ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज |
हाइलाइट न्यूज़
दिल्ली और मिल्कीपुर चुनाव में भाजपा की जीत पर लखनऊ में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न • ब्रेकिंग न्यूज़: राहुल गांधी के विवादित बयान पर देश में उबाल, पीएम मोदी ने जताई कड़ी आपत्ति • जगन्नाथ रथयात्रा: केवल उत्सव नहीं, सनातन संस्कृति के विश्वकल्याण संकल्प का दिव्य उद्घोष • विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों को वितरण किए गये उपकरण • आरएसएस ने निकाला पथ संचलन,जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत • गायत्री दीप महायज्ञ में होगा मेधावी छात्रों का सम्मान,प्रीतीनगर में आयोजित होगी वार्षिक परीक्षा का परिणाम • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने किया निरीक्षण, कटान रोकने और राहत कैंप लगाने के दिए निर्देश • नगर निगम लखनऊ के पर्यावरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सनातन महासंघ व RWA महानगर एक्सटेंशन की भागीदारी • दिल्ली और मिल्कीपुर चुनाव में भाजपा की जीत पर लखनऊ में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न • ब्रेकिंग न्यूज़: राहुल गांधी के विवादित बयान पर देश में उबाल, पीएम मोदी ने जताई कड़ी आपत्ति • जगन्नाथ रथयात्रा: केवल उत्सव नहीं, सनातन संस्कृति के विश्वकल्याण संकल्प का दिव्य उद्घोष • विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों को वितरण किए गये उपकरण • आरएसएस ने निकाला पथ संचलन,जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत • गायत्री दीप महायज्ञ में होगा मेधावी छात्रों का सम्मान,प्रीतीनगर में आयोजित होगी वार्षिक परीक्षा का परिणाम • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने किया निरीक्षण, कटान रोकने और राहत कैंप लगाने के दिए निर्देश • नगर निगम लखनऊ के पर्यावरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सनातन महासंघ व RWA महानगर एक्सटेंशन की भागीदारी •
स्वास्थ्य English

<em>सहारा हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी से किडनी के ऑपरेशन में मिली सफलता</em>

D

Dainik India News

• 6565 views
<em>सहारा हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी से किडनी के ऑपरेशन में मिली सफलता</em>
उदय राज दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ

महिला मरीज की दाहिनीं किडनी 12 प्रतिसत ही कर रही थी काम

:

देवरिया की रहने वाली लक्ष्मी पाण्डेय (52वर्ष) को कुछ समय पहले पेट में दर्द उठा, तो वह दर्द की दवा खा लेती थीं। यह बात उन्होंने एक अपने परिचित को बतायी तो उन्हें अल्ट्रासाउंड जांच कराने की सलाह दी।

यह बात मानकर मरीज ने अपना अल्ट्रासाउंड कराया, जिसमें उनकी एक किडनी डैमेज होने का पता चला। इस पर उन्होंने स्थानीय अस्पताल में यूरो सर्जन को दिखाया, जहां सभी जांच करायी गयी, जिसमे दाहिनीं किडनी 12 परसेंट ही काम कर रही थी। इस ख़राब किडनी को निकलवाने की सलाह दी गयी।

दमाद के कहने पर महिला मरीज ने सहारा हॉस्पिटल में यूरो सर्जन डॉक्टर प्रवीण कुमार पांडे को दिखाया तो उन्होंने बताया कि सहारा हॉस्पिटल में एक नयी तकनीक रोबोटिक सर्जरी शुरू की गयी है, इससे कई सफल ऑपरेशन किये जा चुके हैं।

यह विधि आपके ऑपरेशन के लिए बेहतर रहेगी, क्योंकि इस तकनीक में रक्तस्राव कम होगा और अस्पताल से जल्दी छुट्टी मिल जाएगी। मरीज की सहमति मिलने के बाद रोबोटिक सर्जरी के लिए 23 दिसम्बर को ऑपरेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।

बेहतर उपचार मिलने पर मरीज और उसके परिजनों ने डाक्टर और हॉस्पिटल प्रशासन के प्रति आभार जताया।

सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंहजी ने बताया कि हमारे अभिभावक सहाराश्री जी ने अपने विजन से सहारा हॉस्पिटल को उत्तम व अग्रणी स्वास्थ्य सेवाओं के लक्ष्य प्राप्त करने के लिए नित नयी सेवाओं को उपलब्ध कराया है।

उन्हीं के मार्गदर्शन में रोबोटिक सर्जरी जैसी अति उन्नत तकनीकी को जोड़ा गया है। श्री सिंह ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी के लिए कुशल चिकित्सकों की टीम मरीजों की निरन्तर सफल सर्जरी कर रही है।।।।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!