ब्रेकिंग न्यूज़
संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | यमुना के तट पर उमड़ा आस्था का महासागर, छठी मइया की भक्ति में सराबोर हुई दिल्ली | गोमती की बदहाली पर मुख्यमंत्री की चिंता, बोले– नदी की निर्मलता लौटाना सरकार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी | गोमती के तट से विश्वपटल तक गूंजा छठ का महात्म्य, लखनऊ ने रचा लोकआस्था की भव्यता और दिव्यता का नया प्रतिमान | छठ महापर्व पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दीं शुभकामनाएं, बोले—मां षष्ठी की कृपा जिस जीवन पर हो जाए, वह धन्य हो जाता है | अवमानना कानून में संशोधन की मांग: न्यायपालिका की गरिमा और न्यायिक आलोचना के अधिकार के बीच संतुलन का सवाल | सात जजों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर सुर्खियों में आए थे जस्टिस कर्णन, अब 71 वर्ष की उम्र में निधन | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | यमुना के तट पर उमड़ा आस्था का महासागर, छठी मइया की भक्ति में सराबोर हुई दिल्ली | गोमती की बदहाली पर मुख्यमंत्री की चिंता, बोले– नदी की निर्मलता लौटाना सरकार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी | गोमती के तट से विश्वपटल तक गूंजा छठ का महात्म्य, लखनऊ ने रचा लोकआस्था की भव्यता और दिव्यता का नया प्रतिमान | छठ महापर्व पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दीं शुभकामनाएं, बोले—मां षष्ठी की कृपा जिस जीवन पर हो जाए, वह धन्य हो जाता है | अवमानना कानून में संशोधन की मांग: न्यायपालिका की गरिमा और न्यायिक आलोचना के अधिकार के बीच संतुलन का सवाल | सात जजों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर सुर्खियों में आए थे जस्टिस कर्णन, अब 71 वर्ष की उम्र में निधन |
हाइलाइट न्यूज़
अधिवक्ताओं व समाजसेवियों को जिला जज ने किया सम्मानित • गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ कादंबिनी लाल श्रीवास्तव का जन्मोत्सव—विधिक गंभीरता और आत्मीय सम्मान का अद्वितीय संगम • अयोध्या, काशी और मथुरा की इस भूमि ने सदियों से देश को दिखाई है राह : ज्योतिरादित्य सिंधिया • ढाबा मालिक को महंगा पड़ा कछुआ पालने का शौक-ग‍िरफ्तार • बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात • 39 जनपदों में कोविड का एक भी मरीज नहीं, • कोरोना काल में दिवंगत 53 पत्रकारों के परिजनों को ₹5.30 करोड़ की सहायता देंगे मुख्यमंत्री • गणतंत्र दिवस पर वशिष्ठ बाल संस्कारशाला में पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक आयोजन • अधिवक्ताओं व समाजसेवियों को जिला जज ने किया सम्मानित • गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ कादंबिनी लाल श्रीवास्तव का जन्मोत्सव—विधिक गंभीरता और आत्मीय सम्मान का अद्वितीय संगम • अयोध्या, काशी और मथुरा की इस भूमि ने सदियों से देश को दिखाई है राह : ज्योतिरादित्य सिंधिया • ढाबा मालिक को महंगा पड़ा कछुआ पालने का शौक-ग‍िरफ्तार • बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात • 39 जनपदों में कोविड का एक भी मरीज नहीं, • कोरोना काल में दिवंगत 53 पत्रकारों के परिजनों को ₹5.30 करोड़ की सहायता देंगे मुख्यमंत्री • गणतंत्र दिवस पर वशिष्ठ बाल संस्कारशाला में पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक आयोजन •
उत्तर प्रदेश सरकार English

खाकी की शर्मनाक घटना! इंस्पेक्टर और दरोगा ने सराफा व्यापारी से की लूटपाट

D

Dainik India News

• 8022 views
खाकी की शर्मनाक घटना! इंस्पेक्टर और दरोगा ने सराफा व्यापारी से की लूटपाट

इंस्पेक्टर के घर से 50 किलो चांदी की हुई बरामदगी

लूट का खुलासा, दो पुलिसकर्मी समेत छह गिरफ्तार

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। जब वहीं लोग, जो आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाते हैं, अगर वहीं रक्षक से भक्षक बनकर, अपराधियों के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देने लगें, तो जनता कैसे महसूस करेगी कि वह सुरक्षित है। ऐसा ही एक मामला औरैया का है, जहां एक इंस्पेक्टर और एक दरोगा ने अपराधियों के साथ मिलकर लूट की वारदात की।

इस लूटकांड के बाद पीड़ित व्यापारी ने वारदात की शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने जांच आरंभ की और सीसीटीवी कैमरे जांचे। उनकी मदद से पुलिस आरोपियों के पते तक पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भोगनीपुर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर अजय पाल कठेरिया के आवास से 50 किलोग्राम चांदी जब्त की और इंस्पेक्टर, दरोगा सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया।

