ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश में सत्ता डगमगाई तो UGC पर गिरेगी गाज! चुनावी संकट की आहट के बीच क्या भाजपा खुद करेगी विवादित नियमों का अंत? | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | उत्तर प्रदेश में सत्ता डगमगाई तो UGC पर गिरेगी गाज! चुनावी संकट की आहट के बीच क्या भाजपा खुद करेगी विवादित नियमों का अंत? | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात |
हाइलाइट न्यूज़
श्री रामलीला महोत्सव 2025 के लिए मंडलायुक्त को दिया गया आमंत्रण • महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया • मानव के उद्धार की कथा है श्रीमद्भागवत महापुराण : मुख्यमंत्री • प्रधानमंत्री ने जनपद कानपुर नगर में कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के प्रथम सेक्शन का शुभारम्भ किया • बुंदेलखंड की संस्कृति को सहेजेगी योगी सरकार • खालसा पंथ ने सदैव देश और धर्म की रक्षा के लिए अग्रणी भूमिका निभाई-सीएम • जाति-मत मजहब की संकीर्णता से ऊपर उठना होगा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ • मुख्य विकास अधिकारी ने मधुबन बस स्टेशन पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण • श्री रामलीला महोत्सव 2025 के लिए मंडलायुक्त को दिया गया आमंत्रण • महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया • मानव के उद्धार की कथा है श्रीमद्भागवत महापुराण : मुख्यमंत्री • प्रधानमंत्री ने जनपद कानपुर नगर में कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के प्रथम सेक्शन का शुभारम्भ किया • बुंदेलखंड की संस्कृति को सहेजेगी योगी सरकार • खालसा पंथ ने सदैव देश और धर्म की रक्षा के लिए अग्रणी भूमिका निभाई-सीएम • जाति-मत मजहब की संकीर्णता से ऊपर उठना होगा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ • मुख्य विकास अधिकारी ने मधुबन बस स्टेशन पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण •
उत्तर प्रदेश English

हैकर्स ने एक लाख 24 हजार का लगाया चूना

D

Dainik India News

• 7256 views

उदय राज/डीडी इंडिया

उन्नाव, प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त पर साइबर ठगों की निगाह पड़ी तो उन्होंने उसमें से एक लाख 24 हजार रुपये पार कर दिये। घटना की शिकायत के तीन दिन बाद भी कार्रवाई न होती देख पीडि़त ने एसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।बता दें कि बांगरमऊ नगर के मोहल्ला न्यू कटरा निवासी प्रमोद पुत्र हृदय नारायण ने बीती 24 सितंबर को कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उसके एयरटेल बैंक खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना का डेढ़ लाख रुपये आये थे। बीती 23 सितंबर को उसने 25 हजार रुपये नगर स्थित बैंक कार्यालय से निकाले थे। बाकी रुपये अगले दिन निकालने की बात कही गई थी। जब वह दूसरे दिन वहां गया तो उसके खाते में पैसे खत्म होने की बात कह वापस कर दिया गया।

आरोप लगाया कि जब वह एयरटेल बैंक से वापस आया तो उसके मोबाइल पर एक फोन आया और कहा कि खाते से पैसे निकालने की लिमिट बढ़ जाएगी। उसके मोबाइल पर जो ओटीपी आया है उसे बता दो। जैसे ही उसने ओटीपी कालर को बताया तीन बार में उसके खाते से एक लाख 24 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर आए मैसेज देख उसके होश उड़ गए। उसने जब एयरटेल आफिस में बात की तो उसे कोतवाली में शिकायत करने की सलाह दी गई। पुलिस से शिकायत करने के तीन दिन बाद भी कार्रवाई न होती देख उसने सोमवार एक शिकायती पत्र ईओ नगर पालिका व एसओ को भेजकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी श्याम नारायण सिंह ने बताया कि पीडि़त की तहरीर साइबर सेल को भेजी गई है। जिसकी जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!