ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
लखनऊ में पुष्प प्रदर्शनी का गौरवपूर्ण समापन विजेताओं को पारितोषिक वितरण के साथ, सौंदर्य, संस्कृति और संकल्प का समन्वित उत्कर्ष • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिवस पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ की हार्दिक शुभकामनाएं • जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए जनपद में ही रोजगार के अवसर • महिला ने पुलिस पर लगाया फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप • C.M.YOGI ने दीपावली और छठ पूजा को लेकर की समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने हेतु दिए निर्देश • पदाधिकारियों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ, अधिवक्ता एकता पर दिया गया विशेष बल • दैनिक इंडिया न्यूज़: अभय द्विवेदी बने नए कानूनी सलाहकार • महानगर जनकल्याण समिति लखनऊ की मांग पर क्षेत्राधिकारी दिखाई हरी झंडी-जेपी सिंह • लखनऊ में पुष्प प्रदर्शनी का गौरवपूर्ण समापन विजेताओं को पारितोषिक वितरण के साथ, सौंदर्य, संस्कृति और संकल्प का समन्वित उत्कर्ष • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिवस पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ की हार्दिक शुभकामनाएं • जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए जनपद में ही रोजगार के अवसर • महिला ने पुलिस पर लगाया फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप • C.M.YOGI ने दीपावली और छठ पूजा को लेकर की समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने हेतु दिए निर्देश • पदाधिकारियों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ, अधिवक्ता एकता पर दिया गया विशेष बल • दैनिक इंडिया न्यूज़: अभय द्विवेदी बने नए कानूनी सलाहकार • महानगर जनकल्याण समिति लखनऊ की मांग पर क्षेत्राधिकारी दिखाई हरी झंडी-जेपी सिंह •
उत्तर प्रदेश सरकार English

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पी.ई.टी. परीक्षा 2025 सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बैठक

D

Dainik India News

• 8077 views
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पी.ई.टी. परीक्षा 2025 सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बैठक

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

सभी सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण परीक्षा संचालन के निर्देश

दैनिक इंडिया न्यूज़, मऊ।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पी.ई.टी.) 2025 को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

अपर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद मऊ में पी.ई.टी. परीक्षा हेतु कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा 6 एवं 7 सितंबर 2025 को प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित होगी। एक पाली में 7800 अभ्यर्थी शामिल होंगे तथा दोनों दिनों की कुल चार पालियों में लगभग 31,200 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को सुचारु ढंग से आयोजित कराने हेतु सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी पहले ही निर्धारित कर दी गई है।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट को आयोग की गाइडलाइन के अनुसार निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को प्रत्येक परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा ड्यूटी कर्मियों को पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाए तथा जिनके पास आईडी कार्ड न हो, उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश न दिया जाए।

जिलाधिकारी ने कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा अवधि के दौरान अपने मोबाइल फोन बंद करके कक्ष के बाहर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रेजरी से प्रश्न पत्र केवल उन्हीं अधिकारियों द्वारा लाए और ले जाए जाएंगे, जिनकी ड्यूटी इस कार्य हेतु निर्धारित की गई है। अधिकारी आयोग की समय सारणी का कड़ाई से पालन करें और निर्धारित समय पर प्रश्न पत्र सुरक्षित रूप से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाएं।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर केवल वही सामग्री ले जाने की अनुमति दी जाए, जिसे आयोग द्वारा स्वीकृत किया गया है। किसी भी अभ्यर्थी को मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, घड़ी या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य आईटीआई अरुण कुमार सहित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!