विस्तृत बात यह है कि 6 जून को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक सराफा व्यापारी से लूट हुई। उसके चालक को बंधक बनाकर, बदमाशों ने गाड़ी में मौजूद 50 किलोग्राम की चांदी लूट ली और फिर फरार हो गए। यहां अचरज वाली बात यह है कि वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि व्यापारी की दुकान में काम करने वाला पूर्व कर्मचारी ही था। और इस लूटकांड में उसी कर्मचारी का साथ देने के लिये इंस्पेक्टर और दरोगा भी मौजूद थे।

व्यापारी द्वारा कर्मचारी को दुकान से निकाले जाने को लेकर था नाराज, तभी से इस लूटकांड की घटना को दिया अंजाम

वास्तविकता में, व्यापारी की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी को दुकान से निकाल दिया गया था, जिससे वह नाराज था। उसके कारण उसने इस वारदात को आयोजित करने की योजना बनाई। इस योजना में, उसके साथी अपराधियों के अलावा इंस्पेक्टर और दरोगा भी शामिल हो गए। सभी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सराफा व्यापारी की कार को रोका और व्यापारी के चालक को बंधक बनाकर गाड़ी में रखी 50 किलोग्राम चांदी लूट ली और फिर फरार हो गए। वर्तमान में, कानपुर जोन के आईजी ने इंस्पेक्टर, दरोगा और हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।

आखिर यह है पूरा मामला….

तो पूरी बात यह है कि बांदा में निवास करने वाले सराफा व्यापारी मनीष सोनी, जिन्हें सागर के नाम से भी जाना जाता है, ने बताया कि 6 जून को वह अपनी क्रेटा कार संग अपने मामा के घर औरैया जा रहे थे। उनके साथ मामा के बेटे रवि सोनी, भाभी सोनाली सोनी, और उनकी बेटी अशी भी थीं। वे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से यात्रा कर रहे थे। उनकी कार को जगन्नाथ पाल नामक ड्राइवर चला रहा था। औरैया जिले में पहुंचते ही, 2:30 से 2:45 बजे के बीच, एक सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी के पास खड़े चार व्यक्ति ने हाथ दिखाकर उनकी कार को रोक लिया। इन लोगों में से दो व्यक्ति सादे कपड़े पहने थे, जबकि एक व्यक्ति दरोगा की वर्दी पहने था और पिस्तल ले रखी थी। एक सिपाही बन्दूकधारी वर्दी में था। कांस्टेबल एक कार्बाइन ले रखे थे। इसके बाद गाड़ी से सबको नीचे उतारा, फिर उन्होंने अपने बैग को गाड़ी में रख लिया और ड्राइवर से पूछताछ शुरू की और उसकी आईडी मांगी। इसके बाद उन लोगों ने गाड़ी की तलाशी ली। गाड़ी में दो बैग रखे थे, जिनमें चांदी के 30 टुकड़े थे। उन्होंने दोनों बैग उठाकर अपनी गाड़ी में रख लिए और ड्राइवर को साथ ले गए। कुछ दूर आगे बसंत पेट्रोल पंप पर तेल डलवाया। कुछ समय रुकने के बाद ड्राइवर को उतार दिया और गाड़ी औरैया की तरफ चली गई। ड्राइवर को सभी लोगों के मोबाइल वापस कर दिए। इसके बाद व्यापारी गाड़ी लेकर अपने मामा के घर औरैया पहुंचा। इसके बाद औरैया कोतवाली में लूट की एफआईआर दर्ज कराई।

इस पूरे लूटकांड मामले में एसपी चारू निगम ने खुलासा किया कि संजय चिकवा उर्फ संजय टोपी करीब आठ महीने पहले मनीष सोनी की ज्वैलर्स की दुकान में काम करता था। ये पहले से ही मनीष की दुकान पर गलत नजर रखता था। इसकी संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी होने पर मनीष सोनी ने उसे निकाल दिया था, इसलिए वह बेरोजगार हो गया था। संजय को मनीष सोनी की सभी गतिविधियों के बारे में जानकारी थी। इसने अपने दोस्त रफत के साथ मिलकर मनीष सोनी का माल रास्ते में लूटने की योजना बनाई। इसके बाद अपने दोस्त जमालुद्दीन पठान उर्फ जमील शेख को पूरी बात बताई।

आरोपियों की पहचान पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे से हुई

गिरफ्तार अभियुक्त:-

  1. अजय पाल सिंह कठेरिया पुत्र रामेश्वर दयाल कठेरिया निवासी नौगवा थाना पटियाली जनपद कासगंज. हाल नियुक्त- प्रभारी निरीक्षक भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात
  2. चिन्तन कौशिक पुत्र देव शंकर शर्मा निवासी इन्द्र कुटीर 219/12 छोटन दरबार के पीछे थाना कोतवाली नगर जनपद बुलंदशहर वर्तमान नियुक्ति थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात
  3. जमालुद्दीन पठान उर्फ जमील शेख पुत्र पारीदुद्दीन निवासी कम्हरिया थाना मौदाहा जनपद हमीरपुर
  4. संजय चिकवा उर्फ संजय टोपी पुत्र शिव मंगल निवासी ग्राम साईचर थाना कोतवाली बांदा जनपद बांदा
  5. फल खान पुत्र नवाब खान निवासी मुठनी थाना विचार जनपद हमीरपुर
  6. राकेश पुत्र रामेश्वर दीक्षित निवासी सायर थाना विचार जनपद हमीरपुर

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!