ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाईकिल बरामद • घबराइए बिलकुल मत, मैं हूं ना: योगी आदित्यनाथ • शांति भंग की आशंका में 37 व्यक्ति तथा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • एस.एम.एस.लखनऊ में विकास पर राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ सम्पन्न • <em>जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ मतगणना स्थल का किया पुनः निरीक्षण</em> • यूपीडब्लूजेयू ने मनाया आईएफडब्लूजे का स्थापना दिवस, वरिष्ठ पत्रकार श्याम बाबू और हेमन्त शुक्ला सम्मानित • पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह जी की जयन्ती- संदेश • आज की खास खबरें • 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाईकिल बरामद • घबराइए बिलकुल मत, मैं हूं ना: योगी आदित्यनाथ • शांति भंग की आशंका में 37 व्यक्ति तथा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • एस.एम.एस.लखनऊ में विकास पर राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ सम्पन्न • <em>जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ मतगणना स्थल का किया पुनः निरीक्षण</em> • यूपीडब्लूजेयू ने मनाया आईएफडब्लूजे का स्थापना दिवस, वरिष्ठ पत्रकार श्याम बाबू और हेमन्त शुक्ला सम्मानित • पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह जी की जयन्ती- संदेश • आज की खास खबरें •
उत्तर प्रदेश सरकार English

76वां गणतंत्र दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया,भारतीय सेना की शक्ति प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा दर्शकों का दिल

D

Dainik India News

• 5640 views
76वां गणतंत्र दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया,भारतीय सेना की शक्ति प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा दर्शकों का दिल

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ, 26 जनवरी, 2025:
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 76वां गणतंत्र दिवस आज हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। विधानभवन के सामने आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

परेड का नेतृत्व मेजर हृदयांश सिंह गिल ने किया, जिसमें भारतीय सेना के अत्याधुनिक आयुधों और उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। बीएमपी-2 सारथ टैंक, 105 एमएम लाइट फील्ड गन और लाइट स्ट्राइक व्हीकल जैसे उपकरण आकर्षण का केंद्र रहे। हेलीकॉप्टरों द्वारा पुष्प वर्षा ने परेड को और भव्य बना दिया।

परेड में 7 कुमाऊं रेजीमेंट, असम रेजीमेंट, एएमसी, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सशस्त्र सीमा बल और यूपी पुलिस सहित कई बलों ने भाग लिया। होमगार्ड्स की महिला और पुरुष टुकड़ियों, एनसीसी के बालक-बालिका समूहों, और अन्य सशस्त्र बलों के संगठित मार्च पास्ट ने समारोह को गौरवशाली बना दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकियां:


विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। श्रीराम एकेडमी ने ‘महाकुंभ नृत्य’ प्रस्तुत किया, जबकि सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने ‘स्वर्णिम भारत’ नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

संस्कृति विभाग ने विभिन्न राज्यों के पारंपरिक नृत्यों का प्रदर्शन किया। सिक्किम के 'राई चंडी', मणिपुर के 'लाई राओबा', त्रिपुरा के 'ममिता', गुजरात के 'मनियारों', और उत्तर प्रदेश के ‘कथक’ जैसे नृत्यों ने भारतीय संस्कृति की विविधता को उजागर किया।


गणतंत्र दिवस परेड में विभिन्न विभागों और संस्थानों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने ‘महाकुंभ 2025’ की थीम पर झांकी प्रस्तुत की। चिकित्सा विभाग ने ‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ पर आधारित झांकी प्रस्तुत की।

उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान ने 'भारत रत्न अटल जी' पर केंद्रित झांकी प्रदर्शित की। लखनऊ पब्लिक स्कूल ने 'चंद्रयान-3' की सफलता को प्रदर्शित किया। पर्यटन निदेशालय ने 'श्रृंग्वेरपुर और महाकुंभ' की थीम पर आकर्षक झांकी पेश की।

विशेष प्रदर्शन:
होमगार्ड्स की ‘थंडरबोल्ट टीम’ ने मोटरसाइकिल स्टंट से दर्शकों को रोमांचित किया। उत्तर प्रदेश पुलिस के श्वान दल और फायर सर्विस के सुसज्जित वाहन भी परेड का हिस्सा रहे।

समारोह में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रिगण, सेना, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम ने राष्ट्रीय गौरव और एकता का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!