ब्रेकिंग न्यूज़
CBI की चार्जशीट, एक साल की बोली-बंदी और फिर ₹3,483 करोड़ के ठेके—आखिर किस कसौटी पर बार-बार मिलती रही हरी झंडी? | केजीएमयू के 121 साल के इतिहास में पहली बार—प्रो. सोनिया नित्यानंद की ‘दूसरी पारी’ पर मुहर | A Historic Second Chapter for KGMU: Prof. Sonia Nityanand Entrusted with a Second Term | “प्रो. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले—केजीएमयू के गौरव को मिलेगी नई ऊंचाई” | ‘ऑर्गेनिक’ चीनी के नाम पर बड़ा खेल? पैकेट पर दावे, उत्पाद की शुद्धता पर गंभीर सवाल | सैनिकों के नाम एक हजार यूनिट ‘रक्त’, राष्ट्रसेवा का अनूठा संकल्प | तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह | तिरंगे की शान में लखनऊ ने भरी हुंकार, 30 हजार युवाओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा | CBI की चार्जशीट, एक साल की बोली-बंदी और फिर ₹3,483 करोड़ के ठेके—आखिर किस कसौटी पर बार-बार मिलती रही हरी झंडी? | केजीएमयू के 121 साल के इतिहास में पहली बार—प्रो. सोनिया नित्यानंद की ‘दूसरी पारी’ पर मुहर | A Historic Second Chapter for KGMU: Prof. Sonia Nityanand Entrusted with a Second Term | “प्रो. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले—केजीएमयू के गौरव को मिलेगी नई ऊंचाई” | ‘ऑर्गेनिक’ चीनी के नाम पर बड़ा खेल? पैकेट पर दावे, उत्पाद की शुद्धता पर गंभीर सवाल | सैनिकों के नाम एक हजार यूनिट ‘रक्त’, राष्ट्रसेवा का अनूठा संकल्प | तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह | तिरंगे की शान में लखनऊ ने भरी हुंकार, 30 हजार युवाओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा |
हाइलाइट न्यूज़
आधुनिक रेल तेजस: बदलते भारत की विकास यात्रा का प्रतीक: जेपी सिंह एक अभियुक्ता सहित कुल 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार सहारा हॉस्पिटल में प्रेरणा दिवस से जारी रक्तदान शिविर का विश्व रक्तदाता दिवस पर हुआ समापन विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 जनवरी को कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, राहत किट का वितरण नशे के कारण युवा पीढ़ी हो रही बर्बाद सहारा हॉस्पिटल में प्रदर्शनी के जरिए बताए गए मोटा अनाज के फायदे समाजसेवी व प्रतिष्ठित व्यवसाई के खिलाफ दाखिल प्रार्थना पत्र खारिज आधुनिक रेल तेजस: बदलते भारत की विकास यात्रा का प्रतीक: जेपी सिंह एक अभियुक्ता सहित कुल 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार सहारा हॉस्पिटल में प्रेरणा दिवस से जारी रक्तदान शिविर का विश्व रक्तदाता दिवस पर हुआ समापन विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 जनवरी को कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, राहत किट का वितरण नशे के कारण युवा पीढ़ी हो रही बर्बाद सहारा हॉस्पिटल में प्रदर्शनी के जरिए बताए गए मोटा अनाज के फायदे समाजसेवी व प्रतिष्ठित व्यवसाई के खिलाफ दाखिल प्रार्थना पत्र खारिज
ताज़ा खबर English

ट्राई की तत्परता से उपभोक्ता को राहत, वोडाफोन आइडिया की लापरवाहियों का खुलासा

D

Dainik India News

29 views
ट्राई की तत्परता से उपभोक्ता को राहत, वोडाफोन आइडिया की लापरवाहियों का खुलासा

गलत जानकारी और गैर-पेशेवर रवैये से परेशान हुआ ग्राहक, वोडाफोन आइडिया की कार्यप्रणाली पर सवाल

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ । दिल्ली से लखनऊ की यात्रा के दौरान वोडाफोन आइडिया के एक ग्राहक को नेटवर्क समस्या का सामना करना पड़ा। ग्राहक ने हाल ही में पोस्टपेड सिम लिया था, लेकिन यात्रा के दौरान इंटरनेट और कॉल की गंभीर समस्याएं होने लगीं। कस्टमर केयर से संपर्क करने पर उन्हें स्टोर जाकर समस्या सुलझाने को कहा गया, जो कि व्यावहारिक रूप से असंभव था।

स्टोर की गलत जानकारियां: वोडाफोन स्टोर ने ग्राहक को सिम लेते समय कई झूठी और भ्रामक जानकारियां दीं:

  1. सिक्योरिटी अमाउंट का भ्रम: स्टोर ने कहा था कि सिम पोस्टपेड से प्रीपेड में बदलने पर सिक्योरिटी अमाउंट तुरंत रिफंड होगा। लेकिन वोडाफोन आइडिया ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया।
  2. नेटवर्क समस्या का समाधान न करना: स्टोर पर समस्या का समाधान हो सकता था, लेकिन इसे नजरअंदाज किया गया, जिससे ग्राहक को पोस्टपेड से प्रीपेड करवाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
  3. 90 दिन की गलत जानकारी: स्टोर ने दावा किया कि सिम को 90 दिन के भीतर पोस्टपेड से प्रीपेड में बदला नहीं जा सकता, जो झूठा साबित हुआ।

सेल्स गर्ल का गैर-पेशेवर रवैया

समस्या के समाधान के बाद, वोडाफोन स्टोर की एक सेल्स गर्ल ने ग्राहक को संदेश भेजकर कहा, "हमने बड़ी मेहनत से आपका नंबर ढूंढा था। आपकी वजह से मेरी सैलरी कट रही है।" ग्राहक ने नाराजगी जाहिर करते हुए पूछा कि अगर उनकी सैलरी कटती है, तो क्या इसका भुगतान उपभोक्ता करेगा? उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या वोडाफोन कर्मचारी ग्राहकों पर एहसान कर रहे हैं या अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

ग्राहक की समस्या हल करने में ट्राई का योगदान

जब ग्राहक ने टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) को शिकायत की, तो वोडाफोन आइडिया हरकत में आया। ट्राई की सक्रियता से न केवल ग्राहक की नेटवर्क समस्या हल हुई, बल्कि वोडाफोन को अपनी लापरवाही सुधारने पर भी मजबूर होना पड़ा।

वोडाफोन आइडिया की कार्यप्रणाली पर सवाल

यह घटना वोडाफोन आइडिया की सेवा गुणवत्ता और ग्राहक प्रबंधन की कमियों को उजागर करती है। कंपनी के स्टोर द्वारा दी गई गलत जानकारी और कर्मचारियों का गैर-पेशेवर व्यवहार ग्राहकों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं।

ग्राहक ने ट्राई और उपभोक्ता फोरम से अपील की है कि वोडाफोन आइडिया जैसी कंपनियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता सेवा में सुधार न हुआ तो यह अन्य ग्राहकों के साथ भी दोहराया जा सकता है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!