ब्रेकिंग न्यूज़
छात्र आंदोलन के दबाव में बड़ा फैसला: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अब न्यायिक जांच की मांग तेज | क्या छात्रों के आंदोलन की आड़ में होगा बड़ा राजनीतिक फेरबदल? धर्मेंद्र प्रधान पर बढ़ते दबाव के बीच नई चर्चाओं का दौर | व्यापारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की पहल पर डीसीपी नॉर्थ अमित आनंद ने दिए त्वरित निर्देश | ₹68.22 करोड़ की विकास क्रांति से बदलेगा लखनऊ का चेहरा | जब स्वबोध खो जाता है, तब राष्ट्र का पथ अवरुद्ध हो जाता है-डॉ कृष्ण गोपाल | जब लोकतंत्र अपनी ही संतानों की आवाज़ नहीं सुनता… | जिसने कहा था—"दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे", उसी अमर क्रांतिनायक चन्द्रशेखर आजाद को राष्ट्र का नमन | दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में वकीलों का प्रदर्शन | छात्र आंदोलन के दबाव में बड़ा फैसला: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अब न्यायिक जांच की मांग तेज | क्या छात्रों के आंदोलन की आड़ में होगा बड़ा राजनीतिक फेरबदल? धर्मेंद्र प्रधान पर बढ़ते दबाव के बीच नई चर्चाओं का दौर | व्यापारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की पहल पर डीसीपी नॉर्थ अमित आनंद ने दिए त्वरित निर्देश | ₹68.22 करोड़ की विकास क्रांति से बदलेगा लखनऊ का चेहरा | जब स्वबोध खो जाता है, तब राष्ट्र का पथ अवरुद्ध हो जाता है-डॉ कृष्ण गोपाल | जब लोकतंत्र अपनी ही संतानों की आवाज़ नहीं सुनता… | जिसने कहा था—"दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे", उसी अमर क्रांतिनायक चन्द्रशेखर आजाद को राष्ट्र का नमन | दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में वकीलों का प्रदर्शन |
हाइलाइट न्यूज़
अध्यात्म के साथ देशभक्ति का मिला डबल डोज मुख्यमंत्री ने किया 200 टीपीडी क्षमता वाले गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का लोकार्पण जनपद मऊ के समस्त थानों पर समाधान दिवस/थाना दिवस का किया गया आयोजन बाउंड्रीवाल तोड़ने के मामले में 24 लोगो पर मुकदमा दर्ज सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ चला अभियान, कई लोगों से वसूला जुर्माना कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा , सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ नें किया बृद्धाश्रम एवं बाल शिशु गृह मुहम्मदाबाद गोहना का आकस्मिक निरीक्षण पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस विधान सभा अध्यक्ष ने मानसून सत्र के सुचारु संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया अध्यात्म के साथ देशभक्ति का मिला डबल डोज मुख्यमंत्री ने किया 200 टीपीडी क्षमता वाले गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का लोकार्पण जनपद मऊ के समस्त थानों पर समाधान दिवस/थाना दिवस का किया गया आयोजन बाउंड्रीवाल तोड़ने के मामले में 24 लोगो पर मुकदमा दर्ज सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ चला अभियान, कई लोगों से वसूला जुर्माना कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा , सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ नें किया बृद्धाश्रम एवं बाल शिशु गृह मुहम्मदाबाद गोहना का आकस्मिक निरीक्षण पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस विधान सभा अध्यक्ष ने मानसून सत्र के सुचारु संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया
उत्तर प्रदेश सरकार English

इंदौर की तर्ज पर स्वच्छ और व्यवस्थित होंगे उत्तर प्रदेश के शहर 

B

Bhargav Bhargav

35 views

 सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर टीम यूपी ने इंदौर के स्वच्छता मॉडल का किया अवलोकन 

इंदौर के ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित एशिया के सबसे बड़े बायो सीएनजी प्लांट का किया दौरा 

इंदौर के मॉडल को उत्तर प्रदेश के नगरीय निकायों पर लागू करने के लिए बनेगी रणनीति 

स्वच्छ भारत मिशन की निदेशक समेत नगरीय निकायों के 13 प्रतिनिधि टीम में रहे शामिल 

मथुरा-वृंदावन, झांसी, अलीगढ, सहारनपुर, बरेली, फर्रुखाबाद, कुशीनगर, मुरादाबाद और गोरखपुर के प्रतिनिधि भी रहे उपस्थित 

