ब्रेकिंग न्यूज़
IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह |
हाइलाइट न्यूज़
इरशाद ने थूक लगा कर बनाई रोटी, वीडियो वायरल होते ही ढाबाहुआ सील, आरोपी गिरफ्तार • प्रधानमंत्री ने युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए ‘खेलो इण्डिया’ कार्यक्रम प्रारम्भ कराया: मुख्यमंत्री • ठकुराइन ट्रस्ट' द्वारा आइकॉन अस्पताल में जरूरतमंदों के लिए पार्वती रसोई का शुभारंभ • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह की केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट संपन्न • जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान आयोजित , समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से जनसमस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश • कम दाम में प्रभावी औषधि और शल्य चिकित्सीय उपकरण से आर्थिक राहत • पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश पाण्डेय के कुशल निर्देशन में 24 घंटे में चोरी का पर्दाफाश • उतर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति के अंतर्गत पाठ्यक्रम समिति की विशेष बैठक सम्पन्न • इरशाद ने थूक लगा कर बनाई रोटी, वीडियो वायरल होते ही ढाबाहुआ सील, आरोपी गिरफ्तार • प्रधानमंत्री ने युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए ‘खेलो इण्डिया’ कार्यक्रम प्रारम्भ कराया: मुख्यमंत्री • ठकुराइन ट्रस्ट' द्वारा आइकॉन अस्पताल में जरूरतमंदों के लिए पार्वती रसोई का शुभारंभ • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह की केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट संपन्न • जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान आयोजित , समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से जनसमस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश • कम दाम में प्रभावी औषधि और शल्य चिकित्सीय उपकरण से आर्थिक राहत • पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश पाण्डेय के कुशल निर्देशन में 24 घंटे में चोरी का पर्दाफाश • उतर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति के अंतर्गत पाठ्यक्रम समिति की विशेष बैठक सम्पन्न •
उत्तर प्रदेश सरकार English

जरूरतमंदों के आवास-इलाज का करें इंतजाम, माफिया पर कसें लगाम : सीएम योगी

D

Dainik India News

• 7360 views
जरूरतमंदों के आवास-इलाज का करें इंतजाम, माफिया पर कसें लगाम : सीएम योगी

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं करीब 300 लोगों की समस्याएं

त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपरक निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,गोरखपुर, 1 दिसंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि हर जरूरतमंद को उसकी आवश्यकता के अनुसार आवास व इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। आपराधिक मामलों में एफआईआर दर्ज करने में लापरवाही न की जाए और भूमि कब्जाने वाले दबंग, माफिया पर लगाम कसने में तत्परता दिखाई जाए। जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता पर रखते हुए अधिकारी हर पीड़ित की समस्या का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

सीएम योगी में ये निर्देश शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए दिए। मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे। सबकी समस्याओं को सुनते हुए आश्वस्त किया हर समस्या का निस्तारण किया जाएगा। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 300 लोगों की समस्याएं सुनीं। इसमें बड़ी संख्या महिलाओं की रही। इस दौरान एक महिला ने आवास की समस्या बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला को पीएम आवास योजना या सीएम आवास योजना के तहत मकान उपलब्ध कराया जाए। 

जनता दर्शन में कई महिलाएं अपने परिजनों के इलाज हेतु आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आई थीं। मुख्यमंत्री ने उनकी पीड़ा सुनते हुए आश्वस्त किया कि इलाज में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। संबंधित अस्पताल से इस्टीमेट लेकर प्रक्रिया पूरी करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए। विवेकाधीन कोष से तत्काल सहायता राशि जारी करा दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस्टीमेट की प्रक्रिया को प्राथमिकता पर पूर्ण कराएं।  सीएम ने इस दौरान यह भी हिदायत दी कि अधिकारी हर जरूरतमंद का आयुष्मान हेल्थ कार्ड बनवाना भी सुनिश्चित करें। 

जनता दर्शन में जमीन कब्जा करने की आई  शिकायतों पर उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान अपने परिजनों के साथ आए बच्चों को दुलारते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए चॉकलेट दिया। उन्होंने बच्चों का हालचाल पूछा और पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!