ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
अवैध वसूली करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से 4170 रुपये बरामद • त्रेतायुग से चली आ रही है गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा • Sumit Bahadur Highlights the 3 Cardinal Rules of Business • आगामी 100 दिनों में प्रदेश में तीसरीग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाए:सीएम • मलिन बस्तियों में शिक्षा की लौ, स्लेट-पेंसिल से बच्चों के सपनों को मिली नई राह • मुख्यमंत्री ने जनपद चन्दौली में 27 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया • महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर भ्रमण के दौरान स्थानीय समस्याओं पर ध्यान दिया • रेडियोथेरेपी में KGMU को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित उपकरण को मिला पुरस्कार • अवैध वसूली करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से 4170 रुपये बरामद • त्रेतायुग से चली आ रही है गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा • Sumit Bahadur Highlights the 3 Cardinal Rules of Business • आगामी 100 दिनों में प्रदेश में तीसरीग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाए:सीएम • मलिन बस्तियों में शिक्षा की लौ, स्लेट-पेंसिल से बच्चों के सपनों को मिली नई राह • मुख्यमंत्री ने जनपद चन्दौली में 27 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया • महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर भ्रमण के दौरान स्थानीय समस्याओं पर ध्यान दिया • रेडियोथेरेपी में KGMU को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित उपकरण को मिला पुरस्कार •
टैकनोलजी ब्रेकिंग हिन्दी

विश्व पर्यावरण दिवस पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत किया वृहद् वृक्षारोपण

D

Dainik India News

• 7551 views
विश्व पर्यावरण दिवस पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत किया वृहद् वृक्षारोपण

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कैंट स्थित कस्तूरबा पार्क में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए वृक्षारोपण किया। इस पुनीत कार्य में उनके साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि सम्मिलित रहे। इस अत्यंत प्रेरणादायी अवसर पर रक्षा मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुंदर एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के ध्येय से समस्त देशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का पुरज़ोर आह्वान किया।

Article image

​इस महा-अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वृक्ष केवल वैश्विक पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने का माध्यम नहीं हैं, अपितु वे संपूर्ण मानव सभ्यता के अस्तित्व और समृद्धि के आधार स्तंभ भी हैं। उन्होंने अत्यंत भावुक स्वर में कहा कि प्रधानमंत्री के यशस्वी नेतृत्व में संचालित 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान साक्षात् प्रकृति और हमारी आराध्य जननी के प्रति कृतज्ञता व सम्मान व्यक्त करने का एक अत्यंत अनूठा और सार्थक भगीरथ प्रयास है। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग और सभी प्रबुद्ध नागरिकों से इस जीवंत अभियान का अभिन्न हिस्सा बनने, अपने जीवन में अनिवार्य रूप से कम से कम एक पौधा रोपने तथा उसकी पूर्ण निष्ठा से देखभाल करने का संकल्प लेने का सादर आग्रह किया ताकि हमारी धरा सदैव पल्लवित और पुष्पित बनी रहे।

Article image

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!