मुख्य सचिव ने भी टीम यूपी से ली जानकारी, खुद भी किया अवलोकन 

बिस्तार

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ, 23 नवंबर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पीएम नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप प्रदेश के प्रत्येक शहर, गांव और कस्बे को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में जुटी है। इस कड़ी में सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेश के आला अधिकारी दूसरे राज्यों के उन शहरों का गहन निरीक्षण कर रहे हैं, जो स्वच्छता रैंकिंग में लगातार टॉप पर बने हुए हैं। खासकर मध्य प्रदेश का इंदौर शहर, जो स्वच्छता के मामले में लगातार शीर्ष पर रहा है। इंदौर के मॉडल को यूपी के शहरों पर कैसे लागू किया जाए, कूड़े का निस्तारीकरण कैसे हो, पर्यावरण को कैसे बचाया जाए समेत तमाम इश्यूज को जानने के लिए उत्तर प्रदेश के नगरीय निकायों की एक टीम ने बीते शनिवार और रविवार को इंदौर के स्वच्छता मॉडल का अवलोकन किया। इस दौरान टीम ने ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित एशिया के सबसे बड़े बायो सीएनजी प्लांट का भी अवलोकन किया। स्वयं मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने भी इंदौर जाकर ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित बायो सीएनजी प्लांट को देखा है। माना जा रहा है कि इंदौर की तर्ज पर ही जल्द उत्तर प्रदेश के शहरों को भी संवारा जाएगा और प्रदेश को स्वच्छ बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा, ताकि स्वच्छता रैंकिंग में उत्तर प्रदेश के शहरों का प्रतिनिधित्व बढ़ाया जा सके। 

सफाई व्यवस्था के निरीक्षण पर रहा फोकस 

इंदौर में उत्तर प्रदेश के नगरीय निकायों का दल दो दिवसीय दौरे पर सफाई व्यवस्था के साथ बायो सीएनजी प्लांट को देखने के लिए गया था। उत्तर प्रदेश के स्वच्छ भारत मिशन की निदेशक नेहा शर्मा सहित मथुरा-वृंदावन, झांसी, अलीगढ, सहारनपुर, बरेली, फर्रुखाबाद, कुशीनगर, इकदिल नगर, मुरादाबाद, गोरखपुर के नगरीय निकायों के 13 प्रतिनिधि इस टीम में शामिल रहे। बीते शनिवार को इस टीम ने बायो सीएनजी प्लांट का अवलोकन किया। वहीं, रविवार को टीम के सदस्यों ने निगम की वर्कशाप व सिटी बस ऑफिस में कंट्रोल कमांड सेंटर देखा। सिटी बस आफिस में निगम के अफसरों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से उन्हें विगत छह साल में सफाई के लिए किए कार्यों के बारे में बताया। उत्तर प्रदेश के अफसरों ने इंदौर निगम के अफसरों से पूछा कि उन्होंने इंदौर शहर में स्पाट फाइन व कचरा संग्रहण शुल्क को कैसे वसूला। निगम के अफसरों ने उन्हें बताया कि हमने पहले शहर में कचरा संग्रहण शुल्क तय किया। इसके पहले डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन वार्ड में समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित किया। अफसरों ने पूछा कि यदि कोई स्पाट फाइन न दे तो क्या होगा। निगम के अफसरों ने बताया कि लगातार गलती करने पर निगम संबंधित के भवन निर्माण की नपती कर उस पर कार्रवाई करता है।

मुख्य सचिव ने भी समझी प्लांट की कार्यप्रणाली

दूसरी तरफ, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने भी रविवार को ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित बायो सीएनजी प्लांट का अवलोकन किया। प्लांट में दो घंटे रुककर उन्होंने यहां की कार्यप्रणाली को समझा। उत्तर प्रदेश के शहरों में नगर निकायों के माध्यम से 300 से 400 टन गीले कचरे से बायो सीएनजी वाले प्लांट तैयार किए जाने की योजना हैं। ट्रेंचिंग ग्राउंड पर इंदौर की निगमायुक्त प्रतिभा पाल व प्लांट संचालन कंपनी इंदौर क्लीन एनर्जी के संचालक दीपक अग्रवाल ने उनसे मुलाकात की। बैठक में उन्होंने प्रजेंटेशन भी दिया। इसमें उन्हें बताया गया कि इंदौर में 500 टन गीले कचरे से 17 हजार किलो बायो सीएनजी तैयार करने वाला प्लांट लगाया गया है। इसके निर्माण की लागत पांच साल में ही निकल जाएगी। इस दौरान मुख्य सचिव राजवाड़ा के पास स्थित गोपाल मंदिर भी गए। यहां पर उन्हें बताया गया कि किस तरह स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा इस मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है। मुख्य सचिव के साथ नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के चेयरपर्सन आदर्श गोयल व अन्य दो सदस्यों ने भी बायो सीएनजी प्लांट का अवलोकन किया।

प्रदेश में रिसोर्स पर्सन बनेंगे टीम के सदस्य 

मुख्य सचिव ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैंने देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में विख्यात मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में 500 मीट्रिक टन गीले कूड़े से 17 टन बायो सीएनजी बनाने वाले प्लांट का अवलोकन किया। इस प्लांट से कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलेगी। टीम उत्तर प्रदेश ने इंदौर की स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं को फील्ड में जाकर बहुत ही गहनता से देखा, लोगों से चर्चा की और नजदीक से समझा। ये अधिकारी अपनी नगर निकाय, क्षेत्रीय नगर निकायों व प्रदेश स्तर पर रिसोर्स पर्सन बनेंगे। उन्होंने बायो सीएनजी प्लांट का भ्रमण कराने व इंदौर शहर की कार्यप्रणाली समझाने के लिए इंदौर के डीएम व नगर आयुक्त को धन्यवाद भी दिया। साथ ही उन सभी का आभार जताया, जिन्होंने टीम यूपी को इंदौर जैसे स्वच्छ शहर में पर्यावरण बचाने की दिशा में चल रहे बेहतरीन प्रयासों से परिचित कराया।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!