ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद का परीक्षा परिणाम घोषित • A Historic Second Chapter for KGMU: Prof. Sonia Nityanand Entrusted with a Second Term • स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन • U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses • रविवार को खुलेंगे विद्यालय, मिड-डे मील का भी होगा प्रबंध  • संस्कृतभारत्याः अवधप्रान्तस्य द्विदिवसीया प्रान्तसमीक्षागोष्ठी सफलतया सम्पन्ना: • "संवैधानिक पद से सियासी विदाई: धनखड़ का इस्तीफा सत्ता और मर्यादा के बीच खड़ा प्रश्न" • देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल • उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद का परीक्षा परिणाम घोषित • A Historic Second Chapter for KGMU: Prof. Sonia Nityanand Entrusted with a Second Term • स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन • U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses • रविवार को खुलेंगे विद्यालय, मिड-डे मील का भी होगा प्रबंध  • संस्कृतभारत्याः अवधप्रान्तस्य द्विदिवसीया प्रान्तसमीक्षागोष्ठी सफलतया सम्पन्ना: • "संवैधानिक पद से सियासी विदाई: धनखड़ का इस्तीफा सत्ता और मर्यादा के बीच खड़ा प्रश्न" • देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल •
Uncategorized English

IGRS शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र सख्त,

D

Dainik India News

• 6248 views
IGRS शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र सख्त,

84 अधिकारियों का वेतन रोका, गयास्थलीय निरीक्षण कर संतोषजनक फीडबैक सुनिश्चित करने के निर्देश, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

दैनिक इंडिया न्यूज़, मऊ ।जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में IGRS (इंटीग्रेटेड ग्रिवेंस रिड्रेसल सिस्टम) पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण को लेकर कड़ा संदेश दिया गया। बैठक में जनपद, तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों सहित संबंधित पटल प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अब लापरवाही या सतही समाधान किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने दो-तीन माह से मऊ जिले की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में गिरावट पर नाराजगी जताते हुए कहा कि शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में भारी लापरवाही और असंतोषजनक फीडबैक के कारण जनपद की छवि धूमिल हुई है। उन्होंने बताया कि राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतें सर्वाधिक हैं, जिनका निस्तारण स्थलीय निरीक्षण और शिकायतकर्ता से संवाद के बिना किया जा रहा है।

सख्ती बरतते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि गुणवत्ता विहीन निस्तारण और फीडबैक में गिरावट के चलते 84 अधिकारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आगे भी शिकायतों का समाधान लापरवाही से किया गया या फीडबैक असंतोषजनक रहा, तो इससे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का स्थलीय निरीक्षण कर उसका प्रामाणिक और तर्कसंगत समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही, शिकायतकर्ता से बात कर उनकी संतुष्टि की पुष्टि अनिवार्य रूप से की जाए।

ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आशीष मिश्रा ने बैठक में IGRS निस्तारण के 11 प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की और अधिकारियों को प्रशिक्षित किया, ताकि न सिर्फ निस्तारण की गुणवत्ता सुधरे, बल्कि जनपद की रैंकिंग में भी सकारात्मक सुधार लाया जा सके।

अंत में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों को गंभीरता से न लेने, निर्धारित समयसीमा में समाधान न देने और फीडबैक की गुणवत्ता में सुधार न करने पर लापरवाह अधिकारियों को चिन्हित कर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जिले के समस्त संबंधित अधिकारी, तहसील और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं पटल प्रभारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!