखनऊ कदम्ब पार्क में छठ महा पर्व पर दिखा अद्भुत एवं मनोरम दृश्य • भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत • मकर संक्रांति पर लगे मेला भारी, गोरख बाबा के महिमा बा न्यारी • 18 यूनिट रक्तदान एवं 200 मरीजों को फल वितरण कर मनाया जन्मदिन • “प्रो. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले—केजीएमयू के गौरव को मिलेगी नई ऊंचाई” • अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ • उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे और रोजगार में अभूतपूर्व विकास: मुख्यमंत्री की नेतृत्व में प्रदेश ने बनाई नई पहचान • मुख्यमंत्री ने एमएसएमई उद्यमियों का किया आह्वान, यूपी जीआईएस के लिए अभी से शुरू करें तैयारी •
उत्तर प्रदेश सरकार English

अमृत भारत योजना के तहत मिर्जापुर, चुनार और विंध्याचल स्टेशनों का निरीक्षण; रेलवे ने मिर्जापुर में खाली कराई अनधिकृत भूमि

D

Dainik India News

• 8712 views
अमृत भारत योजना के तहत मिर्जापुर, चुनार और विंध्याचल स्टेशनों का निरीक्षण; रेलवे ने मिर्जापुर में खाली कराई अनधिकृत भूमि

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हिमांशु शुक्ला ने दिए यात्री सुविधाओं के तेजी से विकास के निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे नए विकसित स्टेशनों का उद्घाटन

दैनिक इंडिया न्यूज़, प्रयागराज:प्रयागराज मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) हिमांशु शुक्ला ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे मिर्जापुर, चुनार और विंध्याचल रेलवे स्टेशनों का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान हिमांशु शुक्ला ने यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और सभी कार्यों को निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। प्रमुख रूप से वातानुकूलित प्रतीक्षालय, पार्किंग क्षेत्र, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, प्रीपेड टैक्सी बूथ और पावन स्थलों से कनेक्टिविटी के लिए शटल बस सेवा की तैयारियों पर चर्चा की गई।
योजना के अनुसार, शटल बस सेवा बड़े हनुमान जी-प्रयागराज, विंध्याचल, मिर्जापुर और वाराणसी होते हुए अयोध्या तक संचालित की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं और यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान मिर्जापुर स्टेशन पर रेलवे की अनधिकृत कब्जे वाली भूमि को खाली कराने की बड़ी कार्रवाई भी की गई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक-कोचिंग हिमांशु शुक्ला, सहायक वाणिज्य प्रबंधक तथा नगर मजिस्ट्रेट मिर्जापुर के नेतृत्व में, सहायक मंडल अभियंता, वाणिज्य निरीक्षक, स्टेशन अधीक्षक और रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग से गुड्स शेड के निकट स्थित कब्जे को हटाया गया।

रेलवे प्रशासन ने विकास कार्यों की समयसीमा तय करते हुए निर्माण एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। प्रथम चरण के कार्यों के पूरा होने के बाद, इन स्टेशनों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इससे यात्रियों को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, और क्षेत्रीय पर्यटन को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!