ब्रेकिंग न्यूज़
स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | बाढ़ के बाद बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए सैंथा पहुंचे मंत्री ए.के. शर्मा, ड्रोन से दवा छिड़काव का लिया जायजा | संस्कृत के प्रचार की धुरी बनेंगे देश के युवा, महाविद्यालयों में संगठन विस्तार पर संस्कृतभारती का जोर | कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम, समर्थ भारत ने प्रशिक्षुओं को वितरित किए प्रमाणपत्र | सपा के नारों पर योगी का पलटवार, राम मंदिर और परिवारवाद से खोली राजनीतिक बहस | आपदा की मार झेल रहे 9.18 लाख किसानों के खातों में पहुंचे ₹493 करोड़, योगी सरकार ने तेज की क्षतिपूर्ति की रफ्तार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | बाढ़ के बाद बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए सैंथा पहुंचे मंत्री ए.के. शर्मा, ड्रोन से दवा छिड़काव का लिया जायजा | संस्कृत के प्रचार की धुरी बनेंगे देश के युवा, महाविद्यालयों में संगठन विस्तार पर संस्कृतभारती का जोर | कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम, समर्थ भारत ने प्रशिक्षुओं को वितरित किए प्रमाणपत्र | सपा के नारों पर योगी का पलटवार, राम मंदिर और परिवारवाद से खोली राजनीतिक बहस | आपदा की मार झेल रहे 9.18 लाख किसानों के खातों में पहुंचे ₹493 करोड़, योगी सरकार ने तेज की क्षतिपूर्ति की रफ्तार |
हाइलाइट न्यूज़
उत्तर प्रदेश सरकार के आवाह्न पर माल ब्लाक के पीर नगर ग्राम में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया • भूमि पंजीकरण व्यवस्था में ऐतिहासिक परिवर्तन : अब खतौनी एवं स्वामित्व अभिलेखों के सूक्ष्म परीक्षण के उपरान्त ही होगी रजिस्ट्री • थाने में हुआ न‍िकाह, पुल‍िसकर्मी बने बाराती, घंटों चली जिरह • 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ • श्रावण के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब • त्रियदिवसीय राजकीय माध्यमिक स्तर संस्कृत विद्यालय प्रधानाचार्य नेतृत्व क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न • एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग • बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य की अध्यक्षता में विभागों की बैठक हुई संपन्न • उत्तर प्रदेश सरकार के आवाह्न पर माल ब्लाक के पीर नगर ग्राम में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया • भूमि पंजीकरण व्यवस्था में ऐतिहासिक परिवर्तन : अब खतौनी एवं स्वामित्व अभिलेखों के सूक्ष्म परीक्षण के उपरान्त ही होगी रजिस्ट्री • थाने में हुआ न‍िकाह, पुल‍िसकर्मी बने बाराती, घंटों चली जिरह • 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ • श्रावण के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब • त्रियदिवसीय राजकीय माध्यमिक स्तर संस्कृत विद्यालय प्रधानाचार्य नेतृत्व क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न • एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग • बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य की अध्यक्षता में विभागों की बैठक हुई संपन्न •
Uncategorized English

दोहरीघाट पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद

D

Dainik India News

• 6336 views
दोहरीघाट पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद

दैनिक इंडिया न्यूज ब्यूरो, मऊ, उत्तर प्रदेश।दोहरीघाट थाना पुलिस ने अहिरानी रेलवे अंडरब्रिज के पास वाहन चेकिंग के दौरान दो अंतर्जनपदीय शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की दो बाइकें बरामद की गई हैं, जबकि उनका एक अन्य साथी फरार है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

थाना दोहरीघाट के उपनिरीक्षक शमशेर बहादुर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम बीती रात अहिरानी रेलवे अंडरपास के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस को दो बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन दोनों भागने लगे। पुलिस ने तत्परता से घेराबंदी करते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुजीत यादव और पावेन्द्र के रूप में हुई है, जबकि उनका तीसरा साथी सूरज यादव फरार है। आरोपियों ने बताया कि वे विभिन्न जिलों से बाइक चोरी कर उनकी नंबर प्लेट बदलते थे।

इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक मऊ, इलामारन जी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, सीओ दिनेश दत्त मिश्रा के नेतृत्व में दोहरीघाट पुलिस की टीम—जिसमें थानाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक शमशेर बहादुर यादव, राजबहादुर, आदर्श दुबे, सुमित राय, और संजीव सिंह शामिल थे—ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुहम्दाबाद गोहना और जीयनपुर आजमगढ़ से चोरी की गई बाइकें बरामद की हैं।

फरार आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस का अभियान बदस्तूर जारी रहेगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!