ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
विश्वनाथ धाम के विस्तार व सुविधाओं से दान और दर्शनार्थियों की संख्या में हुई रिकॉर्ड वृद्धि संपूर्ण समाधान दिवस: मंडलायुक्त व डीआईजी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए शीघ्र निस्तारण के निर्देश "हर बच्चे के लिए हर अधिकार" कैंपेन की हुई शुरुआत  पीएम नरेन्द्र मोदी पांच अक्टूबर को आएंगे लखनऊ मुख्यमंत्री ने दिया चेतावनी, किसी भी उपभोक्ता को गलत बिल न दिया जाय वंदेमातरम् के स्वरों से गूंजा महानगर विस्तार, तिरंगे की आन-बान-शान में डूबा लखनऊ उद्योग बंधु बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर सख्ती, बैंकों को कारण बताओ नोटिस वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ विश्वनाथ धाम के विस्तार व सुविधाओं से दान और दर्शनार्थियों की संख्या में हुई रिकॉर्ड वृद्धि संपूर्ण समाधान दिवस: मंडलायुक्त व डीआईजी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए शीघ्र निस्तारण के निर्देश "हर बच्चे के लिए हर अधिकार" कैंपेन की हुई शुरुआत  पीएम नरेन्द्र मोदी पांच अक्टूबर को आएंगे लखनऊ मुख्यमंत्री ने दिया चेतावनी, किसी भी उपभोक्ता को गलत बिल न दिया जाय वंदेमातरम् के स्वरों से गूंजा महानगर विस्तार, तिरंगे की आन-बान-शान में डूबा लखनऊ उद्योग बंधु बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर सख्ती, बैंकों को कारण बताओ नोटिस वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ
उत्तर प्रदेश सरकार English

रंग, उमंग और आत्मीयता के संग भाजपा परिवार ने मनाया होली का उत्सव

D

Dainik India News

3316 views
रंग, उमंग और आत्मीयता के संग भाजपा परिवार ने मनाया होली का उत्सव


महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली, दिया सामाजिक समरसता और सौहार्द का संदेश


दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ। पावन रंगोत्सव होली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने आलमबाग स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा आमजन के साथ अत्यंत हर्षोल्लास, आत्मीयता और उल्लासपूर्ण वातावरण में होली का उत्सव मनाया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी जनों को रंगों के इस पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ प्रेषित करते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता के भाव को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।


मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को आयोजित इस उत्सव में भाजपा परिवार के सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग एवं गुलाल लगाकर परस्पर आत्मीयता और सौहार्द का परिचय दिया। इस अवसर पर पारंपरिक व्यंजनों ठंडाई और गुजिया का रसास्वादन भी किया गया, जिससे उत्सव का उल्लास और अधिक बढ़ गया।


उत्सव के दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए होली के सुमधुर भजन एवं पारंपरिक लोकगीतों ने पूरे वातावरण को रंगमय और भावविभोर बना दिया। मधुर धुनों पर कार्यकर्ता भी स्वयं को रोक न सके और उल्लासपूर्वक थिरकते हुए सामूहिक रूप से रंगोत्सव का आनंद लिया।


महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि होली भारतीय संस्कृति का अत्यंत पावन और विशिष्ट पर्व है, जो केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व परस्पर दूरी और वैमनस्य को समाप्त कर समाज में एकात्मता, सौहार्द और सद्भाव को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।


इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने सामूहिक रूप से रंगोत्सव की आनंदमयी अनुभूति साझा की।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!